प्रयागराज के करेली में बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा” प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के जसीर की पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया, जबकि एक घर की दीवार में क्रैक आने से लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही ACP अतर सुइया *राम सिंह* थाना *अध्यक्ष करेली सच्चिदानंद सिंह*,समेत करेली पुलिस टीम और NDRF के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलभराव के कारण कई घरों में लोग फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और NDRF की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बोट की मदद से कई घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और NDRF की तत्परता से किसी बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। करेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और NDRF के जवानों की मुस्तैदी ने बारिश से उत्पन्न संकट के बीच लोगों को बड़ी राहत दी।
प्रयागराज के करेली में बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा” प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के जसीर की पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया, जबकि एक घर की दीवार में क्रैक आने से लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही ACP अतर सुइया *राम सिंह* थाना *अध्यक्ष करेली सच्चिदानंद सिंह*,समेत करेली पुलिस टीम और NDRF के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलभराव के
कारण कई घरों में लोग फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और NDRF की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बोट की मदद से कई घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और NDRF की तत्परता से किसी बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। करेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और NDRF के जवानों की मुस्तैदी ने बारिश से उत्पन्न संकट के बीच लोगों को बड़ी राहत दी।
- माननीय केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सर्किट हाउस में पब्लिक से मिलकर माननीय केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सर्किट हाउस में पब्लिक से मिलकर उनकी हर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया और और यह भी कहा कि अगर कोई भी कार्य आपका नहीं हो रहा है तो अधिकारी नहीं सुन रहा है तुरंत उस अधिकारी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी जो पब्लिक को कार्य को अनदेखा करेगा पब्लिक को गुमराह करेगा उसको तुरंत उसकी जांच बैठाई जाएगी और उसे अधिकारी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी2
- इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव की सरगर्मी तेज, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने चंद्रजीत यादव से की मुलाकात #prayagrajnews #prayagraj #trendingreels #jgenews1
- *दिनांक-16.08.2026 को थाना सरायनायत क्षेत्रांतर्गत प्रयागराज-वाराणसी हाईवे स्थित ग्राम सरबतीपुर के पास 01 मोटर साइकिल सवार तीन कावड़ियों के साथ हुए सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा दी गई बाईट-*1
- प्रयागराज : सरायइनायत थाना क्षेत्र मे हुए सड़क दुर्घटना के मामले मे डीसीपी गंगानगर का बयान प्रयागराज : सरायइनायत थाना क्षेत्र मे हुए सड़क दुर्घटना के मामले मे डीसीपी गंगानगर का बयान दिनांक-16.08.2026 को थाना सरायनायत क्षेत्रांतर्गत प्रयागराज-वाराणसी हाईवे स्थित ग्राम सरबतीपुर के पास 1 मोटर साइकिल सवार तीन कावड़ियों के साथ हुए सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप गुनावत का बयान..1
- इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव की सरगर्मी तेज, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने चंद्रजीत यादव से की मुलाकात #prayagrajnews #prayagraj #trendingreels #jgenews1
- प्रयागराज: निरंजन रेलवे पुल के नीचे जलभराव, भारी बारिश में स्कार्पियो आधी डूबी प्रयागराज आज रात से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के निरंजन रेलवे पुल के नीचे भीषण जलभराव हो गया है जलभराव के कारण वहां से गुजर रही एक स्कार्पियो कार आधी डूबकर फंस गई कार के पास 2-3 लोग पानी में खड़े होकर मदद रहे हैं। पुल के नीचे करीब 3-4 फीट तक पानी भर गया है।प्रशासन से अपील है कि जलभराव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किया जाए। नागरिकों से अनुरोध है कि बारिश के दौरान रेलवे पुल और निचले इलाकों से बचकर चलें।1
- प्रयागराज : निरंजन रेलवे पुल के नीचे आज रात से ही हो रही भारी बारिश के कारण जल भराव होने से वहां से गुज़र रही स्कार्पियो कार आधी डूब गई और फंस गई। प्रयागराज : निरंजन रेलवे पुल के नीचे आज रात से ही हो रही भारी बारिश के कारण जल भराव होने से वहां से गुज़र रही स्कार्पियो कार आधी डूब गई और फंस गई।1
- सरायइनायत में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में 3 कांवड़ियों की मौत प्रयागराज, सरायइनायत में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के पास एक ही बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों की पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात में हुआ। एक ही बाइक पर तीनों कांवड़िए सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।और अस्पताल ले जाते समय तीनों की मौत हो गई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है इधर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर रात्रि में अतिरिक्त पुलिस बल और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें।1
- कांवड़ लेकर जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मचा कोहराम सरायइनायत, प्रयागराज सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेकर जा रहे तीन युवकों की पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरायइनायत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही कांवड़ियों और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल मालवाहक ऑटो को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और टक्कर के समय वाहनों की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1