logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात कारणों के चलते जावदा वन क्षेत्र में लगी आग। दमकल कर्मियों व वनकर्मीयो ने पाया आग पर काबू। रावतभाटा क्षेत्र में एक बार फिर वन क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई । ग्रामवासी दिनेश कुमार नायक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कोटड़ा के बालाजी से पहले बस्सी मोड़ स्थित जावदा वन क्षेत्र में रात्रि लगभग 7:20 बजे आग लग गई है । सूचना मिलते ही रावतभाटा नगर पालिका का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मुख्य मार्ग के किनारे एवं वन क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और घास में आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन दल ने होज रील, होज पाइप एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अमित भाटी, चुन्नी सिंह, साहिल खान, हर्ष सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी के संयुक्त प्रयास से स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से बचाव हेतु सुझाव -वन क्षेत्रों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें। सूखी घास या कचरे को जलाने से बचें, विशेषकर गर्मी के मौसम में। खेतों में फसल अवशेष जलाने पर नियंत्रण रखें। किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन या वन विभाग को दें। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। सावधानी और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता

3 hrs ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

अज्ञात कारणों के चलते जावदा वन क्षेत्र में लगी आग। दमकल कर्मियों व वनकर्मीयो ने पाया आग पर काबू। रावतभाटा क्षेत्र में एक बार फिर वन क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई । ग्रामवासी दिनेश कुमार नायक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कोटड़ा के बालाजी से पहले बस्सी मोड़ स्थित जावदा वन क्षेत्र में रात्रि लगभग 7:20 बजे आग लग गई है । सूचना मिलते ही रावतभाटा नगर पालिका का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मुख्य मार्ग के किनारे एवं वन क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और घास में आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन दल ने होज रील, होज पाइप एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अमित भाटी, चुन्नी सिंह, साहिल खान, हर्ष सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी के संयुक्त प्रयास से स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से बचाव हेतु सुझाव -वन क्षेत्रों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें। सूखी घास या कचरे को जलाने से बचें, विशेषकर गर्मी के मौसम में। खेतों में फसल अवशेष जलाने पर नियंत्रण रखें। किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन या वन विभाग को दें। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। सावधानी और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता

  • user_Hashim beg Beg
    Hashim beg Beg
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान
    🤝
    1 hr ago
More news from Kota and nearby areas
  • कोटा ग्रामीण पुलिस का तगड़ा प्रहार!सिमलिया पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए महेंद्र मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में 240 पव्वे भरकर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस की मुस्तैदी ने तस्कर के मंसूबों को नाकाम कर दिया। आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
    1
    कोटा ग्रामीण पुलिस का तगड़ा प्रहार!सिमलिया पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए महेंद्र मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में 240 पव्वे भरकर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस की मुस्तैदी ने तस्कर के मंसूबों को नाकाम कर दिया। आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने से 24 घंटे पहले बालोतरा की पचपादरी रिफाइनरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी: पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है: पीएम मोदी मंगलवार को इस यूनिट का उदघाटन करने वाले थे, जिससअब संशय है: गुजरात के मुद्रा पोर्ट से इस रिफाइनरी तक कच्चे तेल की पाइ पलाइन बिछी हुई है। यह प्रोजेक्ट HPCL और राजस्थान सरकार का है...
    1
    पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने से 24 घंटे पहले बालोतरा की पचपादरी रिफाइनरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी: पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है: पीएम मोदी मंगलवार को इस यूनिट का उदघाटन करने वाले थे, जिससअब संशय है: गुजरात के मुद्रा पोर्ट से इस रिफाइनरी तक कच्चे तेल की पाइ पलाइन बिछी हुई है। यह प्रोजेक्ट HPCL और राजस्थान सरकार का है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, सुनी आमजन की समस्याएं
    1
    कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, सुनी आमजन की समस्याएं
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं
    1
    मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
    1
    रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सोमवार को 427 वें दिन भी जारी रहा: एक तरफ सरकार है जो मजदूरों को थका देना चहती है, दूसरी तरफ मजदूरों का अज्म है कि जब तक सरकार भुगतान नहीं कर देती, धरना जारी रहेगा...
    1
    बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सोमवार को 427 वें दिन भी जारी रहा: एक तरफ सरकार है जो मजदूरों को थका देना चहती है, दूसरी तरफ मजदूरों का अज्म है कि जब तक सरकार भुगतान नहीं कर देती, धरना जारी रहेगा...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • BREAKING NEWS🦺 "तुमने थप्पड़ कैसे मारा.."ड्यूटी करो चालान काटो..गाड़ी सीज कर दो".....लेकिन...! "बदतमीजी नहीं कर सकते.."तुम्हारी औकात नहीं....गाली गलौज नहीं करोगे.."हम अपने अधिकार जानते हैं"..! ट्रैफिक पुलिस की गुंडई इस वीडियो में देख सकते हैं.. वाहन चालक को रोककर गाली गलौज की गई..उसे थप्पड़ मारा गया...अभद्रता को गई..! पीड़ित ने कैमरा ऑन किया तो साहब की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई.....दिल्ली से वायरल इस वीडियो को देखिए और प्रतिक्रिया दीजिए..!
    1
    BREAKING NEWS🦺 
"तुमने थप्पड़ कैसे मारा.."ड्यूटी करो चालान काटो..गाड़ी सीज कर दो".....लेकिन...!
"बदतमीजी नहीं कर सकते.."तुम्हारी औकात नहीं....गाली गलौज नहीं करोगे.."हम अपने अधिकार जानते हैं"..! ट्रैफिक पुलिस की गुंडई इस वीडियो में देख सकते हैं.. वाहन चालक को रोककर गाली गलौज की गई..उसे थप्पड़ मारा गया...अभद्रता को गई..! पीड़ित ने कैमरा ऑन किया तो साहब की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई.....दिल्ली से वायरल इस वीडियो को देखिए और प्रतिक्रिया दीजिए..!
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.