कोंडागांव जिले के अंतिम छोर के गांवों में पहुंचीं कलेक्टर, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण कोंडागांव जिले के अंतिम छोर के गांवों में पहुंचीं कलेक्टर, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कोंडागांव :- कभी दुर्गम मार्गों एवं परिस्थितियों के कारण जहां पहुंचना कठिन था, वहां अब सड़क एवं अधोसरंचना निर्माण के चलते विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना बुधवार को जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम कुधुर एवं तुमड़ीवाल के दौरे पर पहुंचीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम कुधुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि केंद्र का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही छात्रावास निर्माण हेतु चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ग्राम तुमड़ीवाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क से पहुंचीं और विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर प्रत्येक घर तक पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होंने नवनिर्मित सड़क का भी अवलोकन किया तथा आवश्यकतानुसार पुल-पुलिया निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य आवश्यकताओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ उत्तम महोबिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.आर. मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी, पीएम जी एस वाई के बलराम ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कोंडागांव जिले के अंतिम छोर के गांवों में पहुंचीं कलेक्टर, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण कोंडागांव जिले के अंतिम छोर के गांवों में पहुंचीं कलेक्टर, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कोंडागांव :- कभी दुर्गम मार्गों एवं परिस्थितियों के कारण जहां पहुंचना कठिन था, वहां अब सड़क एवं अधोसरंचना निर्माण के चलते विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना बुधवार को जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम कुधुर एवं तुमड़ीवाल के दौरे पर पहुंचीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के
क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम कुधुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि केंद्र का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही छात्रावास निर्माण हेतु चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ग्राम तुमड़ीवाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क से पहुंचीं और विभिन्न निर्माण कार्यों का
जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर प्रत्येक घर तक पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होंने नवनिर्मित सड़क का भी अवलोकन किया तथा आवश्यकतानुसार पुल-पुलिया निर्माण के संबंध में
संबंधित विभाग को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य आवश्यकताओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ उत्तम महोबिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.आर. मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी, पीएम जी एस वाई के बलराम ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- जगदलपुर शहर के दलपत सागर इलाके में सड़क हादसा दलपत सागर क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार युवतियों को बचाने की वजह से टाटा का छोटा हाथी पेड़ से जा टकराया।*1
- Post by Simant Prajapati1
- *शहर के कबाड़ी संचालकों के यहां पुलिस की छापेमारी* राजनांदगांव पुलिस ने अवैध कबाड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एक साथ 7 स्थानों पर छापेमारी की है… इस कार्रवाई में करीब 32 लाख रुपये का सामान जप्त किया गया है। चोरी के सामान की अवैध खरीदी-बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में 7 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने कोतवाली, सोमनी और चिखली क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, वाहनों के इंजन, नंबर प्लेट, गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामग्री जप्त की। सबसे बड़ी कार्रवाई सोमनी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक ट्रक से लगभग 15 लाख रुपये का स्क्रैप बरामद किया गया। *बाइट* "अवैध कबाड़ी कारोबार और चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।"1
- ब्रेकिंग न्यूज राजिम अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही, ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई कार्यवाही, अवैध रेत उत्खनन करते दो चैन माउंटेन मशीन और दो रेत से भरी हाइवा जप्त, ग्राम पसौद में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन, महासमुंद जिले के रेत माफिया आधी रात अवैध रेत उत्खनन के कार्य को दे रहे थे अंजाम, राजिम एसडीएम के निर्देश पर फिंगेश्वर तहसीलदार रमेश मेहता और उनकी टीम ने की कार्यवाही, दोनो चैन माउंटेन मशीन और दोनों हाइवा को उठाकर लाए फिंगेश्वर थाना, किया फिंगेश्वर थाना पुलिस के सुपुर्द, कार्यवाही के दौरान लगभग 200 से 250 ग्रामीण भी मौके पर थे मौजूद,3
- Post by Purushottam verma1
- कामेशपाल की रिपोर्ट *लावारिस कुत्ते ने काटा 7 लोगों को मोहल्ले वासी परेशान* रायपुर l मठपुरैना मैं लावारिस कुत्ते के कारण 4 दिन से परेशान हो रहे थे मोहल्ले वासी ने नगर निगम को फोन करके बोला की हमारे मोहल्ले में एक कुत्ते ने साथ लोगों को काटा है तो वह 1100 में कॉल करके बताया। जिसमें दिन गुरुवार को नगर निगम ने वह लावारिस कुत्ते को पकड़ कर ले जाया गया।2
- मंगलसूत्र से गला घोंटकर की गई महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार कोतरारोड़ पुलिस ने एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। लिव-इन पार्टनर ने गुस्से में आकर अपनी साथी महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई तेज कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मौत का कारण छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विकेश बरेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। द छत्तीसगढ़ चैनल सभी युवाओं और नागरिकों से अपील करता है कि रिश्तों में गुस्से को काबू में रखें। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता कभी न अपनाएं। परिवार और समाज को मजबूत रखने के लिए कानून का सम्मान करें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करें।1
- आयुष्मान घोटाला अपडेट लोकेशन: छुरा, गरियाबंद गरियाबंद के छुरा विकासखंड स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन हॉस्पिटल से अब एक और गंभीर मामला सामने आया है, इसके पहले हमने आपको दिखाया था कि कैसे अस्पताल प्रबंधन सामान्य बीमारी की इलाज करता है मरीज को सामान्य बीमारी की दवाई देता है लेकिन आयुष्मान कार्ड में वह गंभीर बीमारी ब्लॉक कर शासन को लाखों रुपये का चुना लगा रहा है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि अस्पताल ने ICU की आधिकारिक अनुमति मिलने से पहले ही आयुष्मान योजना के तहत ICU उपचार के नाम पर क्लेम प्रस्तुत कर लाखों रुपये की राशि शासन से आहरित कर लिए। आपको बता दें कि CMHO गरियाबंद यू एस नवरत्न के अनुसार अस्पताल को ICU एवं HDU संचालन की अनुमति फरवरी वर्ष 2026 में प्राप्त हुई है, जबकि अस्पताल इससे पूर्व अक्टूबर नवंबर वर्ष 2025 से ही आयुष्मान कार्ड में ICU और HDU के संबंधित श्रेणी के उपचार का दावा कर अपना क्लेम प्रस्तुत किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अस्पताल को फरवरी 2026 में ICU और HDU इलाज की परमिशन प्रशासन से मिली है तो वो 2025 से ही बिना परमिशन के आईसीयू और HDU में इलाज कर आयुष्मान कार्ड को कैसे ब्लॉक कर दिया। क्या इसकी थोड़ी भी जानकारी प्रशासन को नहीं थी या फिर ये कोई अस्पताल प्रबंधन और अधिकारीयो के बीच कोई बड़ी सांठगांठ तो नहीं जिसमें फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड के पैसे निकालकर शासन को चुना लगाया जा रहा हो। फिलहाल यह पूरा मामला जांच का विषय है आगे जांच होने पर और भी बड़े खुलासे इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से हुवे इलाज को लेकर हो सकते है। हालांकि सीएमएचओ गरियाबंद यू एस नवरत्न का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या इस पूरे मामले में अधिकारी निष्पक्ष जांच करते है या इसे भी अन्य जांच की तरह ठंडे बस्ते में डाल देते है। वही श्री संकल्प छत्तीसगढ़ अस्पताल प्रबंधन से भी हमने इस पूरे मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनके द्वारा कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।4
- भिलाई कैम्प 2 के अहमद नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, इलाके में तनाव वहां का माहौल भी बिगड़ा हुआ हे कैंप -2 के पुरे माहौल खराब हे1