Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर का अलीगढ़ कमिश्नर व डीएम हाथरस ने किया निरीक्षण...... हाथरस जिले के सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण संगीता सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अतुल वत्स भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और प्रसूता महिलाओं को जच्चा-बच्चा के लिए समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी निर्धारित टीके समयबद्ध लगवाना बेहद जरूरी है। कमिश्नर ने एक प्रसूता को फल व दलिया वितरित कर पोषण संबंधी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
Sunil kumar
सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर का अलीगढ़ कमिश्नर व डीएम हाथरस ने किया निरीक्षण...... हाथरस जिले के सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण संगीता सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अतुल वत्स भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और प्रसूता महिलाओं को जच्चा-बच्चा के लिए समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी निर्धारित टीके समयबद्ध लगवाना बेहद जरूरी है। कमिश्नर ने एक प्रसूता को फल व दलिया वितरित कर पोषण संबंधी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल हस्ताक्षर के दुरुपयोग से कंपनी डायरेक्टर को पद से हटाकर टेंडर की रकम हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में की गई। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने फर्जी डिजिटल सिग्नेचर के जरिए आरओसी कानपुर में त्यागपत्र अपलोड कर डायरेक्टर को हटा दिया और बैंक खातों में आई टेंडर की धनराशि का गबन कर लिया। साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को मुरादाबाद के मूंढा पांडेय क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- गहरी' साजिश या सरकारी 'मंजूरी'?1
- यूपी के तमाम जिलों में रोजगार मेलों की शुरुआत, सीधे इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरीउत्तर प्रदेश में 28 फरवरी तक 20 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन होगा. निजी कंपनियां सीधे इंटरव्यू के जरिए युवाओं को नौकरी का मौका देंगी. 10वीं से ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. प्रदेशभर के युवाओं को अब रोजगार की जानकारी के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा. बस एक जगह जाकर ही उन्हें रोजगार से जुड़ी बड़ी जानकारियां मिल जाएंगी. प्रदेश सरकार ने युवाओं की परेशानी कम करने के लिए रोजगार मेले आयोजित करने का फैसला किया है. ये मेले किसी एक जगह पर नहीं लगेंगे. बल्कि अलग अलग स्थानों पर अलग अलग दिन लगा करेंगे. अलग अलग जिलों में 28 फरवरी तक 20 से ज्यादा रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इन मेलों में निजी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे और योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए नौकरी पाने का मौका मिलेगा.1
- 22 Feb 2026 | Julana, Jind (Haryana) Foundation of a new Gau Shala is being laid in Julana village. Yuvi Lather & Teju Lather have donated their ancestral land worth crores for Gau Mata. This is our Karm and Dharm. Everyone is invited to join and support this noble cause. Connect: 98965774751
- 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त म पुलिस मुठभेड़ के गिरफ्तार । *पूर्व में उक्त घटना में शामिल 07 अभियुक्तो को हाथरस पुलिस द्वारा व अन्य 02 अभियुक्तो को हरियाणा पुलिस द्वारा, कुल 09 अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है ।* अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.02.2026 को अभियोग मे नामजद 02 अभियुक्त बोबी उर्फ विशाल, राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 09.02.2026 को हरियाणा पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त कमलकांत और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, दिनांक 16.02.2026 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अभियुक्त हेमन्त को तथा दिनांक 17.02.2026 को अभियुक्त रमेश, जगवीर पुत्रगण श्री सुनहरी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, दिनांक 18.02.2026 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अभियुक्त भोला उर्फ भोलू व अंकित उर्फ हकला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 05 टीमो का गठन किया गया था । जिसके क्रम में गठित टीमों द्वारा लगातार संभावित प्रयास किए जा रहे थे । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक को 10.02.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स व अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से आज दिनांक 22.02.2026 को एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे उक्त गोली मारकर हत्या के अभियोग मे वांछित चल रहे 25,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर से सैनपुर बंबा की तरफ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है तथा अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व एक होंडा शाइन मोटर साईकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम व पता अभियुक्त-* मुकेश कुमार उर्फ गब्बर पुत्र विनोद कुमार उर्फ दिनेश कुमार निवासी समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस । *बरामदगी का विवरण* 1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर । 2- 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर । 3- 02 खोखा कारतूस 315 बोर । 4- 01 मोटरसाइकिल होंडा शाइन *पंजीकृत अभियोग* -- मु0अ0सं0 51/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3) BNS 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर उपरोक्त-* मु0अ0सं0 557/23 धारा 452,323,504,506 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम–* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस । 2. एसओजी प्रभारी श्री धीरज गौतम मय एसओजी टीम जनपद हाथऱस ।4
- भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में नशेड़ियों का आतंक वीडियो हुई वायरल1
- योगी जी ने बड़ा ऐलान किया है जिसमें शिक्षा मित्रों का वेतन अब 18000 रुपए प्रतिमाह एवं अनुदेशक का 17000रुपए प्रति माह कर दिया है1
- हाथरस शहर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक तंदूर में रोटी सेंकते समय कथित रूप से रोटियों पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी स्थित एक होटल का है। सूत्रों के अनुसार वीडियो मधुगढ़ी स्थित नेजाम होटल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले भी मधुगढ़ी इलाके के ही एक अन्य होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1