logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट : शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 6 पशुओं की मौत, पाड़ी गंभीर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग उपखंड के टोडा ठेकला की जागा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से एक छप्परपोश घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 4 बकरियां और 2 भैंस जलकर मर गईं, जबकि एक पाड़ी गंभीर रूप से झुलस गई। आग दयाराम गुर्जर पुत्र बंशीलाल गुर्जर के छप्पर में लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। नगर परिषद के एएफओ खेमराज बैरवा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

1 day ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
1 day ago
5a734058-64fc-4601-8429-09dcb32de02d
4932a5d4-215c-4b09-bacc-2cf1f19bcd1f
5d77cc3d-2f4d-4cbe-b7e5-137bc1e7fb66
9a4d92a6-925c-418c-9bd1-fed0f2b3a066

लालसोट : शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 6 पशुओं की मौत, पाड़ी गंभीर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग उपखंड के टोडा ठेकला की जागा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से एक छप्परपोश घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 4 बकरियां और 2 भैंस जलकर मर गईं, जबकि एक पाड़ी गंभीर रूप से झुलस गई। आग दयाराम गुर्जर पुत्र बंशीलाल गुर्जर के छप्पर में लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। नगर परिषद के एएफओ खेमराज बैरवा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दौसा साइबर थाना पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टर स्टॉक ऐप में लिंक भेजकर निवेश के नाम पर 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने लालसोट के डीडवाना निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने UPI/QR के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाए। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    दौसा साइबर
थाना पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टर स्टॉक ऐप में लिंक भेजकर निवेश के नाम पर 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने लालसोट के डीडवाना निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने UPI/QR के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाए। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शॉर्ट सर्किट से छप्परपोशमें आग, रास्ता नहीं होने से दमकल नहीं पहुंच सकी लालसोट। डियो पंचायत के आंधीशील वार्ड-6 में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से रमेश गुर्जर पुत्र मोजीलाल गुर्जर के दो छप्परपोश घरों में भीषण आग लग गई। हादसे में ₹50 हजार नगद, 20 क्विंटल गेहूं सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद रास्ता नहीं होने से दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर राहत का आश्वासन दिया।
    4
    शॉर्ट सर्किट से छप्परपोशमें आग, रास्ता नहीं होने से दमकल नहीं पहुंच सकी
लालसोट। डियो पंचायत के आंधीशील वार्ड-6 में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से रमेश गुर्जर पुत्र मोजीलाल गुर्जर के दो छप्परपोश घरों में भीषण आग लग गई। हादसे में ₹50 हजार नगद, 20 क्विंटल गेहूं सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद रास्ता नहीं होने से दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर राहत का आश्वासन दिया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *महादेव 🙇‍♂️🥀🙏🥰* ♡ㅤ          ⎙    ㅤ     ⌲ ˡᶦᵏᵉ           ˢᵃᵛᵉ         ˢʰᵃʳᵉ ━━━━•⊰᯽⊱•━━━━ *▙░▓▓▓▓▓❖◣🙇◢❖▓▓▓▓▓░▟* _~*- 𓂃𝄟♥️ꕥ⃟❥︎महादेव❥︎⃝ꕥ♥️𝄟𓂃 -*~_ 🌼⎢⎢༐..🔱 *_M_A_H_A_D_E_V_* 🔱..༐⎢⎢🌼 *▙░▓▓▓▓▓❖◣🙏🏻◢❖▓▓▓▓▓░▟* ━━━━•⊰᯽⊱•━━━━ ⇆  ◁ㅤㅤ❚❚ㅤㅤ▷  ↻
    1
    *महादेव 🙇‍♂️🥀🙏🥰*
♡ㅤ          ⎙    ㅤ     ⌲ 
ˡᶦᵏᵉ           ˢᵃᵛᵉ         ˢʰᵃʳᵉ
━━━━•⊰᯽⊱•━━━━
*▙░▓▓▓▓▓❖◣🙇◢❖▓▓▓▓▓░▟*
_~*- 𓂃𝄟♥️ꕥ⃟❥︎महादेव❥︎⃝ꕥ♥️𝄟𓂃 -*~_
🌼⎢⎢༐..🔱 *_M_A_H_A_D_E_V_* 🔱..༐⎢⎢🌼 *▙░▓▓▓▓▓❖◣🙏🏻◢❖▓▓▓▓▓░▟*
━━━━•⊰᯽⊱•━━━━
⇆  ◁ㅤㅤ❚❚ㅤㅤ▷  ↻
    user_Vijendra jangid
    Vijendra jangid
    बोंली, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 29.04.2026 को बास का कुआं, अगावली रायपुरा तहसील बसवा जो बांदीकुई से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर को जंगली कुत्तों के झुंड ने घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश जी सैनी (बांदीकुई) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मोर का रेस्क्यू कर अपने निजी वाहन से वन विभाग रेंज बांदीकुई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मोर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। 👏 यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है। जीव जंतु प्रेमी मुकेश सैनी का निवेदन:- अगर कहीं भी कोई घायल या संकट में फंसा बेजुबान जीव दिखे, तो तुरंत सूचना दें। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।
    2
    आज दिनांक 29.04.2026 को बास का कुआं, अगावली रायपुरा तहसील बसवा जो बांदीकुई से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर को जंगली कुत्तों के झुंड ने घायल कर दिया है।
सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश जी सैनी (बांदीकुई) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मोर का रेस्क्यू कर अपने निजी वाहन से वन विभाग रेंज बांदीकुई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मोर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
👏 यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है।
जीव जंतु प्रेमी मुकेश सैनी का निवेदन:-
अगर कहीं भी कोई घायल या संकट में फंसा बेजुबान जीव दिखे, तो तुरंत सूचना दें।
आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।
    user_VIJENDRA KUMAR Sanjivani today
    VIJENDRA KUMAR Sanjivani today
    Voice of people Dausa, Jaipur•
    15 hrs ago
  • हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में फोटोग्राफी करते समय एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि शौक या काम के दौरान भी सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फोटोग्राफी करते समय निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखें: - खतरनाक स्थानों जैसे ऊँचाई, पानी के किनारे, रेलवे ट्रैक या सड़क के बीच में फोटो लेने से बचें। - अपने आसपास के माहौल पर लगातार नजर रखें। - किसी भी परफेक्ट फोटो के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। - उपकरण संभालते समय संतुलन बनाए रखें। - मौसम और परिस्थितियों के अनुसार सावधानी बरतें। याद रखें, एक तस्वीर से बढ़कर आपकी जिंदगी की कीमत है। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में फोटोग्राफी करते समय एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि शौक या काम के दौरान भी सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
फोटोग्राफी करते समय निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखें:
- खतरनाक स्थानों जैसे ऊँचाई, पानी के किनारे, रेलवे ट्रैक या सड़क के बीच में फोटो लेने से बचें।
- अपने आसपास के माहौल पर लगातार नजर रखें।
- किसी भी परफेक्ट फोटो के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।
- उपकरण संभालते समय संतुलन बनाए रखें।
- मौसम और परिस्थितियों के अनुसार सावधानी बरतें।
याद रखें, एक तस्वीर से बढ़कर आपकी जिंदगी की कीमत है। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गांव-गांव तक विकास की दस्तक: ग्राम विकास रथ को मिली हरी झंडी, लोकगीतों के जरिए योजनाओं का होगा प्रचार गंगापुर सिटी। ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आज पंचायत समिति सभागार में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने ग्राम विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। ग्राम विकास रथ के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के गांव-गांव तक विकास, जागरूकता और जनसंपर्क की नई पहल का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभागार में उपस्थित लोगों ने इस अभिनव पहल का जोरदार स्वागत किया और ग्राम विकास रथ को ग्रामीण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि ग्राम विकास रथ केवल एक प्रचार वाहन नहीं, बल्कि यह गांव-गांव तक विकास की दस्तक पहुंचाने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस रथ का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद, गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक या वंचित व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा का नया युग देखा है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अनेक योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के सच्चे हितैषी एवं मसीहा हैं, जिनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भी आमजन के हित में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम विकास रथ इसी दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनकर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और संवाद का नया अध्याय लिखेगा। श्री मानसिंह गुर्जर जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे ग्राम विकास रथ को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जनसेवा का अभियान समझकर प्रत्येक गांव, ढाणी और बस्ती तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, पात्र व्यक्तियों को आवेदन और लाभ प्राप्ति के लिए प्रेरित करें तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब अंतिम व्यक्ति तक सही जानकारी और सही मार्गदर्शन पहुंचे। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण शेर सिंह जी ढाई एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। लोक कलाकारों ने अपनी सुमधुर एवं प्रभावशाली लोकधुनों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सरल, सहज और जनभाषा में आकर्षक प्रचार-प्रसार किया। लोकगीतों में योजनाओं को इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि आमजन सहजता से उन्हें समझ सकें और उनसे जुड़ाव महसूस कर सकें। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रस्तुति को बड़े उत्साह और तालियों के साथ सराहा। ग्रामीण परिवेश में लोकसंस्कृति के माध्यम से योजनाओं का प्रचार करना इस कार्यक्रम का विशेष एवं प्रभावी आयाम रहा, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ग्राम विकास रथ अब क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता का संदेश लेकर पहुंचेगा और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ लेने हेतु प्रेरित करेगा। रथ के माध्यम से न केवल योजनाओं का प्रचार होगा, बल्कि आमजन की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को भी समझने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शासन-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी बृजेंद्र मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जब योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और सांस्कृतिक माध्यमों से लोगों तक पहुंचेगी, तब निश्चित रूप से अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने इस पहल को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर जी ने भी ग्राम विकास रथ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रथ गांव-गांव में जागरूकता का वातावरण तैयार करेगा। कार्यक्रम के दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास रथ को ग्रामीण विकास, जनजागरूकता और जनसंपर्क की दिशा में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं की सफलता केवल उनके निर्माण में नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच में निहित होती है, और ग्राम विकास रथ इस उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी बृजेंद्र मीणा, पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंगला, उदय सिंह गुर्जर, ‘मन की बात’ संयोजक हेमंत शर्मा, श्री राम सिंह खटाना , मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, मिथलेश व्यास,सुनीता वैष्णव,कमलेश महावर , गोपाल धामनिया, गोविंद पाराशर, हुकम नेता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने ग्राम विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया। ग्राम विकास रथ के प्रस्थान के साथ ही ग्रामीण विकास, जनजागरूकता और जनसेवा के एक नए अभियान की शुरुआत हुई। यह रथ अब गांव-गांव जाकर विकास, विश्वास और जनकल्याण का संदेश फैलाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करेगा। यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने, योजनाओं की पहुंच मजबूत करने और विकास को जन-जन तक पहुंचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
    2
    गांव-गांव तक विकास की दस्तक: ग्राम विकास रथ को मिली हरी झंडी, लोकगीतों के जरिए योजनाओं का होगा प्रचार
गंगापुर सिटी। ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आज पंचायत समिति सभागार में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने ग्राम विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। ग्राम विकास रथ के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के गांव-गांव तक विकास, जागरूकता और जनसंपर्क की नई पहल का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभागार में उपस्थित लोगों ने इस अभिनव पहल का जोरदार स्वागत किया और ग्राम विकास रथ को ग्रामीण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि ग्राम विकास रथ केवल एक प्रचार वाहन नहीं, बल्कि यह गांव-गांव तक विकास की दस्तक पहुंचाने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस रथ का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद, गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक या वंचित व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा का नया युग देखा है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अनेक योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के सच्चे हितैषी एवं मसीहा हैं, जिनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भी आमजन के हित में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम विकास रथ इसी दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनकर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और संवाद का नया अध्याय लिखेगा।
श्री मानसिंह गुर्जर जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे ग्राम विकास रथ को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जनसेवा का अभियान समझकर प्रत्येक गांव, ढाणी और बस्ती तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, पात्र व्यक्तियों को आवेदन और लाभ प्राप्ति के लिए प्रेरित करें तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब अंतिम व्यक्ति तक सही जानकारी और सही मार्गदर्शन पहुंचे।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण शेर सिंह जी ढाई एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। लोक कलाकारों ने अपनी सुमधुर एवं प्रभावशाली लोकधुनों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सरल, सहज और जनभाषा में आकर्षक प्रचार-प्रसार किया। लोकगीतों में योजनाओं को इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि आमजन सहजता से उन्हें समझ सकें और उनसे जुड़ाव महसूस कर सकें। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रस्तुति को बड़े उत्साह और तालियों के साथ सराहा। ग्रामीण परिवेश में लोकसंस्कृति के माध्यम से योजनाओं का प्रचार करना इस कार्यक्रम का विशेष एवं प्रभावी आयाम रहा, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
ग्राम विकास रथ अब क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता का संदेश लेकर पहुंचेगा और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ लेने हेतु प्रेरित करेगा। रथ के माध्यम से न केवल योजनाओं का प्रचार होगा, बल्कि आमजन की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को भी समझने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शासन-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।
इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी बृजेंद्र मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जब योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और सांस्कृतिक माध्यमों से लोगों तक पहुंचेगी, तब निश्चित रूप से अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने इस पहल को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर जी ने भी ग्राम विकास रथ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रथ गांव-गांव में जागरूकता का वातावरण तैयार करेगा।
कार्यक्रम के दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास रथ को ग्रामीण विकास, जनजागरूकता और जनसंपर्क की दिशा में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं की सफलता केवल उनके निर्माण में नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच में निहित होती है, और ग्राम विकास रथ इस उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी बृजेंद्र मीणा, पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंगला, उदय सिंह गुर्जर, ‘मन की बात’ संयोजक हेमंत शर्मा, श्री राम सिंह खटाना , मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, मिथलेश व्यास,सुनीता वैष्णव,कमलेश महावर , गोपाल धामनिया, गोविंद पाराशर, हुकम नेता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने ग्राम विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया। ग्राम विकास रथ के प्रस्थान के साथ ही ग्रामीण विकास, जनजागरूकता और जनसेवा के एक नए अभियान की शुरुआत हुई। यह रथ अब गांव-गांव जाकर विकास, विश्वास और जनकल्याण का संदेश फैलाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करेगा। यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने, योजनाओं की पहुंच मजबूत करने और विकास को जन-जन तक पहुंचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • घटिया सामग्री पर स्कूल निर्माण रुका, लालसोट के श्यामपुरा कला (आडोल्या की ढाणी) में स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध कर काम रुकवाया। मौके पर एसडीएम विजेंद्र मीणा, एसीएम शिवलाल सैनी और सीबीओ सत्यनारायण मीणा पहुंचे। निरीक्षण में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने 3 नंबर ईंट, मिट्टी मिली बजरी व डस्ट तुरंत बदलने के आदेश दिए और गुणवत्ता सुधार के बाद ही काम शुरू करने को कहा।
    2
    घटिया सामग्री पर स्कूल निर्माण रुका, 
लालसोट के श्यामपुरा कला (आडोल्या की ढाणी) में स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध कर काम रुकवाया। मौके पर एसडीएम विजेंद्र मीणा, एसीएम शिवलाल सैनी और सीबीओ सत्यनारायण मीणा पहुंचे। निरीक्षण में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने 3 नंबर ईंट, मिट्टी मिली बजरी व डस्ट तुरंत बदलने के आदेश दिए और गुणवत्ता सुधार के बाद ही काम शुरू करने को कहा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.