logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में जनपद के अर्णव का हुआ चयन, आर्थिक तंगी और पारिवारिक विपरीत परिस्थितियों के बीच मिली सफलता सहारनपुर। आर्थिक तंगी और पारिवारिक विपरीत परिस्थितियों के बीच शहर के बेटे अर्णव ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। मां व्हीलचेयर पर और पिता पैरालिसिस से जूझ रहे होने के बावजूद अर्णव ने हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर दिया। सबसे भावुक और प्रेरणादायक पहलू यह है की उसकी विकलांग मां खुद व्हीलचेयर पर बैठकर बेटे को गेंदबाजी कराती हैं, ताकि वह बेहतर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर सके। संघर्ष से भरी इस कहानी में अर्णव ने करीब चार साल पहले अन्य बच्चों को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उसी समय उसके मन में यह विश्वास जगा की वह उनसे बेहतर खेल सकता है। जब उसने अपनी इच्छा मां कुसुम के सामने रखी तो आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने उसका हौसला बढ़ाया और नालंदा क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। इसके बाद उसकी दिनचर्या संघर्ष का उदाहरण बन गई। सुबह स्कूल के लिए तैयार होकर 5 किलोमीटर साइकिल से पढ़ाई करने जाना, घर लौटकर खाना खाकर फिर क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए निकल जाना। दिन-रात की इसी मेहनत ने उसे उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां उसका चयन यूपी अंडर-14 टीम में हुआ। अर्णव ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और हर मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उसकी बल्लेबाजी तकनीक और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। अर्णव बताता है की वह राइट हैंड बल्लेबाज है और विराट कोहली व रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानकर खेलता है। उसके अनुसार क्रिकेट खेलने का जुनून उसे अंदर से मिला और उसकी मां ने हर कदम पर उसका साथ दिया। अर्णव का सपना है की वह एक दिन भारतीय टीम में खेलकर अपने माता-पिता, सहारनपुर और देश का नाम रोशन करे। और जिस तरह से वह कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है, उससे यह सपना अब दूर नहीं लगता। अर्णव की मां कुसुम बताती हैं की बेटे के अंदर शुरू से ही कुछ अलग करने का जुनून था। घर की खराब स्थिति के बावजूद उन्होंने उसे कभी रोका नहीं और हर संभव सहयोग किया। उन्होंने सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और खासतौर पर चेयरमैन मौहम्मद अकरम की सराहना करते हुए कहा की उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही अर्णव को आगे बढ़ने का सही प्लेटफॉर्म मिला। उनका कहना है की मोहम्मद अकरम जैसे लोग ही ऐसे बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं।

9 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
9 hrs ago
83f80eb2-0c85-4437-a6e0-9b696129fd13

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sajid
    5
    Post by Sajid
    user_Sajid
    Sajid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *रील के चक्कर में फायरिंग’: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के ग्राम नया गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने से चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के वीडियो बनाना और साझा करना गंभीर अपराध है। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कब का है इसकी हम पुष्टि नहीं करते।
    1
    *रील के चक्कर में फायरिंग’: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप*
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के ग्राम नया गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने से चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाता नजर आ रहा है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के वीडियो बनाना और साझा करना गंभीर अपराध है। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कब का है इसकी हम पुष्टि नहीं करते।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेरिका ने किया ईरान के जहाज पर कब्ज़ा, ईरान ने कहा बातचीत नहीं करेंगे
    1
    अमेरिका ने किया ईरान के जहाज पर कब्ज़ा, ईरान ने कहा बातचीत नहीं करेंगे
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • कस्बा गंगोह क्षेत्र में फैली गंदगी और उससे उत्पन्न हो रही बीमारियों के विरोध में लखनौती रोड स्थित सराय क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई काफी बहस के बाद कर्मचारियों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कराने का आश्वासन दिया अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया!!||
    2
    कस्बा गंगोह क्षेत्र में फैली गंदगी और उससे उत्पन्न हो रही बीमारियों के विरोध में लखनौती रोड स्थित सराय क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई काफी बहस के बाद कर्मचारियों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कराने का आश्वासन दिया अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया!!||
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by मोहम्मद रईस
    1
    Post by मोहम्मद रईस
    user_मोहम्मद रईस
    मोहम्मद रईस
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • #yamuna sandesh news कांग्रेस नेता रमन त्यागी पहुंचे परशुराम जन्मोत्सव समारोह में । श्री ब्राह्मण सभा ने किया रमन त्यागी का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया धन्यवाद।
    1
    #yamuna sandesh news कांग्रेस नेता रमन त्यागी पहुंचे परशुराम जन्मोत्सव समारोह में । श्री ब्राह्मण सभा ने किया रमन त्यागी का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया धन्यवाद।
    user_Satyam nagapl
    Satyam nagapl
    यमुनानगर, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • यमुनानगर | दिनांक: 20-04-2026 आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, यमुनानगर के बाहर अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती किताबों की कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अधिकारियो को जगाने के लिए की गई नारेबाजी।...संजीव नंदा, राघव, परविंदर सैनी, अंकुश बक्शी आदि उपस्थित रहे
    1
    यमुनानगर | दिनांक: 20-04-2026
आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, यमुनानगर के बाहर अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती किताबों की कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अधिकारियो को जगाने के लिए की गई नारेबाजी।...संजीव नंदा, राघव, परविंदर सैनी, अंकुश बक्शी आदि उपस्थित रहे
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • दक्षिण अमेरिकी रैली में दर्दनाक हादसा: अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में चल रही दक्षिण अमेरिकी रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गिउलिओ सिसरे स्ट्रेच पर तेज रफ्तार रेसिंग वाहन नियंत्रण खो बैठा और दर्शकों की भीड़ में जा घुसा। इस दर्दनाक टक्कर में एक दर्शक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतियोगिता को तुरंत निलंबित कर दिया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    1
    दक्षिण अमेरिकी रैली में दर्दनाक हादसा:
अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में चल रही दक्षिण अमेरिकी रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गिउलिओ सिसरे स्ट्रेच पर तेज रफ्तार रेसिंग वाहन नियंत्रण खो बैठा और दर्शकों की भीड़ में जा घुसा। इस दर्दनाक टक्कर में एक दर्शक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतियोगिता को तुरंत निलंबित कर दिया।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.