डॉ. बंसल प्रकरण: एसआईटी गठन के बाद डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, निजी अस्पतालों में सेवाएं बहाल जयपुर। डॉ. सोनदेव बंसल के परिजनों के साथ कथित मारपीट के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने के बाद जयपुर में चल रहा डॉक्टरों का आंदोलन रविवार को स्थगित कर दिया गया। आंदोलन समाप्त होने के साथ ही 7 मई की रात से बंद पड़े निजी अस्पतालों में मरीजों के उपचार की सुविधाएं फिर से शुरू हो गई हैं। पुलिस द्वारा एसआईटी गठन की घोषणा के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (जेएमए) और प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन (पीएचएनएचए) सहित विभिन्न चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारियों की एसएमएस अस्पताल स्थित जेएमए सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं तत्काल प्रभाव से पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पीएचएनएचए के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने कहा कि चिकित्सा संगठनों को सरकार और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनदेव बंसल और उनके परिवार को न्याय मिलने तक संगठन अपना विरोध जारी रखेंगे और मामले की प्रगति पर नजर बनाए रखेंगे। डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि इससे पहले चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ वकीलों के समूह द्वारा लगातार धमकी, दबाव और हंगामे का माहौल बनाया जा रहा है तथा डॉ. बंसल की जमानत सुनवाई में भी व्यवधान उत्पन्न किया गया। चिकित्सा संगठनों ने डॉक्टरों और उनके परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग रखी, जिसे पुलिस कमिश्नर ने स्वीकार करते हुए तत्काल एसआईटी गठित करने की घोषणा की। बैठक में आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी, सचिव डॉ. अनुराग तोमर तथा पीएचएनएचए के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर सहित विभिन्न चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

- #बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बना भाजपा का मुख्यमंत्री अब बंगाल में लगेंगे जय श्री राम के नारे #suvenduadhikari #बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बना भाजपा का मुख्यमंत्री अब बंगाल में लगेंगे जय श्री राम के नारे #suvenduadhikari #yogiadityanath #bangal #bangalelection #modi #pmmodi #amitshah #bhajanlalsharma #mamtabanerjee #tmc #tmcvsbjp #tmcnews #rahulgandhi #chiragpaswan #tejashwiyadav1
- राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा जयपुर। राजस्थान के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब आठ लाख पेंशनधारियों को निश्शुल्क उपचार और दवा सहित स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों, सरकारी चिकित्सकों, निजी अस्पतालों, दवा विक्रेताओं और लाभान्वितों ने मिलकर 900 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। चार साल में हुआ यह घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही अधिकारी शिप्रा विक्रम को पद से हटाने के साथ ही 200 से अधिक चिकित्सकों, दवा विक्रताओं और लाभान्वितों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है1
- जयपुर मे 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने होटल में किया रेप जयपुर में 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी के होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर होटल ले जाकर उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलकर रेप किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। वह एक निजी स्कूलों में 9वीं क्लास में पढ़ती है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोपी की बातचीत के दौरान पड़ोसी ने उसे मिलने के लिए बुलाया,मिलने जाने पर पड़ोसी युवक ने बहला फुसलाकर उसे होटल ले गया। होटल में काफी के अंदर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। होश में आने पर विरोध करने पर पड़ोसी ने उसे धमकाया। डरी सहमी पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई उसके बाद परिवार वालों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।1
- केरल में एक नवनिर्वाचित महिला विधायक से एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जबरन गले मिलने के प्रयास का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के आचरण और महिलाओं के सम्मान के प्रति उनके दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- महाराष्ट्र के संभाजीनगर में प्रशासन ने एक विकलांग महिला की मिट्टी के बर्तन की दुकान पर बुलडोजर चला दिया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई इस कार्रवाई से महिला का परिवार आर्थिक संकट में आ गया है, क्योंकि यही उसकी आजीविका का एकमात्र सहारा थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।1
- Motercycle Chori RJ52SD7160 यह एक आम अनुभव हो सकता है, लेकिन पुलिस की जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और सहायता करना है। [1]2
- प्रहलाद सिंह खटाना ने भजनलाल को बताया कुएं का मेंढक....|| #PrahladSinghKhatana #BhajanlalSharma #RajasthanPolitics #BreakingNews #TrendingNews Vijay Bainsla Bhajanlal Sharma Prahlad Singh1
- दिव्या मदेरणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावातनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित एक विशेष सत्र में भाग लिया। दिव्या मदेरणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावातनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित एक विशेष सत्र में भाग लिया। यह सत्र “भारत में महिलाएं, शक्ति और सार्वजनिक जीवन” विषय पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। दिव्या मदेरणा ने कहा कि भारत में महिलाएं अब केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नीतिगत निर्णयों और नेतृत्व में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ग्रामीण और शहरी राजनीति में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर भी प्रकाश डाला।1