Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rohit Kumar
More news from Wazirganj and nearby areas
- बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मंच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा था "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" जबकि ये स्लोगन स्वामी विवेकानंद ने नहीं बल्कि सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था।1
- गया–रजौली मार्ग SH-70 पर मुरली बाजार के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार बराती से लौट रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर झूलने लगा और करकट से बना घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद परनदाबर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar News1
- Post by Rohit kumar2
- गया जिले के जिला परिवहन कार्यालय में एक बार फिर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आम लोगों का कहना है कि कार्यालय में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी कार्य—खासकर वाहन के बैकलॉग एंट्री या कागजात से जुड़े काम—के लिए कर्मचारियों द्वारा खुलेआम पैसे की मांग की जाती है। यदि कोई व्यक्ति पैसा देने से इनकार करता है, तो उसके कागजात को जानबूझकर लंबित रख दिया जाता है या फाइल दबा दी जाती है। लोगों का यह भी आरोप है कि गाड़ी के बैकलॉग से जुड़े मामलों में बिना रिश्वत दिए काम कराना लगभग असंभव हो गया है। इससे आम जनता काफी परेशान है और कई बार बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो रही है।“हम लोग सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन कोई कर्मचारी समय पर नहीं आता। जब काम के लिए जाते हैं तो सीधे पैसे की बात की जाती है। अगर पैसा नहीं दें, तो फाइल आगे नहीं बढ़ती। गाड़ी के बैकलॉग के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन बिना पैसे काम नहीं हो रहा है।”1
- अशोक धाम लखीसराय क्यूल जंक्शन बहुत ही प्यारा मंदिर है यहां पर आप सब भी दर्शन करने आई1
- Post by जन सेवक1
- गया: रात 1:30 बजे मानपुर के भुसुंडा बाजार समिति के पास भीषण आग, लाखों का नुकसान — 13 बकरा, 50 मुर्गी और एक गाय जिंदा जलीगया के मानपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात करीब 1:30 बजे भुसुंडा बाजार समिति के पास भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि 13 बकरा, 50 मुर्गी और एक गाय भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। इसके अलावा करीब 20 प्लंग (खाट/बेड) समेत घर का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।1