मध्य विद्यालय सरैया में छात्र की पिटाई के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर स्कूल में की तालाबंदी खगड़िया/चौथम। चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय सरैया में बुधवार को छात्र की कथित पिटाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, एमध्य विद्यालय सरैया में छात्र की पिटाई के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर स्कूल में की तालाबंदी क शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट किए जाने से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शिक्षक के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते देख चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बीच फंसे मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक को सुरक्षित निकालकर थाना ले गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर दी और जमकर हंगामा करते हुए संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह भी विद्यालय पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शिक्षा विभाग या प्रशासन का कोई वरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई तथा विद्यालय की व्यवस्था में सुधार की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही मामले के शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- धान रोपनी के दौरान महिला को सांप ने काटा, पीएचसी बेलदौर में चल रहा इलाज खगड़िया/बेलदौर: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बंधेरा गांव में बुधवार को धान रोपनी के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान उमा देवी (50 वर्ष), पति विलास पासवान, निवासी बंधेरा गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उमा देवी खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। पहले तो उन्होंने हल्का दर्द समझा, लेकिन कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण इलाज शीघ्र शुरू किया जा सका। वहीं, ग्रामीणों से बारिश के मौसम में खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने और सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई।1
- ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता प्रणव कुमार ने भूमिहार ब्राह्मण को केवल भूमिहार अंकित किए जाने वाले बयान की कड़ी निंदा किया। मुंगेर: मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता अधिवक्ता प्रणव कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बिहार विधानसभा में बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र कुमार यादव का भूमिहार ब्राह्मण को केवल भूमिहार अंकित किए जाने वाले बयान की कड़ी निंदा किया है। उन्होंने कहा कि सदियों से हम लोग चाहे वह जमीन की खरीदगी हो चाहे वह स्कूल में एडमिशन हो हम लोग भूमिहार ब्राह्मण ही कहते आए हैं और लिखते आए हैं। वर्तमान में बिहार सरकार की मंशा हम भूमिहारों की अस्तित्व को खत्म करने की है जब जब भूमिहार ब्राह्मण बोला है तब तब राज सिंहासन डोला है ब्रह्मर्षि समाज की ओर से भूमिहार ब्राह्मण को केवल भूमिहार अंकित किए जाने वाले बयान की घोर निंदा करता हूं एवं नाराजगी व्यक्त करता हूं।1
- सावन के प्रथम दिवस पर कांवड़ यात्रा : बोलबम के नारे के साथ बच्चे एवं अभिभावक निकालेंगे कांवड़ यात्रा सावन के प्रथम दिवस पर कांवड़ यात्रा : बोलबम के नारे के साथ बच्चे एवं अभिभावक निकालेंगे कांवड़ यात्रा1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में2
- मुंगेर से श्रावणी मेला-2026 का आगाज, डीएम ने किया कच्ची कांवरिया पथ का उद्घाटन #श्रावणीमेला2026 #ShravaniMela2026 #BolBam #HarHarMahadev #Kanwariya #Munger #Bihar #Aastha #KachchiKanwariyaPath #TentCity #DMMunger #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #JaiBholenath #Sawan2026 #श्रावणीमेला #मुंगेर #बोलबम #हरहरमहादेव मुंगेर से श्रावणी मेला-2026 का आगाज, डीएम ने किया कच्ची कांवरिया पथ का उद्घाटन #श्रावणीमेला2026 #ShravaniMela2026 #BolBam #HarHarMahadev #Kanwariya #Munger #Bihar #Aastha #KachchiKanwariyaPath #TentCity #DMMunger #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #JaiBholenath #Sawan2026 #श्रावणीमेला #मुंगेर #बोलबम #हरहरमहादेव1
- बेलदौर में दिव्यांग जांच शिविर में अव्यवस्था, डॉक्टर की देरी से पहुंचे पर दिव्यांगों में नाराजगी खगड़िया/बेलदौर: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड में आयोजित दिव्यांग जांच एवं प्रमाणन शिविर में अव्यवस्था को लेकर दिव्यांगजनों ने नाराजगी जताई। शिविर में दूर-दराज से पहुंचे दिव्यांगों का आरोप है कि चिकित्सक निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे और करीब दोपहर 1:30 बजे शिविर स्थल पर पहुंचे, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ा। दिव्यांगों ने बताया कि जांच के लिए आवश्यक मशीन उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण कई लोगों की जांच नहीं हो सकी और उन्हें आगे की जांच के लिए पटना भेजने की सलाह दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगों का कहना है कि उनके लिए पटना जाकर जांच कराना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी आवश्यक जांच की व्यवस्था जिला या प्रखंड स्तर पर ही की जाए, ताकि उन्हें बेवजह परेशान न होना पड़े। एक दिव्यांग ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे सुबह से भूखे-प्यासे शिविर में बैठे रहे, लेकिन मशीन नहीं रहने के कारण बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए बार-बार पटना जाना आसान नहीं है। दिव्यांगजनों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से शिविरों में समय पर डॉक्टर की उपस्थिति तथा सभी आवश्यक जांच उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।1
- मांगों को लेकर निगमकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार1