मामूली विवाद में चाकूबाजी, टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत; आमेर बंद, लोगों में आक्रोश जयपुर/आमेर। आमेर में मामूली विवाद से शुरू हुई चाकूबाजी की घटना ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद पूरे आमेर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मावठा सरोवर पर जीप चालक से हुए विवाद के बाद मनीष सोनी पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल मनीष को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनीष की मौत की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। घटना के विरोध में आमेर बंद रखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आज़म और नाज़िश को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा आमेर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। आमेर केवल देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि यहां हजारों स्थानीय परिवारों का घर भी है। ऐसे में घटना के बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर आमेर जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? लोगों का कहना है कि सवाल अब सिर्फ पर्यटकों की सुरक्षा का नहीं, बल्कि आमेर के हर नागरिक की सुरक्षा का भी है।
मामूली विवाद में चाकूबाजी, टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत; आमेर बंद, लोगों में आक्रोश जयपुर/आमेर। आमेर में मामूली विवाद से शुरू हुई चाकूबाजी की घटना ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद पूरे आमेर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मावठा सरोवर पर जीप चालक से हुए विवाद के बाद मनीष सोनी पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल मनीष को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनीष की मौत की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। घटना के विरोध में आमेर बंद रखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आज़म और नाज़िश को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा आमेर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। आमेर केवल देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि यहां हजारों स्थानीय परिवारों का घर भी है। ऐसे में घटना के बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर आमेर जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? लोगों का कहना है कि सवाल अब सिर्फ पर्यटकों की सुरक्षा का नहीं, बल्कि आमेर के हर नागरिक की सुरक्षा का भी है।
- मुकेश अंबानी को एक करोड रुपए कमाने में कितना समय लगता है मुकेश अंबानी को एक करोड रुपए कमाने में कितना समय लगता है टाटा समूह को कितना समय लगता है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ 👆NCR सामाचार1
- वैष्णव समाज कि गोठ में छात्रावास निर्माण पर 11-11 लाख कि सहयोग राशि कि घोषणा कि गई1
- इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने का एक बेहद करीब से लिया गया खौफनाक दृश्य। प्रकृति का रौद्र रूप देखकर हर कोई दहल उठा।1
- दौसा में नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस हाई अलर्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की अहम संगोष्ठी कल 09 सितंबर को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, एसपी पीयूष दीक्षित ने दिए सख्त दिशा-निर्देश राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। *मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी* एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझे और निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़, विवाद या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करेंगे। पुलिसकर्मियों को मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। *राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश* एसपी पीयूष दीक्षित ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई टिप्पणी या विचार व्यक्त नहीं करेगा। पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन ड्यूटी प्रभावित न हो। *दौसा पुलिस की आमजन से अपील* दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर संपर्क किया जा सकता है। दौसा पुलिस का स्पष्ट संदेश है—निष्पक्ष चुनाव, सुरक्षित मतदान और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।4
- *नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस आई अलर्ट मोड़ में, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की गई अहम ब्रीफिंग बैठक* *09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने की पूरी तैयारियां* दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित,आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की कड़ाई से पालना करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता और अनुशासन के साथ कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को भली-भांति समझकर निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान दल, पीठासीन अधिकारी तथा संबंधित विभागीय कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखे। मतदान केंद्र पर भीड़ या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय कर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। पुलिसकर्मियों को मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष अथवा विपक्ष में कोई विचार व्यक्त नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए। दौसा पुलिस की आमजन से अपील है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिक पुलिस कंट्रोल रूम के 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर सूचना दे सकते हैं।4
- नगर निकाय चुनाव 2026: दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ली जाब्ते की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के दिए कड़े निर्देश दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार, 8 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित (IPS) की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। एसपी पीयूष दीक्षित ने ब्रीफिंग के दौरान चुनाव ड्यूटी में नियोजित समूचे पुलिस बल को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश: समय की पाबंदी व समन्वय: प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझते हुए निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी व संबंधित विभागीय कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराएं। त्वरित कार्रवाई: किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ जमा होने या विवाद की स्थिति बनने पर संबंधित मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें तथा जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय कर स्थिति को तत्काल नियंत्रित करें। पूर्ण निष्पक्षता: चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी व जवान पूरी तरह निष्पक्ष रहकर कार्य करें। किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष-विपक्ष में कोई विचार व्यक्त न किया जाए। सतत गश्त व निगरानी: मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र पहुंचने तक पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त व निगरानी रखी जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी बिना किसी देरी के जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं उच्चाधिकारियों को दें। अनुशासन व मोबाइल के सीमित उपयोग की हिदायत: निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जवान पूर्ण अनुशासन बरतें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति-आवश्यक परिस्थितियों में ही करने के निर्देश दिए गए। आमजन से दौसा पुलिस की अपील: दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा आदर्श आचार संहिता की पालना करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में संपर्क करें: कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर: 8764870050 लैंडलाइन नंबर: 01427-230333 हेल्पलाइन नंबर: 100 / 112 ,( शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )4
- वार्ड नंबर 112 से आशीष शर्मा ने कहा— “हम यहीं खेले हैं, यहीं गिरे हैं और यहीं बड़े हुए हैं।” #आशीष_शर्मा #वार्ड112 #जयपुरनगरनिगम #citycablenewsjaipur1
- नेशनल मीडिया चैनल के मालिक कौन है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों को पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो अवश्य करें1
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम मंदिर में सोमवार शाम की देखे रिपोर्ट आरती की लाइव रिपोर्ट1