logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_Rahul bullet
Rahul bullet
गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
12 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान, थाने का लगा रहे चक्कर नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराही गांव से जुड़ा एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। खपराही गांव निवासी महावीर राम के पुत्र अनुज राम पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, जबकि वर्ष 2022 में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। इस संबंध में टाउन थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला न्यायालय में जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी अनुज राम की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। समाजसेवी मिथिलेश राजवंशी ने बताया कि 2 जनवरी को ही कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया है। खपराही गांव कादिरगंज थाना क्षेत्र में आने के कारण अब यह मामला कादिरगंज थाना के अधीन है। पीड़िता अकबरपुर प्रखंड ग्राम मोती नगर निवासी भाई रतन कुमार , ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली है और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोग लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में कादिरगंज थाना प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय दिलाने, शादी में दिए गए सामान की वापसी और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान, थाने का लगा रहे चक्कर
नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराही गांव से जुड़ा एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। खपराही गांव निवासी महावीर राम के पुत्र अनुज राम पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, जबकि वर्ष 2022 में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। इस संबंध में टाउन थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।
मामला न्यायालय में जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी अनुज राम की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। समाजसेवी मिथिलेश राजवंशी ने बताया कि 2 जनवरी को ही कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया है। खपराही गांव कादिरगंज थाना क्षेत्र में आने के कारण अब यह मामला कादिरगंज थाना के अधीन है।
पीड़िता अकबरपुर प्रखंड ग्राम मोती नगर निवासी भाई रतन कुमार , ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली है और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोग लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में कादिरगंज थाना प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय दिलाने, शादी में दिए गए सामान की वापसी और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • झुमरी तिलैया नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशी मुकेश कुमार ने गिनाईं विकास की प्राथमिकताएँ
    1
    झुमरी तिलैया नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशी मुकेश कुमार ने गिनाईं विकास की प्राथमिकताएँ
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • यहा पर बहुत सरा प्यार से राहा था
    1
    यहा पर बहुत सरा प्यार से राहा था
    user_Pradeep Paswan
    Pradeep Paswan
    मेसकौर, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार गाड़ियाई बिरहोर टोला पहुंचे, कहा 10 बच्चे लापता होने की सूचना है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। #missingchildren #KodermaNews #MissingChild #jainagar #jharkhandupdates #koderma
    1
    प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार गाड़ियाई बिरहोर टोला पहुंचे, कहा 10 बच्चे लापता होने की सूचना है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#missingchildren #KodermaNews #MissingChild #jainagar #jharkhandupdates #koderma
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
    1
    चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया।
फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार शरीफ में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से चार छात्राओं को बेहोशी की स्थिति में अस्पताल भर्ती कराया गया। नेशनल हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के द्वारा गड़बड़ी एवं चोरी की घटना घटित हो रही थी तभी गार्डिंग में मौजूद शिक्षिका के द्वारा डॉट डपट की गई, जिससे एक छात्रा रिचा बेहोश हो गई जो की कहीं से चीटिंग नहीं कर रही थी, जिसे बेहोशी की अवस्था में बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में लाया गया, हालांकि सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
    1
    बिहार शरीफ में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से चार छात्राओं को बेहोशी की स्थिति में अस्पताल भर्ती कराया गया। नेशनल हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के द्वारा गड़बड़ी एवं चोरी की घटना घटित हो रही थी तभी गार्डिंग में मौजूद शिक्षिका के द्वारा डॉट डपट की गई, जिससे एक छात्रा रिचा बेहोश हो गई जो की कहीं से चीटिंग नहीं कर रही थी, जिसे बेहोशी की अवस्था में बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में लाया गया,  हालांकि सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    2 hrs ago
  • @नवादा #ROB का निर्माण #शक है ; सरकरी बाबू ही फंसा रहे पेंच #क्रिकेटर ईशान किशन के पिता के नाम का प्लॉट पर भी विवाद...!
    2
    @नवादा #ROB का निर्माण #शक है ; सरकरी बाबू ही फंसा रहे पेंच #क्रिकेटर ईशान किशन के पिता के नाम का प्लॉट पर भी विवाद...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    23 hrs ago
  • coming soon podcast कोडरमा नगर का विकास...
    1
    coming soon podcast 
कोडरमा नगर का विकास...
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • अस्थावां फीडर में बिजली मेंटेनेंस कार्य संपन्न शनिवार को अस्थावां फीडर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने को लेकर मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस कार्य की जानकारी कनीय अभियंता राजकुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मानव बल द्वारा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के कर्मियों के साथ एसबीओ भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। तय समय-सारणी के अनुसार यह कार्य शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया गया तथा लाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए। कनीय अभियंता ने बताया कि इस तरह के नियमित मेंटेनेंस से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाता है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
    1
    अस्थावां फीडर में बिजली मेंटेनेंस कार्य संपन्न
शनिवार को अस्थावां फीडर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने को लेकर मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस कार्य की जानकारी कनीय अभियंता राजकुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मानव बल द्वारा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के कर्मियों के साथ एसबीओ भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। तय समय-सारणी के अनुसार यह कार्य शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया गया तथा लाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए।
कनीय अभियंता ने बताया कि इस तरह के नियमित मेंटेनेंस से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाता है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.