logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावित्रीबाई फुले की जयंती पे बहुआयामी पार्टी दल (बी.ए.पी) अपने स्थापना दिवस पर लॉन्च की 'लखीमपुर खीरी' विशेष समाज हित में राजनीतिक वेबसाइट लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि "बहुआयामी दल" समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। "हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।" वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे

5 hrs ago
user_AKASH MISHRA
AKASH MISHRA
Teacher मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
1e2c02a8-a259-440f-8bd7-b46fe32d2899

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ - अस्सी वर्षीय सूरज प्रकाश का निधन होने के बाद मुस्लिम पड़ोसियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की, अविवाहित सूरज प्रकाश मुस्लिम आबादी के बीच रहते थे, उनकी मृत्यु के बाद पड़ोसियों ने पिंडदान से लेकर अंतिम यात्रा तक की जिम्मेदारी निभाई, कंधा देकर अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार में परिवार की भूमिका निभाई
    1
    मेरठ -
अस्सी वर्षीय सूरज प्रकाश का निधन होने के बाद मुस्लिम पड़ोसियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की, अविवाहित सूरज प्रकाश मुस्लिम आबादी के बीच रहते थे, उनकी मृत्यु के बाद पड़ोसियों ने पिंडदान से लेकर अंतिम यात्रा तक की जिम्मेदारी निभाई, कंधा देकर अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार में परिवार की भूमिका निभाई
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज।
स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी,
पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुर्सी थाने के अंतर्गत जो घटना हुई थी उसमें बुलडोजर कार्यवाही पूर्ण कराई जाए नहीं तो 12 तारीख तक लाखन आर्मी महाआंदोलन के लिए बाध्य होगी
    1
    कुर्सी थाने के अंतर्गत जो घटना हुई थी उसमें बुलडोजर कार्यवाही पूर्ण कराई जाए नहीं तो 12 तारीख तक लाखन आर्मी महाआंदोलन के लिए बाध्य होगी
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्रदेश अध्यक
    लाखन आर्मी उत्तरी प्रदेश अध्यक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज बांकेगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष जो दिव्यांग जनों के हैं सर्वेश कुमार अर्कवंशी की अध्यक्षता में आज एक दिव्यांगजन यूनियन की बैठक संपन्न हुई जिसमें बहुत से दिव्यांगजन ब्लॉक बांकेगंज के उपस्थित हुए और उन्हीं के बीच यह भी पता चला कि विकास कुमार जो तहसील अध्यक्ष है उनके प्रयास से बेचापुर के एक दिव्यांग का अंत्योदय कार्ड भी बनाया गया यह अच्छी बात है दिव्यांगों का सहयोग होना चाहिए आप सभी लोग से और सरकार से अपेक्षा करता हूं कि इनका सहयोग समय-समय पर अवश्य करते रहें
    2
    आज बांकेगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष जो दिव्यांग जनों के हैं सर्वेश कुमार अर्कवंशी की अध्यक्षता में आज एक दिव्यांगजन यूनियन की बैठक संपन्न हुई जिसमें बहुत से दिव्यांगजन ब्लॉक बांकेगंज के उपस्थित हुए और उन्हीं के बीच यह भी पता चला कि विकास कुमार जो तहसील अध्यक्ष है उनके प्रयास से बेचापुर के एक दिव्यांग का अंत्योदय कार्ड भी बनाया गया यह अच्छी बात है दिव्यांगों का सहयोग होना चाहिए आप सभी लोग से और सरकार से अपेक्षा करता हूं कि इनका सहयोग समय-समय पर अवश्य करते रहें
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एसडीएम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा,एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़। जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में पान मसाला थूकने को लेकर हुआ हंगामा। #lakhimpur #viral #update
    1
    एसडीएम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा,एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़।
जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में पान मसाला थूकने को लेकर हुआ हंगामा।
#lakhimpur #viral #update
    user_सुमित शर्मा {पत्रकार}
    सुमित शर्मा {पत्रकार}
    Local News Reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोला स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने आए चिकित्सा अधिकारियों से मीडिया कर्मियों के द्वारा जांच के बारे में पूछे जाने पर बताया कुछ नहीं बताएंगे सीएमओ ऑफिस जाओ....
    1
    गोला स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने आए चिकित्सा अधिकारियों से मीडिया कर्मियों के द्वारा जांच के बारे में पूछे जाने पर बताया कुछ नहीं बताएंगे सीएमओ ऑफिस जाओ....
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार पुत्र राधेश्याम, विमलेश कुमार पुत्र कन्नौजीलाल, देवेन्द्र कुमार पुत्र विद्यासागर निवासी ग्राम कचियानी, राजेश कुमार पुत्र श्रीराम निवासी हरगोविन्दपुर, सचिन पुत्र नरेश निवासी भेंसटा, सुशील कुमार पुत्र रामाधार, रामनरेश पुत्र बुद्धा और ज्ञानू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम घरथनिया थाना हैदराबाद शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह (चौकी प्रभारी अजान), उपनिरीक्षक हेमंत कटियार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, हेड कांस्टेबल दीपक वर्मा, कांस्टेबल संजीव कुमार (चौकी अजान), कांस्टेबल बंटी सार, कांस्टेबल संजीव कुमार व कांस्टेबल प्रेमशंकर शामिल
    1
    गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार पुत्र राधेश्याम, विमलेश कुमार पुत्र कन्नौजीलाल, देवेन्द्र कुमार पुत्र विद्यासागर निवासी ग्राम कचियानी, राजेश कुमार पुत्र श्रीराम निवासी हरगोविन्दपुर, सचिन पुत्र नरेश निवासी भेंसटा, सुशील कुमार पुत्र रामाधार, रामनरेश पुत्र बुद्धा और ज्ञानू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम घरथनिया थाना हैदराबाद शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह (चौकी प्रभारी अजान), उपनिरीक्षक हेमंत कटियार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, हेड कांस्टेबल दीपक वर्मा, कांस्टेबल संजीव कुमार (चौकी अजान), कांस्टेबल बंटी सार, कांस्टेबल संजीव कुमार व कांस्टेबल प्रेमशंकर शामिल
    user_पीयूष दीक्षित दैनिक जागरण संवा
    पीयूष दीक्षित दैनिक जागरण संवा
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ईरान के सशस्त्र बलों का कहना है कि उन्होंने ईरानी तेल डिपो पर हुए हमलों के जवाब में हाइफ़ा, इज़राइल में तेल और गैस रिफाइनरी सुविधाओं और ईंधन भंडारण टैंकों पर अराश-2 ड्रोन दागे।
    1
    ईरान के सशस्त्र बलों का कहना है कि उन्होंने ईरानी तेल डिपो पर हुए हमलों के जवाब में हाइफ़ा, इज़राइल में तेल और गैस रिफाइनरी सुविधाओं और ईंधन भंडारण टैंकों पर अराश-2 ड्रोन दागे।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.