logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर निकली सद्भावना रैली, दिया भाईचारे का संदेश चौथ का बरवाड़ा.कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल हुए और लोगों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सद्भावना रैली की शुरुआत ईदगाह मैदान से समाजसेवी बसंती लाल सैनी द्वारा बच्चों को झंडे सौंपकर की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए उस्मानिया मस्जिद के सामने से कलंदरी मस्जिद पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। वर्तमान समय में उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन पर कलंदरी मस्जिद में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।

3 hrs ago
user_Irfan Rajasthan patrika
Irfan Rajasthan patrika
Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

ईद मिलादुन्नबी पर निकली सद्भावना रैली, दिया भाईचारे का संदेश चौथ का बरवाड़ा.कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल हुए और लोगों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सद्भावना रैली की शुरुआत ईदगाह मैदान से समाजसेवी बसंती लाल सैनी द्वारा बच्चों को झंडे सौंपकर की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए उस्मानिया मस्जिद के सामने से कलंदरी मस्जिद पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। वर्तमान समय में उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन पर कलंदरी मस्जिद में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • श्योपुर:चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे… पति नशे में! रानीपुरा में महिलाओं का ‘ऑपरेशन शराब’..... जहरीली शराब को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
    1
    श्योपुर:चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे… पति नशे में! रानीपुरा में महिलाओं का ‘ऑपरेशन शराब’..... जहरीली शराब को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक  को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए। परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    3
    निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी
लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक  को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए।
परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी।
इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक
गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव
लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।  पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी शहर में निकली कावड़ यात्रा ढोल एवं डीजे की धुनो पर झूमे शिव भक्त धार्मिक झांकियां ने श्रद्धालुओं का मोहा मन बम बम भोले के जयकारो से गूंन्जायमान हुआ शहर
    1
    गंगापुर सिटी शहर में निकली कावड़ यात्रा  ढोल एवं डीजे की धुनो पर झूमे शिव भक्त धार्मिक  झांकियां ने श्रद्धालुओं का मोहा मन बम बम भोले के जयकारो से गूंन्जायमान हुआ शहर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    1
    नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च
बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • झूला कमेटी डीडवाना द्वारा‌ झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन लालसोट उपखंड के डीडवाना में ‌ हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।
    1
    झूला कमेटी डीडवाना द्वारा‌ झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन
लालसोट उपखंड के डीडवाना में ‌ हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में लहरिया महोत्सव में अग्रवाल महिला समाज समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने सावन के झूला झूल कर और सावन की मल्हार गाकर बांधा शमा
    1
    गंगापुर सिटी में लहरिया महोत्सव में अग्रवाल महिला समाज समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने सावन के झूला झूल कर और सावन की मल्हार गाकर बांधा शमा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक
डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज
लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।
    4
    मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ
बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.