बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार नागरी प्रचारिणी, आरा में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर लगभग 250 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया, जहाँ लोक संगीत, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस आयोजन को लेकर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाते हैं और आगे भी कराए जाएंगे, जिससे कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि कला समाज में जुड़ाव उत्पन्न करने का सशक्त माध्यम है तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार सरकार विद्यालय स्तर पर कला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी दी गई एवं कलाकार पेंशन योजना के बारे में बताया गया, ताकि अधिक से अधिक कलाकार इस योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (राजस्व प्रशाखा), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार नागरी प्रचारिणी, आरा में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर लगभग 250 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया, जहाँ लोक संगीत, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी गईं।
साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस आयोजन को लेकर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाते हैं और आगे भी कराए जाएंगे, जिससे कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने
कहा कि कला समाज में जुड़ाव उत्पन्न करने का सशक्त माध्यम है तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार सरकार विद्यालय स्तर पर कला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी दी गई एवं कलाकार पेंशन योजना के बारे में बताया गया, ताकि अधिक से अधिक कलाकार इस योजना का
लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (राजस्व प्रशाखा), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- आरा। जिस तरह से भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने आदेश जारी किया था कि जो भी टेंपो स्टेशन के बाहर रखते हैं वह सरकारी बस पड़ाव में लगेंगे। उसके बाद टेंपो चालक सरकारी बस पड़ाव में टेंपो लगाने लगे। सरकारी बस पड़ाव के कर्मचारियों ने वहां मन कर दिया। उसके बाद बाहर खड़े टेंपो का चालान पुलिस काटना शुरु कर दी। उसी2
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। टेंपो चालको ने किया सड़क जाम, पुलिस के द्वारा फाइन काटने पर जताया विरोध एंकर। जिस तरह से भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने आदेश जारी किया था कि जो भी टेंपो स्टेशन के बाहर रखते हैं वह सरकारी बस पड़ाव में लगेंगे। उसके बाद टेंपो चालक सरकारी बस पड़ाव में टेंपो लगाने लगे। सरकारी बस पड़ाव के कर्मचारियों ने वहां मन कर दिया। उसके बाद बाहर खड़े टेंपो का चालान पुलिस काटना शुरु कर दी। उसी के विरोध में आरा स्टेशन रोड को टेंपो चालकों ने 1 घंटे तक जाम रखा। जिसमें सरकारी बस भी काफी समय तक बाहर खड़ा रही। टेंपो चालक संघ के नेताओं ने बताया कि आवेदन दिया गया है अभी जाम को हटा लिया गया लेकिन अगर मांग पूरी नहीं हुई तो हम लोग फिर आंदोलन करेंगे। यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बाइट। किरण प्रसाद टेंपो चालक संघ के नेता2
- रेवड़ी बाट कर वोट लेना और सरकार बनाना उचित नही सामनतवादिओं ध्यान दो6
- Post by Ratan_chandra1
- ऐसे हो रहा है छात्रों के साथ धोखाधरी1
- Post by Deshi dashtak1
- St. Xavier's +2 Academy 14th Foundation day मनाया गया जिसमे उपस्थित guest's आईपीएस विकास वैभव IG Bihar Awdesh narayan singh Sabhapati, Bihar vidhansabha B. D. Singh Exclusive Director hotel maurya patna Sanjay Singh Tiger Minister of labor resources Bihar Mrs. Indu Devi Mayer, Ara Radhacharan seth MLA sandesh Dhobahan, Bazar Ara contact us... 9386321315, 92793706342
- आरा। भोजपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बहिरो-पियानिया लिंक रोड पर एक जाइलो गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिससे लगभग 76.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। नवादा थाना को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की जाइलो गाड़ी (BR28AA 1810) के जरिए गांजे की एक बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में नवादा थाना के सब इंस्पेक्टर राजू कुमार, दीपक कुमार दास, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार के साथ एसटीएफ (STF) और एनडीपीएस (NDPS) टीम के जवानों को शामिल किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहिरो-पियानिया लिंक रोड पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध जाइलो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर छिपाकर रखे गए पैकेटों में भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने तुरंत गांजे को जब्त कर लिया और गाड़ी में सवार तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना और गांजे की खेप कहाँ पहुँचाई जानी थी, इसका पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थों की सप्लाई में लगा हुआ था। पुलिस अब इनके नेटवर्क और पिछले आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। फिलहाल, भोजपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल छापेमारी से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1