Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बिलासपुर कन्या स्कूल की छात्रा ने सुनिए जिला में मर्ज किए गए स्कूलों के विषय पर क्या कहा...बोले दिल्ली बोर्ड नहीं एचपी बोर्ड में करेंगे पढ़ाई...*
न्यूज रिपोर्टर
*बिलासपुर कन्या स्कूल की छात्रा ने सुनिए जिला में मर्ज किए गए स्कूलों के विषय पर क्या कहा...बोले दिल्ली बोर्ड नहीं एचपी बोर्ड में करेंगे पढ़ाई...*
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- मंडी के शिवरात्रि मेले जाते वक्त बरमाना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध करवाना है ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। मंत्री ने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9.71 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे जो अब घटकर करीब 4.02 लाख रह गए हैं। सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए लीड स्कूल मॉडल लागू किया जा रहा है और स्कूलों का रेशनलाइजेशन भी किया जा रहा है। इसके अलावा बिलासपुर और घुमारवीं में बालक और बालिका विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थान बनाए जा रहे हैं, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग और विद्यार्थियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें। मंडी जाते समय बरमाना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने पंजागई स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया ।1
- पहचान विशेष स्कूल संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा ने स्कूल के नाम पर अज्ञात लोगों द्वारा चंदा वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति नादौन सहित मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष बच्चों का नाम लेकर लोगों से चंदा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि संस्था की ओर से किसी भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। संस्था निजी तौर पर स्कूल का संचालन करती है और किसी भी प्रकार की घर-घर जाकर डोनेशन एकत्रित करने की व्यवस्था नहीं रखती।1
- हमीरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी बयान बाजी करके लोगों को गुमराह करने का काम करती आई है। सुमन भारती ने राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों को दिल्ली में जान से मारने की धमकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नथूराम गोडसे की बंशज है। सुप्रभारती ने कहा कि कहां की भाजपा ने महात्मा गांधी की हत्या की है। आज यही लोग नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इस तरह की अराजकता फैलाना निंदनीय है उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। वही सुमन भारती ने भाजपा द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जयराम सरकार में अपने कार्यकाल में 70000 करोड रुपए का कर्ज लिया था और 75 000 करोड रुपए का कर्ज़ प्रदेश पर थोप दिया था। भाजपा अपने इतिहास पर कभी भी नजर नहीं दौड़ाती वही सुजानपुर होली मेला ग्राउंड आवंटन को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए सुमन भारती ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा एक बात या कहते हैं कि प्रदेश को चलाने के लिए अपने आंतरिक स्रोतों को बढ़ाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कहते हैं कि मेला आवंटन को लेकर भ्रष्टाचार किया गया है उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा दो मुँही तलवार की तरह बयान बाजी करते हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का एक व्यक्ति को ही आवंटन किया गया है जिसके तहत सरकार को दो करोड़ के आसपास राजस्व एकत्रित होगा। बाइट-- सुमन भारती ( कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर4
- जिला मुख्यालय ऊना स्थित भाजपा कार्यालय दीप कमल में शुक्रवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और प्रशिक्षण के माध्यम से जमीनी स्तर तक विचारधारा और नीतियों को पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी वित्तीय नाकामियों को छिपाने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट का मुद्दा उछाल रही है। ठाकुर ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को रिकॉर्ड बजट दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार विधानसभा सत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं कर पाई।1
- सुजानपुर राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस सेल के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी के ऊपर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर के संबोधन से हुई। जिसमें जी एन ए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से सह आचार्य डॉ राजेश शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम के प्रकार और उनके रोकने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उनके सहयोगी श्री आर्यन और कुमार मोनू ने भी प्रैक्टिकल कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बनवाल, डॉ आचार्य डॉ सुमन शर्मा, प्रो प्रमोज शर्मा, प्रो दिव्या शर्मा, प्रो राजेश खरवाल, प्रो वंदना प्रो राजीव ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार, प्रो शशि शर्मा,प्रो अरविंद पुरी, प्रो संदीप शर्मा, प्रो साहिल शर्मा, सहित बीबीए और बीसीए के सभी स्टाफ सहित लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आज ही एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी कंपनी मोहाली के माध्यम से महाविद्यालय के बीसीए और बीबीए विभाग के 90 विद्यार्थियों ने 45 दिनों का डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा किया ।प्रबंधक श्री दीपक कश्यप और उनकी टीम ने भी महाविद्यालय में शिरकत की और विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर, श्री दीपक कश्यप बीबीए समन्वयक डॉ जितेंद्र ठाकुर, बीसीए समन्वयक प्रो प्रमोज शर्मा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे और शुभकामनाएं प्रदान की।2
- राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है.राजस्व मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार झूठ बोल रहे हैं. राजस्व घाटा अनुदान सरकार का नहीं, प्रदेश के लोगों का अधिकार है. राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है. सदन में जब भाजपा नेताओं से पूछा कि क्या वह हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान मिलने के पक्ष में हैं, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कोई खैरात नहीं मांग रहे. यह हिमाचल प्रदेश का हक है. राज्य सरकार अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और इसमें लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है. भाजपा नेताओं से उन्होंने आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री के पास जाकर राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने साथ चलना चाहिए. जगत सिंह नेगी ने कहा कि कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच साल में 70 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि मिली, लेकिन उन्होंने इसका सदुपयोग नहीं किया. अगर पूर्व भाजपा सरकार ने इस पैसे का सदुपयोग किया होता, तो प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपए की देनदारियां नहीं होती. पूर्व भाजपा सरकार को अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व घाटा अनुदान के तौर पर 54,000 करोड़ रुपये और जीएसटी मुआवजे के तौर पर 16,000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि मौजूदा राज्य सरकार को अब तक राजस्व घाटा अनुदान के तौर पर सिर्फ 17,000 करोड़ रुपये मिले हैं. संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत राजस्व घाटा अनुदान राज्यों का एक सांविधानिक अधिकार है, जिसका उद्देश्य राजस्व और व्यय के बीच के अंतर को कम करना है. यह व्यवस्था 1952 से चली आ रही है. बाइट—- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- हमीरपुर शुक्रवार को धनेटा स्कूल की एमसी और छात्रों ने स्कूल मर्ज करने को लेकर डीसी कार्यालय हमीरपुर के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि धनेटा गर्ल स्कूल को मर्ज करके सीबीएसई स्कूल किया गया है । इसके विरोध में धनेटा गर्ल स्कूल की एमसी और छात्रों ने जमकर विरोध किया है।एसएमसी और छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि वह अपने बच्चों को एचपी बोर्ड से ही शिक्षा दिलवाना चाहते हैं और सीबीएसई में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहते। छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि 1934 से धनेटा गर्ल्स स्कूल चल रहा है और काफी संख्या में यहां पर छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है, लेकिन सरकार की बीते दिन नोटिफिकेशन हुई है जिसके चलते स्कूल को मर्ज किया गया है। जिसका एसएमसी और छात्राओं के अभिभावक विरोध कर रहे हैं। वहीँ एसएमसी की प्रधान नीना देवी ने बताया कि गर्ल्स स्कूल को मर्ज किया जा रहा है। जिसका वह विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हैं कि इस स्कूल को मर्ज ना किया जाए। अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं अभिभावक ने बताया कि धनता गर्ल स्कूल 1934 से कार्यरत है लेकिन सरकार द्वारा अभी से मर्ज किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को एचपी बोर्ड के माध्यम से ही शिक्षा देना चाहती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि धनेटा गर्ल स्कूल को बंद ना किया जाए। वहीं स्कूल की छात्रा अपेक्षा ने बताया कि कल स्कूल धनेटा मर्ज नहीं होना चाहिए यहां पर बेहतरीन तरीके से छात्रों को पढ़ाई करवाई जाती है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्कूल को मर्ज ना किया जाए।2
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग पर रिहानी खडड के ऊपर डबल लेन स्पेन पुल बनेगा जिसकी लंबाई करीब 25 मीटर होगी यह जानकारी विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने इस डबल लेन स्पेन पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रखे गए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए कही विधायक ने कहा कि अक्सर इस पुल के ऊपर जाम लगता था लोगों को भारी परेशानी होती थी उस समस्या को ध्यान में रखते हुए इस पुल को डबल करने का कार्य शुरू किया जाएगा संबंधित विभाग जल्द निर्माण कार्य पूरा करेगा ऐसे उन्होंने निर्देश दिए हैं इससे पहले यहां कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सुजानपुर का विभागीय उच्च अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है जहां जरूरत है वहां पर निर्माण कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं बात विधायक निधि की हो या फिर अन्य बजट की हर कार्य को करवाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे हैं उसे लोग याद रखेंगे उन्हें विधायक यहां की जनता ने बनाया है और जब तक वह विधायक हैं विधानसभा क्षेत्र की किसी भी पंचायत में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रहेगी । एक अन्य कार्यक्रम में विधायक सुजानपुर ने विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चलोह में पहुंचकर सामुदायिक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया यहां पंचायत के निर्वातमन प्रधान राजेश गथानिया सहित विभागीय अधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया विधायक ने कहा कि इस पंचायत के लिए लगातार बजट जारी किया है आगे भी विकास कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी यहां पहुंचे विधायक का पंचायत निवर्तमान प्रधान सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।3