पंचायती राज चुनावों की लॉटरी फिर टली शहरी निकाय चुनाव के चलते बदला कार्यक्रम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के बाद होगा आरक्षण तय पंचायती राज चुनावों की लॉटरी फिर टली शहरी निकाय चुनाव के चलते बदला कार्यक्रम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के बाद होगा आरक्षण तय अजमेर राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच लॉटरी का कार्यक्रम एक बार फिर आगे बढ़ गया है। पंचायती राज संस्थाओं के लिए वार्ड एवं पदों के आरक्षण की लॉटरी पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। दरअसल, इन्हीं तारीखों में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित है। 17 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए संवीक्षा तथा 18 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन होना है। ऐसे में पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराया है कि लॉटरी का आयोजन अब बाद में किया जाएगा। विभाग के अनुसार, नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी कराई जाएगी। इसके चलते पंचायत चुनाव की तैयारियों का अगला चरण भी कुछ समय के लिए आगे खिसक गया है।

- Post by अब्दुल सत्तार3
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer दूसरे राउंड में कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंच शपथ लेने दैनिक न्यूज़ अजमेर1
- अजमेर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी! ₹70 हजार तक की नकदी पार, CCTV में कैद हुआ चोर अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 सितंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹1600 नकद और मिट्टी के गुल्लक में जमा करीब ₹60 से ₹70 हजार की रकम चोरी कर ली। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण गंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प पर जनता की मुहर है। हमारी सरकार शहरी विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं, सुदृढ़ आधारभूत ढांचे और पारदर्शी सुशासन के माध्यम से शहरों के सर्वांगीण विकास को नई गति दे रही है। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार! भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई! #सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान #कोने_कोने_में_भाजपा1
- 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ अजमेर में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत। #Ajmer #AjmerNews #Rain #बारिश #मूसलाधारबारिश #मौसम #Rajasthan1
- नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा1
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना’ के ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी का हार्दिक आभार! राजस्थान सहित 6 राज्यों के लिए यह परियोजना जल को विकास की नई धारा से जोड़ते हुए भविष्य की जल-सुरक्षा को मजबूत करेगी।1