logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*** #OYO से लौट रही महिला को पति ने बीच सड़क पर रोका, हेलमेट से मारपीट का वीडियो वायरल *** मध्य प्रदेश में कथित तौर पर एक महिला के OYO होटल से लौटने के दौरान उसके पति ने बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि पति ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने उसे रोक लिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*** #OYO से लौट रही महिला को पति ने बीच सड़क पर रोका, हेलमेट से मारपीट का वीडियो वायरल *** मध्य प्रदेश में कथित तौर पर एक महिला के OYO होटल से लौटने के दौरान उसके पति ने बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि पति ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने उसे रोक लिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सर्वाइकल कैंसर पर वार: डीएम ने शुरू किया एचपीवी टीकाकरण अभियान शाहजहांपुर, 31 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर यह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गठित टीम में डॉ. रोशनी सक्सेना, एएनएम सलोनी मिश्रा, एएनएम ममता देवी एवं एएनएम नेहा शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की डॉ. आकांक्षा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    सर्वाइकल कैंसर पर वार: डीएम ने शुरू किया एचपीवी टीकाकरण अभियान

शाहजहांपुर, 31 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर यह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गठित टीम में डॉ. रोशनी सक्सेना, एएनएम सलोनी मिश्रा, एएनएम ममता देवी एवं एएनएम नेहा शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की डॉ. आकांक्षा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने  एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की शाहजहांपुर, 31 जुलाई।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।
    4
    जिलाधिकारी ने  एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की 
शाहजहांपुर, 31 जुलाई।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। 
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गंगा एक्सप्रेस-वे पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया सपा नेत्री सुरुचि कश्यप ने चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत
    1
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गंगा एक्सप्रेस-वे पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया सपा नेत्री सुरुचि कश्यप ने चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश,एक आरोपी को किया गिरफ्तार शाहजहाँपुर से आई एक बड़ी खबर के साथ। थाना कलान पुलिस ने धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के एक बड़े मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त जयवीर और उसके साथियों पर पीड़ित मोरपाल की जमीन पर फर्जी तरीके से बैंक से दोबारा लोन लेने, उसे बंधک बनाने और सुनियोजित साजिश के तहत जमीन हड़पने का गंभीर आरोप है। इस मामले में थाना कलान में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
    1
    शाहजहाँपुर में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश,एक आरोपी को किया गिरफ्तार 
शाहजहाँपुर से आई एक बड़ी खबर के साथ। थाना कलान पुलिस ने धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के एक बड़े मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त जयवीर और उसके साथियों पर पीड़ित मोरपाल की जमीन पर फर्जी तरीके से बैंक से दोबारा लोन लेने, उसे बंधک बनाने और सुनियोजित साजिश के तहत जमीन हड़पने का गंभीर आरोप है। इस मामले में थाना कलान में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.