दिव्यांगजनों के लिए 17 सितंबर को जिला अस्पताल असैदापुर में लगेगा एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर अमेठी।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अमेठी द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा दिवस–आशीर्वाद” कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजन विभिन्न दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। इसमें दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना आदि के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विद्यालय जाने वाली दिव्यांग छात्राओं द्वारा ई-ट्राईसाइकिल के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता चिन्हांकन कराएं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ में लाएं।
दिव्यांगजनों के लिए 17 सितंबर को जिला अस्पताल असैदापुर में लगेगा एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर अमेठी।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अमेठी द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा दिवस–आशीर्वाद” कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजन विभिन्न दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। इसमें दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना आदि के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विद्यालय जाने वाली दिव्यांग छात्राओं द्वारा ई-ट्राईसाइकिल के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता चिन्हांकन कराएं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ में लाएं।
- थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।1
- अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।1
- रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मांग पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी है1
- प्रतापगढ़ के अजगरा महोत्सव में विधायक जीतलाल पटेल ने गाया कजरी। प्रतापगढ़। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, यक्ष-युधिष्ठिर संवाद से हुआ अजगरा महोत्सव का पारंपरिक उद्घाटन, पौराणिक सरोवर पर गूंजा विरासत का संदेश, छात्र प्रियांशु वर्मा ने पूछा यक्ष का प्रश्न, प्रभारी मंत्री ने संवाद के माध्यम से दिया उत्तर। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ अजगरा महोत्सव, अतिथियों ने आयोजन की सफलता की दी शुभकामनाएं। प्रभारी मंत्री ने अजगरा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर संग्रहालय में संरक्षित पुरातत्व अवशेषों का किया अवलोकन, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल और मेले का फीता काटकर हुआ उद्घाटन, योजनाओं एवं उपलब्धियों की ली जानकारी, स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से छात्राओं ने बांधा समां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन। अजगरा की पौराणिक और ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री, विरासत संरक्षण और अजगरा को व्यापक पहचान दिलाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण : मयंकेश्वर शरण सिंह। द ग्रेट अजगरा डिबेट’ से विरासत के प्रति जागरूकता और गौरव की भावना होगी मजबूत : प्रभारी मंत्री। जिला प्रशासन के अभिनव आयोजन की प्रभारी मंत्री ने की सराहना, अजगरा की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास। द ग्रेट अजगरा डिबेट’ से चयनित हुए ‘अजगरा अष्ट’ के आठ प्रतिभागी, 17 सितम्बर को होगा ग्रैंड फिनाले, अजगरा की ऐतिहासिक विरासत को सामने लाने में पं. राजेश कुमार पाण्डेय ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ की भूमिका सराहनीय : डीएम,विधायक जीतलाल पटेल और डा. शिवानी मातनहेलिया की कजरी प्रस्तुति ने अजगरा महोत्सव में जमाया रंग। लोकगायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हुआ अजगरा महोत्सव, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।पौराणिक स्थल, संग्रहालय और विभागीय प्रदर्शनी देखने उमड़ा उत्साह, लोगों ने लिया महोत्सव का आनंद,2
- *ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*1
- *अमेठी में बसपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, 30 लोगों ने ली सदस्यता* *भेंटुआ, अमेठी।* विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और कानून का राज केवल बसपा शासन में ही कायम हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बहन मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि इनमें 13 लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और वे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।2
- महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।1
- अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौत, गांव में दहशत अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौत, गांव में दहशत अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में अजगर के चंगुल में फंसने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुर निवासी पीड़ित राम बचन वर्माकी बकरी को अजगर ने अपना शिकार बना लिया। अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल वन विभाग को फोन कर दी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही मौके पर टीम पहुंची। इधर ग्रामीणों ने अजगर और मृत बकरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद से मामला चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अजगर की मौजूदगी से बच्चों और पशुओं को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।1