logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, चल समारोह के दौरान थिरके भक्त राजेश बबेले बीना।नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, चल समारोह के दौरान थिरके भक्त। उल्लेखनीय है कि 9 दिनों से विराजी छोटी बजरिया स्थित गुप्ता गार्डन में महाकाली की पूजा-पाठ के बाद मां महाकाली का विसर्जन चल समारोह निकाला गया। चैत्र नवरात्र के मौके पर स्थापित की गई माता की प्रतिमा को पूरे शहर में घुमाने के बाद मोतीचूर नदी ले जाया गया, जहां विसर्जन की रस्में पूरी की गईं। यह चल समारोह गुप्ता गार्डन से शुरू होकर रेलवे कॉलोनी, सागर गेट, गांधी तिराहा, कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा और अंबेडकर तिराहा जैसे मुख्य इलाकों से गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते और नाचते-गाते चल रहे थे। कात्यायनी मंदिर के पास खटीक समाज के लोगों ने मां की भव्य आरती उतारी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। *15 फीट ऊंची प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र* महाकाली सेवा समिति पिछले 5 सालों से गुप्ता गार्डन में माता की झांकी सजाती आ रही है। इस साल भी यहां करीब 15 फीट ऊंची महाकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे देखने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी भीड़ उमड़ी। *9 दिनों तक चला भक्ति का दौर* इन नौ दिनों के दौरान झांकी स्थल पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें भजन संध्या, महाआरती और 56 भोग का प्रसाद वितरण प्रमुख रहे। भक्तों की टोलियों ने मां को चुनरी भी चढ़ाई। मेले जैसा माहौल रहने के बाद शनिवार को विधि-विधान के साथ माता को विदाई दी गई।

10 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, चल समारोह के दौरान थिरके भक्त राजेश बबेले बीना।नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, चल समारोह के दौरान थिरके भक्त। उल्लेखनीय है कि 9 दिनों से विराजी छोटी बजरिया स्थित गुप्ता गार्डन में महाकाली की पूजा-पाठ के बाद मां महाकाली का विसर्जन चल समारोह निकाला गया। चैत्र नवरात्र के मौके पर स्थापित की गई माता की प्रतिमा को

पूरे शहर में घुमाने के बाद मोतीचूर नदी ले जाया गया, जहां विसर्जन की रस्में पूरी की गईं। यह चल समारोह गुप्ता गार्डन से शुरू होकर रेलवे कॉलोनी, सागर गेट, गांधी तिराहा, कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा और अंबेडकर तिराहा जैसे मुख्य इलाकों से गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते और नाचते-गाते चल रहे थे। कात्यायनी मंदिर के पास खटीक समाज के लोगों ने मां की भव्य आरती उतारी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। *15 फीट ऊंची प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र* महाकाली सेवा समिति पिछले 5 सालों से गुप्ता गार्डन में माता की

झांकी सजाती आ रही है। इस साल भी यहां करीब 15 फीट ऊंची महाकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे देखने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी भीड़ उमड़ी। *9 दिनों तक चला भक्ति का दौर* इन नौ दिनों के दौरान झांकी स्थल पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें भजन संध्या, महाआरती और 56 भोग का प्रसाद वितरण प्रमुख रहे। भक्तों की टोलियों ने मां को चुनरी भी चढ़ाई। मेले जैसा माहौल रहने के बाद शनिवार को विधि-विधान के साथ माता को विदाई दी गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह बायपास हादसा: मंत्री पुत्र लोकेन्द्र पटेल बने मसीहा, ट्रक के नीचे फंसे युवक की बचाई जान कैप्शन / पोस्ट: दमोह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। जब एक युवक ट्रक के नीचे फंसकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब पशुपालन मंत्री के बेटे लोकेन्द्र पटेल और उनके साथी उदयभान पटेल (प्रतिनिधि, जनपद उपाध्यक्ष पथरिया) किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए। बिना किसी VIP रुतबे का दिखावा किए और एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना, दोनों ने तुरंत युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाया और अपनी ही कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। आज के दौर में जहां लोग अक्सर मूकदर्शक बने रहते हैं, वहां इन युवाओं ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।
    1
    दमोह बायपास हादसा: मंत्री पुत्र लोकेन्द्र पटेल बने मसीहा, ट्रक के नीचे फंसे युवक की बचाई जान
कैप्शन / पोस्ट:
दमोह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। जब एक युवक ट्रक के नीचे फंसकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब पशुपालन मंत्री के बेटे लोकेन्द्र पटेल और उनके साथी उदयभान पटेल (प्रतिनिधि, जनपद उपाध्यक्ष पथरिया) किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए।
बिना किसी VIP रुतबे का दिखावा किए और एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना, दोनों ने तुरंत युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाया और अपनी ही कार से जिला अस्पताल पहुंचाया।
आज के दौर में जहां लोग अक्सर मूकदर्शक बने रहते हैं, वहां इन युवाओं ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *मैहर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त* मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अवैध शराब दुकान पर दबिश देकर 30 पेटी से अधिक गोवा, देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मौके से रिंकू बर्मन व उसका साथी गिरफ्तार हुए, जबकि मुख्य सप्लायर संतोष सिंह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    *मैहर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त*
मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अवैध शराब दुकान पर दबिश देकर 30 पेटी से अधिक गोवा, देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मौके से रिंकू बर्मन व उसका साथी गिरफ्तार हुए, जबकि मुख्य सप्लायर संतोष सिंह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Tendukheda, Narsinghpur•
    15 hrs ago
  • *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग* *घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ* *घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप* घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    1
    *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग*
*घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी   श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ*
*घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप*
घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    1 hr ago
  • सड़क हादसा युवक फसा, दमोह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जब एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब पशुपालन मंत्री के बेटे लोकेन्द्र पटेल और उनके साथी उदयभान पटेल(प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष पथरिया) किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए. ​बिना किसी VIP रुतबे या एम्बुलेंस का इंतज़ार किए, दोनों ने तुरंत युवक को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकालवाया और अपनी ही कार से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया. आज के दौर में जहां लोग अक्सर तमाशबीन बन जाते हैं, वहां इन दोनों युवाओं ने साबित कर दिया कि इंसानियत से बड़ा कोई पद नहीं होता |
    1
    सड़क हादसा युवक फसा, 
दमोह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जब एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब पशुपालन मंत्री के बेटे लोकेन्द्र पटेल और उनके साथी उदयभान पटेल(प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष पथरिया) किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए.
​बिना किसी VIP रुतबे या एम्बुलेंस का इंतज़ार किए, दोनों ने तुरंत युवक को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकालवाया और अपनी ही कार से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया.
आज के दौर में जहां लोग अक्सर तमाशबीन बन जाते हैं, वहां इन दोनों युवाओं ने साबित कर दिया कि इंसानियत से बड़ा कोई पद नहीं होता |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम में फर्जी हाजिरी का खेल! बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लड़ाई बमोरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण की बातचीत सामने आई है, जिसमें फर्जी हाजिरी को लेकर खुलकर चर्चा हो रही है। इस मामले ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है और अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों की मांग है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे भ्रष्ट सरपंच प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
    1
    नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम में फर्जी हाजिरी का खेल!
बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लड़ाई बमोरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण की बातचीत सामने आई है, जिसमें फर्जी हाजिरी को लेकर खुलकर चर्चा हो रही है।
इस मामले ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है और अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कब होगी?
ग्रामीणों की मांग है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे भ्रष्ट सरपंच प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • रीवा के कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल
    1
    रीवा के कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Saikheda, Narsinghpur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.