Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨 दुर्लभ नज़ारा! #PilibhitTigerReserve में एक ही सड़क पर साथ दिखे दो बाघ और एक भालू। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया। वन्यजीवों के बीच कोई संघर्ष नहीं हुआ, जो जंगल में बढ़ती आबादी और सामंजस्य का सुखद संकेत है। 🐯🐻 #TigerReserve #WildLife #UttarPradesh #ViralVideo
Journalist Amit Dixit
🚨 दुर्लभ नज़ारा! #PilibhitTigerReserve में एक ही सड़क पर साथ दिखे दो बाघ और एक भालू। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया। वन्यजीवों के बीच कोई संघर्ष नहीं हुआ, जो जंगल में बढ़ती आबादी और सामंजस्य का सुखद संकेत है। 🐯🐻 #TigerReserve #WildLife #UttarPradesh #ViralVideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खुटार। थाना खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास गांव में देवस्थल के पास रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को थाने में विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक व सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी एडवोकेट पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वार्ता के दौरान सीओ प्रवीण मलिक ने पीड़ित पक्ष को ही हड़काना शुरू कर दिया, जिस पर राजेश अवस्थी नाराज हो गए और उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ थाने से लौट गए। #ShahjahanpurPolice #ShahjahanpurNews #शाहजहांपुर #UttarPradesh #shahjahanpur #उत्तर__भारत DM Shahjahanpur Pankaj Yadav Meera Yadav Khabr Shahjahanpur Abhishek1
- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी6
- शाहजहांपुर, 14 मार्च। मंदिर से लौट से बाइक सवार युवको की बाइक खंबे से टकरा गई हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीनो युवक नगर क्षेत्र के रहने वाले है, जो की कछियानी खेड़ा स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना कर बापस घर जा रहे थे। इसी बीच तिलहर क्षेत्र में राइखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो में भर्ती कराया गया।2
- शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का हुआ विवाह2
- रिपोर्टर अमित दीक्षित धराना घाट या 'डेथ ट्रैप'? ⚠️ पीलीभीत के पूरनपुर में आए दिन धराना घाट पर बेजुबान जानवर गहरे दलदल में गिर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? 😠🛑1
- शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सोलर पैनल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। स्वामी विवेकानंद आश्रम अकर्रा रसूलपुर निवासी टेक्नीशियन ओम प्रकाश सिंह की तहरीर पर थाना रोजा में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 14 मार्च को गश्त के समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिलिन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश (24) पुत्र रामाधीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से एक सोलर पैनल (Saatvik Green Energy) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 21 जनवरी को ग्राम बिलिन्दापुर के बाहर रविन्द्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। एक पैनल बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया था, जबकि दूसरा अपने घर में छिपाकर रख लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- शाहजहांपुर में 14 मार्च 2026, शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 2 लाख वाद चिन्हित किए गए थे, जिनमें से करीब डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण की उम्मीद जताई गई है। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान कराना है, जिससे लोगों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत मिल सके और न्याय व्यवस्था का बोझ भी कम हो सके। वीडियो में देखें लोक अदालत से जुड़ी पूरी जानकारी। #Shahjahanpur #LokAdalat #NationalLokAdalat #UPNews #CourtNews #LegalServices #NewsUpdate1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी4