राजपुर में आयुष विभाग का चिकित्सा शिविर 14 दिवसीय लाइव योगा। जसवंतनगर/इटावा। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला रामसुंदर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदिनी गुप्ता द्वारा राजपुर बलरई में आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त शिविर में एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सालय सहकर्मी सत्यप्रकाश द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं। आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के उद्देश्य से विभाग द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय लाइव योगा क्लास अभियान के तहत योग प्रशिक्षक अनुज यादव एवं सहायक डोली द्वारा ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन का लाइव योगा क्लास के लिए पंजीकरण भी कराया गया तथा योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
राजपुर में आयुष विभाग का चिकित्सा शिविर 14 दिवसीय लाइव योगा। जसवंतनगर/इटावा। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला रामसुंदर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदिनी गुप्ता द्वारा राजपुर बलरई में आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त शिविर में एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सालय सहकर्मी सत्यप्रकाश द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति
एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं। आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के उद्देश्य से विभाग द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय लाइव योगा क्लास अभियान के तहत योग प्रशिक्षक अनुज यादव एवं सहायक डोली द्वारा ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन का लाइव योगा क्लास के लिए पंजीकरण भी कराया गया तथा योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
- जौनई हाईवे पर अज्ञात पशु आने से बाइक पलटी, दो युवक घायल जौनई हाईवे पर अज्ञात पशु आने से बाइक पलटी, दो युवक घायल जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के जौनई के पास हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा अचानक सड़क पर अज्ञात पशु आ जाने से हुआ, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय शिवम पुत्र गोविन्द सिंह निवासी बरी पुरा, जनपद औरैया तथा 23 वर्षीय श्याम पुत्र रामदास निवासी बावनपुर कुरारा, जनपद हमीरपुर बाइक से हमीरपुर से आगरा जा रहे थे। घायल युवकों ने बताया कि वे सुबह करीब 6 बजे अपने घर से निकले थे। दोपहर लगभग 1 बजे जब उनकी बाइक जौनई के पास हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक सामने एक अज्ञात पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए तथा उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर आसिफ अली की देखरेख में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही4
- 🚨 राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात 🚨 राजधानी लखनऊ के भीड़भाड़ वाले इलाके में बेखौफ बदमाश ने फिल्मी अंदाज में भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोलियों से भून दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। मामला तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां हमलावर ने भाजपा नेता चेतन तिवारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है, जबकि स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।1
- इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र में 1 मई को हुई ऑटो लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा हुआ ऑटो और एक तमंचा बरामद किया।1
- इटावा के जिला उद्योग केंद्र के पास 34 मढ़ैया ख्याली राम गली में नाली गंदगी से भरी पड़ी है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।1
- करहल के संत विवेकानंद स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संदेशों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया, जिससे उपस्थित सभी भावुक हो उठे। विद्यालय के निदेशक डॉ. जे. पी. यादव ने मां को त्याग, ममता और निस्वार्थ प्रेम की दिव्य प्रतिमा बताया।4
- भारत में हंता वायरस के संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है, जहाँ 3 लोगों की जान जाने की खबर है। इस घातक वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय जानना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।1
- श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा व श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में दिनांक 09.05.2026 को थाना खेडाराठौर पुलिस टीम श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा व श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में दिनांक 09.05.2026 को थाना खेडाराठौर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण को महज 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद मोटरसाइकिल (01 लूटी हुई, 01 घटना में प्रयुक्त), 03 अदद अवैध असलाह.315बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर व 3000/ रूपये बरामद। जिस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त बाह द्वारा दी गई बाइट।1
- जसवंतनगर ब्लॉक के दोधुआ गोपालपुर गाँव में मिशन अध्ययन के तहत ग्राम पंचायत लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोंटी यादव ने आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। ग्रामीणों ने इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।1