logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने डीयम से की जांच की मांग हमीरपुर। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर गांव को जाने वाली सड़क के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। बताया गया है कि जनपद जालौन के कदौरा ब्लॉक के उदनपुर गांव से टोडरपुर तक करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब दो दशक पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा कराया गया था। वर्तमान में सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ठेकेदार पुरानी सड़क के मलबे को जेसीबी से खोदकर उसी को नीचे की परत में बिछा रहा है और ऊपर से लेबलिंग कर दी जा रही है। साथ ही सड़क में गिट्टी की मात्रा भी मानक के अनुसार नहीं डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग की है। 🚧📰

13 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
a09bcade-839f-495e-9305-54642c9de756

सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने डीयम से की जांच की मांग हमीरपुर। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर गांव को जाने वाली सड़क के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। बताया गया है कि जनपद जालौन के कदौरा ब्लॉक के उदनपुर गांव से टोडरपुर तक करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब दो दशक पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा कराया गया था। वर्तमान में सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ठेकेदार पुरानी सड़क के मलबे को जेसीबी से खोदकर उसी को नीचे की परत में बिछा रहा है और ऊपर से लेबलिंग कर दी जा रही है। साथ ही सड़क में गिट्टी की मात्रा भी मानक के अनुसार नहीं डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग की है। 🚧📰

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहपुर। कानपुर से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस में अचानक वायरिंग केबल शॉर्ट हो जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना ललौली बाजार के पास की बताई जा रही है, जहां बस से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग घबराकर बस से नीचे उतर गए। चालक ने तत्काल बस को रोककर स्थिति पर काबू पाया। समय रहते बस रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    1
    फतेहपुर। कानपुर से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस में अचानक वायरिंग केबल शॉर्ट हो जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना ललौली बाजार के पास की बताई जा रही है, 
जहां बस से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग घबराकर बस से नीचे उतर गए।
चालक ने तत्काल बस को रोककर स्थिति पर काबू पाया। समय रहते बस रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। 
इस दौरान कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित एवं पदाधिकारी पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपा कई मांगों को लेकर चर्चा किया पानी को लेकर महिला रसोइयों को लेकर बढ़ते दामों को की चर्चा महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है किसने और मजदूरों को बड़ी समस्या आ रही है
    1
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित एवं पदाधिकारी पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपा कई मांगों को लेकर चर्चा किया पानी को लेकर महिला रसोइयों को लेकर बढ़ते दामों को की चर्चा महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है किसने और मजदूरों को बड़ी समस्या आ रही है
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • सभी साथियों से अनुरोध किया जाता है कि हमारी मदद जरूर करेंगे प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा आप से निवेदन करता हूं कि एक पोस्ट जरूर डाले ताकि हमारी माता जिनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने से लापता है आज से 17दिन हो गये है। अभी तक कोई जानकारी या सुराग नहीं मिला आप से निवेदन करता हु कि मेरी माँ के लिए एक पोस्ट या वीडियो व फोटो जरूर डाले ताकि हमारी मदद हों सकती है और माता जी का जल्दी से जल्दी पता चल सकता है। आप की एक पोस्ट वहां तक पहुंच जाएगी जहाँ मेरी माँ है इस लिए आप से निवेदन करता हूं कि एक पोस्ट जरूर डाले #dspsantoshpatel #बांदापुलिस # #बांदावासी #prakashdubedi #hamirpurnews #aadityanathyogi #ramkesnishad #fatehpurup71 #hamirpur_the_heart_of_himachal #trendingpostchallenge #बांदा #अपना बांदा जंक्शन उत्तर प्रदेश Vishnu Kushwah Banmore Sanjay Prajapati Vidya Sagar Kushwaha Chitransh TV विकास अशोक सर्राफ@ सौरभ विश्वकर्मा @highlight Murari Kushawaha Gobindash Kushwaha Sanjay Kushawaha Anoop Singh Gautam Kallu Kushvaha Kushvaha Mohinee Kushvaha Ji @ Rama Shankar Kushwaha Akhilesha Maurya Harvansh Kumar Kushwaha Harvansh News 24 sach tak bharat सम्राट सचिन कुशवाहा Kalyani Quotes Ankit maurya Oye Prince Hema Kabir Rambabu Kushwaha Jaikishor Kushvaha Hari Sharan Kushwaha Jitendra Kumar Ankit Kumar Deepak Kushavaha Sachin Kushwaha Gopal Kushwaha Jay Ram Kumar देवा आदिवासी Ankit Kashyap Ankit Kashyap Raj Raj V Virendra Kushwaha Vivek Kumar Cuteboy Singh Prakash Dwivedi Pooran Ray SohanPara SohanPara ओजस मोटर्स Aijaz Maudaha Ram Vikash Parshottam Patel Ar Chinu Kumar @highlight @highlight #myogiadityanathji #myoriginalvoice #MYogiAdityanath #my #MyOwnContent #mylife #mybaby #anilkushvaha नाम:- अनिल कुशवाहा पता:- सिंघन कलाँ पैलानी ( जिला बांदा) उत्तर प्रदेश मो. न. :- 7752921428 गुमशुदा का नाम:- राजाबेटी कुशवाहा/ पति/गुरुप्रसाद कुशवाहा सही पता बताने वाले को 11000हजार का इनाम दिया जाएगा। एक पोस्ट जरूर डाले ताकि हमारी माता जी मिल जाए प्लीज प्लीज प्लीज 🙏🙏🙏🙏 #
    1
    सभी साथियों से अनुरोध किया जाता है कि हमारी मदद जरूर करेंगे प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा आप से निवेदन करता हूं कि एक पोस्ट जरूर डाले ताकि हमारी माता जिनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने से लापता है आज से 17दिन हो गये है। अभी तक कोई जानकारी या सुराग नहीं मिला 
आप से निवेदन करता हु कि मेरी माँ के लिए एक पोस्ट या वीडियो व फोटो जरूर डाले ताकि हमारी मदद हों सकती है और माता जी का जल्दी से जल्दी पता चल सकता है।
आप की एक पोस्ट वहां तक पहुंच जाएगी जहाँ मेरी माँ है 
इस लिए आप से निवेदन करता हूं कि एक पोस्ट जरूर डाले #dspsantoshpatel 
#बांदापुलिस #
#बांदावासी #prakashdubedi #hamirpurnews 
#aadityanathyogi 
#ramkesnishad #fatehpurup71 #hamirpur_the_heart_of_himachal #trendingpostchallenge #बांदा #अपना 
बांदा जंक्शन उत्तर प्रदेश Vishnu Kushwah Banmore Sanjay Prajapati Vidya Sagar Kushwaha Chitransh TV  विकास अशोक सर्राफ@
सौरभ विश्वकर्मा @highlight Murari Kushawaha 
Gobindash Kushwaha Sanjay Kushawaha 
Anoop Singh Gautam Kallu Kushvaha Kushvaha Mohinee Kushvaha Ji @
Rama Shankar Kushwaha 
Akhilesha Maurya Harvansh Kumar Kushwaha Harvansh News 24 sach tak bharat सम्राट सचिन कुशवाहा Kalyani Quotes Ankit maurya 
Oye Prince Hema Kabir Rambabu Kushwaha 
Jaikishor Kushvaha Hari Sharan Kushwaha 
Jitendra Kumar 
Ankit Kumar Deepak Kushavaha Sachin Kushwaha Gopal Kushwaha Jay Ram Kumar देवा आदिवासी Ankit Kashyap Ankit Kashyap Raj Raj V Virendra Kushwaha Vivek Kumar Cuteboy Singh Prakash Dwivedi Pooran Ray SohanPara SohanPara ओजस मोटर्स Aijaz Maudaha Ram Vikash Parshottam Patel Ar Chinu Kumar @highlight @highlight #myogiadityanathji #myoriginalvoice #MYogiAdityanath #my #MyOwnContent #mylife #mybaby #anilkushvaha 
नाम:- अनिल कुशवाहा 
पता:-  सिंघन कलाँ पैलानी ( जिला बांदा) उत्तर प्रदेश 
मो. न. :- 7752921428
गुमशुदा का नाम:-  राजाबेटी कुशवाहा/ पति/गुरुप्रसाद कुशवाहा 
सही पता बताने वाले को 11000हजार का इनाम दिया जाएगा।
एक पोस्ट जरूर डाले ताकि हमारी माता जी मिल जाए 
प्लीज प्लीज प्लीज 🙏🙏🙏🙏 #
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने देश की पहली महिला शिक्षिका सामाजिक क्रांति नेत्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सावित्री बाई सही अर्थों में समाजोत्थान की नायिका थीं। इनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में खंडोजी नेवसे और लक्ष्मी बाई के घर 3 जनवरी 1831 को जन्म हुआ था। 9 वर्ष की अल्पायु में इनका ज्योतिबा गोविन्दराव फुले के साथ विवाह हो गया था। उस समय ये अनपढ़ थी। इन्होंने अपने को शिक्षित किया। पति के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उसमें पढ़ाने के लिए देश की पहली महिला शिक्षिका बनीं। जब ये पढ़ाने के स्कूल जाती तो इन पर कीचड़, गोबर और मैला डाला जाता था। ये साड़ी बदल कर पढ़ाती थी। ये लेखिका भी थीं। इन्होंने दो पुस्तकों की रचना की थी। ये छुआछूत विरोधी, बाल विवाह विरोधी और विधवा पुनर्विवाह की समर्थक थीं। इन्होंने सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी। इन्होंने दलित, शोषित और कमजोर वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कालांतर में पुणे में इनका 10 मार्च 1897 को निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, पंकज सिंह,विनय सोनकर, विकास, रामनारायन सोनकर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, पप्पू सोनकर, बाबूलाल प्रजापति, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    1
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने देश की पहली महिला शिक्षिका सामाजिक क्रांति नेत्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सावित्री बाई सही अर्थों में समाजोत्थान की नायिका थीं। इनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में खंडोजी नेवसे और लक्ष्मी बाई के घर 3 जनवरी 1831 को जन्म हुआ था। 9 वर्ष की अल्पायु में इनका ज्योतिबा गोविन्दराव फुले के साथ विवाह हो गया था। उस समय ये अनपढ़ थी। इन्होंने अपने को शिक्षित किया। पति के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उसमें पढ़ाने के लिए देश की  पहली महिला शिक्षिका बनीं। जब ये पढ़ाने के स्कूल जाती तो इन पर कीचड़, गोबर और मैला डाला जाता था। ये साड़ी बदल कर पढ़ाती थी। ये लेखिका भी थीं। इन्होंने दो पुस्तकों की रचना की थी। ये छुआछूत विरोधी, बाल विवाह विरोधी और विधवा पुनर्विवाह की समर्थक थीं। इन्होंने सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी। इन्होंने दलित, शोषित और कमजोर वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कालांतर में पुणे में इनका 10 मार्च 1897 को निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, पंकज सिंह,विनय सोनकर, विकास, रामनारायन सोनकर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, पप्पू सोनकर, बाबूलाल प्रजापति, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Raj dwivedi
    1
    Post by Raj dwivedi
    user_Raj dwivedi
    Raj dwivedi
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिली नवविवाहिता, कलाई पर था नस काटने का निशान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की युवती को सीएचसी में कराया भर्ती, मौदहा थानाक्षेत्र की बताई जा रही युवती, मामला मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी नहर के पास का।
    2
    नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिली नवविवाहिता,
कलाई पर था नस काटने का निशान,
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की युवती को सीएचसी में कराया भर्ती,
मौदहा थानाक्षेत्र की बताई जा रही युवती,
मामला मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी नहर के पास का।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन,कार्यशाला में आयुष चिकित्सकों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और एचआईवी एक्ट 2017 के बारे में दी विस्तृत जानकारी।
    1
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संवेदीकरण
कार्यशाला का हुआ आयोजन,कार्यशाला में आयुष चिकित्सकों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और एचआईवी
एक्ट 2017 के बारे में दी विस्तृत जानकारी।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर हाथापाई होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल वीडियो कुरारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो में महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर हाथापाई होती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
फिलहाल वीडियो कुरारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.