logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली -बहरोड़ जिले के नगर परिषद बहरोड़ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ख़ान ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक फील्ड निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का जायजा लिया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्थायी सफाई कर्मियों एवं संवेदकों (ठेकेदारों) को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किए गए। आयुक्त ने वर्धमान शोरूम के पास, सेसाडा जोहड़ (चौधरियों का मोहल्ला), विद्युत कार्यालय परिसर, डायमंड पेट्रोल पंप के सामने, डॉ. राव वाली गली, नारनौल मोड़, पतासा मार्केट, मुसद्दी लाल की धर्मशाला, शर्मा कॉलोनी, खेड़की रोड एवं आजाद चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कचरे का ढेर, नालियों में गंदगी अथवा सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए। आयुक्त नूर मोहम्मद ख़ान ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सफाई कार्य, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा समयबद्ध कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सफाई जमादार अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिदिन निरीक्षण करें तथा जहां भी कचरा जमा मिले, उसकी तत्काल सफाई कराई जाए। नालियों की नियमित सफाई कर जलभराव की स्थिति नहीं बनने दी जाए। सभी संवेदक निर्धारित संख्या में सफाई कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा कार्यस्थल पर उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखें। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए तथा संग्रहित कचरे का वैज्ञानिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक वार्ड की सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। सफाई कार्य में लापरवाही, निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने अथवा निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी, जमादार एवं संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक होने पर आर्थिक दंड, नोटिस, ब्लैकलिस्टिंग तथा संविदा की शर्तों के अनुरूप अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन फील्ड निरीक्षण करें, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दें। शहर के प्रमुख बाजारों, आवासीय कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नियमित निगरानी रखी जाए। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर बहरोड़ के निर्माण में नगर परिषद के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन का उपयोग करें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था सामूहिक जनभागीदारी का विषय भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घर एवं प्रतिष्ठानों का कचरा केवल डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को ही दें, सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न डालें, गीले एवं सूखे कचरे को यथासंभव अलग रखें तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें

11 hrs ago
user_Kotputli-Behror
Kotputli-Behror
कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•

More news from Alwar and nearby areas
  • सोडावास में हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ उमड़ा जनसैलाब सोडावास में हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ उमड़ा जनसैलाब
    1
    सोडावास में हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ उमड़ा जनसैलाब

सोडावास में हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ उमड़ा जनसैलाब
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    17 hrs ago
  • narnaul।Behind every smiling child is a teacher who believed in them. ❤️ Welcome to Slum Area Talent, where education is free, but its impact is priceless. 📚🤗
    1
    narnaul।Behind every smiling child is a teacher who believed in them. ❤️

Welcome to Slum Area Talent, where education is free, but its impact is priceless. 📚🤗
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • विद्यार्थी_और_विद्वान_का_अपमान_राष्ट्र_का_विनाश 🎓🚨 ​"जिस राष्ट्र में विद्यार्थी और विद्वान का सम्मान नहीं होता, वह राष्ट्र शीघ्र ही विनाश के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है।" — आचार्य चाणक्य
    1
    विद्यार्थी_और_विद्वान_का_अपमान_राष्ट्र_का_विनाश 🎓🚨

​"जिस राष्ट्र में विद्यार्थी और विद्वान का सम्मान नहीं होता, वह राष्ट्र शीघ्र ही विनाश के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है।" — आचार्य चाणक्य
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • Rajasthani barish Sikar jila mein
    1
    Rajasthani barish Sikar jila mein
    user_Sohan lal saini
    Sohan lal saini
    Sri Madhopur, Sikar•
    51 min ago
  • खंडेला के निमेड़ा में जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले का आरोप, बस सेवा शुरू करने की भी उठाई मांग, RLP ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    1
    खंडेला के निमेड़ा में जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले का आरोप, बस सेवा शुरू करने की भी उठाई मांग, RLP ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मुण्डावर: राजकीय बालिका विद्यालय सानोली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, किया गया वृक्षारोपण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सानोली में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की हुई बैठक. बैठक में रामसिंह बोहरा चमेली देवी ट्रस्ट के चन्द्रशेखर यादव द्वारा सानोली गांव की प्रतिभाओं का सम्मान करने निर्णय कर किया पौधरोपण. मुण्डावर विधानसभा की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सानोली में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्या मोनिका यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्ल्लास के साथ मनाने का निर्णय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विचार विमर्श किया गया।इस दौरान रामसिंह बोहरा चमेली देवी ट्रस्ट के चन्द्रशेखर यादव द्वारा सानोली गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों हेतु प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई। साथ ही बैठक में स्वर्गीय राम सिंह बोहरा चमेली देवी ट्रस्ट सानोली द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सानोली के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने हेतु दो श्रेणियों में पुरस्कार देने की घोषणा की गई। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं जिसमें सीजीएल,एमबीबीएस,एनडीए,आईआईटी,आईएएस,आरएएस आदि में चयनित प्रतिभाओं का इक्यावन सौ रूपए नकद,प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार में 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को इकत्तीस सौ, द्वितीय स्थान पर इक्कीस सौ एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को ग्यारह सौ रूपए नकद,प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।बैठक के बाद विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन समिति ने पौधरोपण कर छायादार एवं फल के पौधे लगाए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव,रामसिंह,हेडमास्टर मनोज कुमार यादव,शादी राम,दयाराम,वीर सिंह,रामानंद,रंग बहादुर,राम सिंह,सुधीर शर्मा,किरण यादव,रणसिंह,कृष्ण भी बैठक में मौजूद रहे।
    1
    मुण्डावर: राजकीय बालिका विद्यालय सानोली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, किया गया वृक्षारोपण

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सानोली में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की हुई बैठक.
बैठक में रामसिंह बोहरा चमेली देवी ट्रस्ट के चन्द्रशेखर यादव द्वारा सानोली गांव की प्रतिभाओं का सम्मान करने निर्णय कर किया पौधरोपण.
मुण्डावर विधानसभा की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सानोली में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्या मोनिका यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्ल्लास के साथ मनाने का निर्णय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विचार विमर्श किया गया।इस दौरान रामसिंह बोहरा चमेली देवी ट्रस्ट के चन्द्रशेखर यादव द्वारा सानोली गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों हेतु प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई। 
साथ ही बैठक में स्वर्गीय राम सिंह बोहरा चमेली देवी ट्रस्ट सानोली द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सानोली के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने हेतु दो श्रेणियों में पुरस्कार देने की घोषणा की गई। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं जिसमें सीजीएल,एमबीबीएस,एनडीए,आईआईटी,आईएएस,आरएएस आदि में चयनित प्रतिभाओं का इक्यावन सौ रूपए नकद,प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार में 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को इकत्तीस सौ,
द्वितीय स्थान पर इक्कीस सौ एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को ग्यारह सौ रूपए नकद,प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।बैठक के बाद विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन समिति ने पौधरोपण कर छायादार एवं फल के पौधे लगाए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव,रामसिंह,हेडमास्टर मनोज कुमार यादव,शादी राम,दयाराम,वीर सिंह,रामानंद,रंग बहादुर,राम सिंह,सुधीर शर्मा,किरण यादव,रणसिंह,कृष्ण भी बैठक में मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    18 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत ग्रामीणों ने काफी देर तक चलाया रेस्क्यू अभियान, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
    1
    महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
ग्रामीणों ने काफी देर तक चलाया रेस्क्यू अभियान, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.