logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर जनपद के सेवता और लहरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित रतनगंज गांव में शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है। नदी के मुहाने पर बसे इस गांव के सामने एक बार फिर डराने वाली स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी कटानरोधी परियोजना भी उन्हें सुरक्षित महसूस कराने में विफल साबित हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इसी रतनगंज गांव में शारदा नदी ने भारी कहर बरपाया था। तब नदी ने कटानरोधी परियोजना को ध्वस्त करते हुए मस्जिद समेत करीब 30 मकानों को अपनी आगोश में समा लिया था और लोगों के वर्षों की मेहनत से बने आशियाने तेज धारा में विलीन हो गए थे। अब एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को वही भयावह त्रासदी दोबारा दोहराने का डर सता रहा है।

1 day ago
user_Anuj Pandey
Anuj Pandey
बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सीतापुर जनपद के सेवता और लहरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित रतनगंज गांव में शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है। नदी के मुहाने पर बसे इस गांव के सामने एक बार फिर डराने वाली स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी कटानरोधी परियोजना भी उन्हें सुरक्षित महसूस कराने में विफल साबित हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इसी रतनगंज गांव में शारदा नदी ने भारी कहर बरपाया था। तब नदी ने कटानरोधी परियोजना को ध्वस्त करते हुए मस्जिद समेत करीब 30 मकानों को अपनी आगोश में समा लिया था और लोगों के वर्षों की मेहनत से बने आशियाने तेज धारा में विलीन हो गए थे। अब एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को वही भयावह त्रासदी दोबारा दोहराने का डर सता रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बैराजों से छोड़े गए पानी के बाद रेउसा क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में हो रही इस वृद्धि के कारण तटीय इलाकों और कछारों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिससे सैकड़ों बीघे धान की फसल और खेती जलमग्न होने की कगार पर पहुँच गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ राहत दल सक्रिय हो गया है और कछारी इलाकों में डेरा डाल दिया है। बाढ़ राहत दल के साथ कमांडेंट IPS संतोष मीना ने खुद स्टीमर में सवार होकर नदी के बढ़ते जलस्तर और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन और राहत दल द्वारा प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा सके।
    1
    बैराजों से छोड़े गए पानी के बाद रेउसा क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में हो रही इस वृद्धि के कारण तटीय इलाकों और कछारों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिससे सैकड़ों बीघे धान की फसल और खेती जलमग्न होने की कगार पर पहुँच गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ राहत दल सक्रिय हो गया है और कछारी इलाकों में डेरा डाल दिया है। बाढ़ राहत दल के साथ कमांडेंट IPS संतोष मीना ने खुद स्टीमर में सवार होकर नदी के बढ़ते जलस्तर और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन और राहत दल द्वारा प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा सके।
    user_Anuj Pandey
    Anuj Pandey
    बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की लहरपुर तहसील स्थित ग्राम हजारीपुरवा (मजरा आम्बा) में बुधवार की मध्य रात बेखौफ चोरों ने तांडव मचाया। अज्ञात चोरों ने राम किशोर पुत्र बनवारी लाल के घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के भीतर रखे लगभग 32 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर मौके से फरार हो गए।
    1
    उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की लहरपुर तहसील स्थित ग्राम हजारीपुरवा (मजरा आम्बा) में बुधवार की मध्य रात बेखौफ चोरों ने तांडव मचाया। अज्ञात चोरों ने राम किशोर पुत्र बनवारी लाल के घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के भीतर रखे लगभग 32 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर मौके से फरार हो गए।
    user_Jitin Prasad Journalist
    Jitin Prasad Journalist
    Local News Reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वायरल बीडियो
    2
    वायरल बीडियो
    user_हंसराज वर्मा
    हंसराज वर्मा
    Farmer महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में गुड़ैचा–सदरपुर मार्ग पर नारायन फार्मेसी के पास स्थित एक मुर्गा फार्म में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने फार्म की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब चार क्विंटल मुर्गे चुरा ले गए, जबकि करीब चार क्विंटल मुर्गों को मार डाला। इसके अलावा चोर कांटा-बांट, एक बड़ा बैटर और लगभग ₹10 हजार की नकदी समेत अन्य सामान भी चुरा ले गए। फार्म संचालक कलीम के अनुसार, वे रात करीब 12 बजे बिसवां से मुर्गे लाकर फार्म पर उतारने के बाद घर चले गए थे। सुबह करीब 4 बजे वापस लौटने पर फार्म की जाली टूटी मिली और सारा सामान व मुर्गे गायब थे। इस चोरी और तोड़फोड़ से फार्म संचालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। सदरपुर इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस अब तक चोरों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफल नहीं दिख रही है और गश्त व निगरानी व्यवस्था मजबूत होने पर ही ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सकती है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
    3
    सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में गुड़ैचा–सदरपुर मार्ग पर नारायन फार्मेसी के पास स्थित एक मुर्गा फार्म में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने फार्म की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब चार क्विंटल मुर्गे चुरा ले गए, जबकि करीब चार क्विंटल मुर्गों को मार डाला। इसके अलावा चोर कांटा-बांट, एक बड़ा बैटर और लगभग ₹10 हजार की नकदी समेत अन्य सामान भी चुरा ले गए। फार्म संचालक कलीम के अनुसार, वे रात करीब 12 बजे बिसवां से मुर्गे लाकर फार्म पर उतारने के बाद घर चले गए थे। सुबह करीब 4 बजे वापस लौटने पर फार्म की जाली टूटी मिली और सारा सामान व मुर्गे गायब थे। इस चोरी और तोड़फोड़ से फार्म संचालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। सदरपुर इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस अब तक चोरों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफल नहीं दिख रही है और गश्त व निगरानी व्यवस्था मजबूत होने पर ही ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सकती है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
    user_Sunil Verma PRESS
    Sunil Verma PRESS
    Farmer Mahmudabad, Sitapur•
    23 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर देश के युवाओं से अपील की है। वहीं, पेपर लीक के खिलाफ कल होने वाली कैबिनेट बैठक में और भी सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर देश के युवाओं से अपील की है। वहीं, पेपर लीक के खिलाफ कल होने वाली कैबिनेट बैठक में और भी सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) के नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का 22 जुलाई को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सुजीत सिन्हा, अवर अभियंता डी.एन. सिंह, उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड निर्माण खण्ड-4 से चंद्र प्रकाश त्रिवेदी सहित कई अन्य अधिकारी और एनआईसी का स्टाफ मौजूद रहा। क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ₹95.00 लाख की लागत से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही, हॉल में कॉन्फ्रेंसिंग टेबल, टीवी कैबिनेट और कैमरा स्टैंड टेबल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड, निर्माण खण्ड-4 (यूपीएसआईसी) द्वारा ₹6.12 लाख की लागत से कार्य पूरा किया गया है।
    1
    बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) के नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का 22 जुलाई को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सुजीत सिन्हा, अवर अभियंता डी.एन. सिंह, उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड निर्माण खण्ड-4 से चंद्र प्रकाश त्रिवेदी सहित कई अन्य अधिकारी और एनआईसी का स्टाफ मौजूद रहा।

क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ₹95.00 लाख की लागत से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही, हॉल में कॉन्फ्रेंसिंग टेबल, टीवी कैबिनेट और कैमरा स्टैंड टेबल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड, निर्माण खण्ड-4 (यूपीएसआईसी) द्वारा ₹6.12 लाख की लागत से कार्य पूरा किया गया है।
    user_Rameasuwar Singh Bhadoriya
    Rameasuwar Singh Bhadoriya
    Court reporter महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बदायूं-बरेली बाईपास स्थित जय हिंद ढाबा के सामने, आरिफपुर नवादा पुलिस चौकी व बदायूं थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहाँ एक बेकाबू तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क पर घूम रही गौ माता से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौ माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों और बेजुबान पशुओं की जान खतरे में पड़ी रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि वाहन की गति नियंत्रित होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई और आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    4
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बदायूं-बरेली बाईपास स्थित जय हिंद ढाबा के सामने, आरिफपुर नवादा पुलिस चौकी व बदायूं थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहाँ एक बेकाबू तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क पर घूम रही गौ माता से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौ माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों और बेजुबान पशुओं की जान खतरे में पड़ी रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि वाहन की गति नियंत्रित होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई और आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    user_अशोक यादव
    अशोक यादव
    Court reporter बिसवां, बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.