logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कौशाम्बी न्यूज़**कोचिंग जा रहे छात्र को तेज रफ्तार बस ने रौंदा छात्र की मौत* *छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर किया आवागमन बाधित हंगामा* *कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र का एक छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहा था लेकिन उसे तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया है जिससे छात्र की मौत हो गई है मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया है जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद बुधवार की सुबह साइकिल से कोचिंग में कंप्यूटर का कोर्स सीखने जा रहे थे जैसे ही पावन पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर पहुंचे तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया,जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है * वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी टी बी न्यूज़ कौशाम्बी मो०न०--९६५१९६५१२७

3 hrs ago
user_Faizi jafri journalist
Faizi jafri journalist
Media and information sciences faculty चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*कौशाम्बी न्यूज़**कोचिंग जा रहे छात्र को तेज रफ्तार बस ने रौंदा छात्र की मौत* *छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर किया आवागमन बाधित हंगामा* *कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र का एक छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहा था लेकिन उसे तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया है जिससे छात्र की मौत हो गई है मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया है जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद बुधवार की सुबह साइकिल से कोचिंग में कंप्यूटर का कोर्स सीखने जा रहे थे जैसे ही पावन पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर पहुंचे तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया,जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है * वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी टी बी न्यूज़ कौशाम्बी मो०न०--९६५१९६५१२७

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Hero Diwakar
    4
    Post by Hero Diwakar
    user_Hero Diwakar
    Hero Diwakar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशाम्बी जनपद के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माण में लगे भारी रोलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    1
    कौशाम्बी जनपद के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माण में लगे भारी रोलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कल यनि 24/2/26 को कौशांबी थाना सराय अकिल के अंतर्गत यमुना नदी में स्नान करने गए 5 लड़के गहरे पानी में जाने से डूब गए थे स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से 3 लड़कों को सकुशल बचा लिया गया तथा शेष 2 की डूबने से मृत्यु हो गई #vairalvideo किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे Pramod Sach Tak #graund #roporting
    1
    कल यनि 24/2/26 को  कौशांबी थाना सराय अकिल के अंतर्गत यमुना नदी में स्नान करने गए 5 लड़के गहरे पानी में जाने से डूब गए थे स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से 3 लड़कों को सकुशल बचा लिया गया तथा शेष 2 की डूबने से मृत्यु हो गई #vairalvideo 
किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 
Pramod Sach Tak #graund #roporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Shivnaresh प्रजापति
    1
    Post by Shivnaresh प्रजापति
    user_Shivnaresh प्रजापति
    Shivnaresh प्रजापति
    पत्रकार Chail, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • थाना सैनी पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक सैनी/कौशाम्बी...थाना सैनी पुलिस टीम ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा केस नं0 6500/22 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सिराथू थाना सैनी जपनद कौशाम्बी व एनसीआर नं0 197/13 धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1. दिनई पुत्र महादेव 2. बबलू पुत्र दिनई निवासीगण भड़ेहरी थाना सैनी जनपद कौशाम्बी जनपद कौशाम्बी तथा मु०अ०सं० 279/24 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हरिओम पुत्र कुवारे निवासी मोहरी बाग मजरा गोविन्दपुर गोरियों थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।
    2
    थाना सैनी पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
सैनी/कौशाम्बी...थाना सैनी पुलिस टीम ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा केस नं0 6500/22 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सिराथू थाना सैनी जपनद कौशाम्बी व एनसीआर नं0 197/13 धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1. दिनई पुत्र महादेव 2. बबलू पुत्र दिनई निवासीगण भड़ेहरी थाना सैनी जनपद कौशाम्बी जनपद कौशाम्बी तथा मु०अ०सं० 279/24 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हरिओम पुत्र कुवारे निवासी मोहरी बाग मजरा गोविन्दपुर गोरियों थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    5 hrs ago
  • *प्रयागराज* पूर्व एडीएम अलंकार अग्निहोत्री आज प्रयागराज पहुंचे यहां पहुंच कर उन्होंने हनुमान मंदिर पर बजरंग बली का दर्शन किया साथ ही अलंकार ने अपनी नई पार्टी का पोस्टर भी भगवान हनुमान को चढ़ाया । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई बातों पर बात की उन्होंने कहा कि आज वह प्रयागराज हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचा हूँ और भगवान हनुमान जी से अपनी जिंदगी की नई पारी के लिए आशीर्वाद लिया है हमने अपनी पार्टी का बैनर भी यहां भगवान के चरणों में अर्पित किया साथ ही यही से हुंकार भरी है हमारी 27 को लेकर पूरी तैयारी है केंद्र सरकार के कई नाम हमारे साथ जुड़ रहे है और हम जो सरकार की नीति है उसके खिलाफ है जो ब्रह्मांड विरोधी बातें केंद्र सरकार द्वारा की जा रही हमारा विरोध उसको लेकर है और हमेशा रहेगा। शंकराचार्य पर लगे आरोपों को लेकर अलंकार ने कहा कि जो भी आरोप है बे बुनियाद है निराधार है ऐसे व्यक्ति द्वारा आरोप लगाना ये निंदनीय है जिसके ऊपर स्वयं 21 से ज्यादा मुकदमे हो उसको इस तरह बोलने का कोई हक नहीं है। हम शंकराचार्य जी के साथ है और अगर कोई गिरफ्तारी होती है तो हम उसका विरोध करेंगे।
    1
    *प्रयागराज* 
पूर्व एडीएम अलंकार अग्निहोत्री आज प्रयागराज पहुंचे यहां पहुंच कर उन्होंने हनुमान मंदिर पर बजरंग बली का दर्शन किया साथ ही अलंकार ने अपनी नई पार्टी का पोस्टर भी भगवान हनुमान को चढ़ाया । 
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई बातों पर बात की उन्होंने कहा कि आज वह प्रयागराज हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचा हूँ और भगवान हनुमान जी से अपनी जिंदगी की नई पारी के लिए आशीर्वाद लिया है हमने अपनी पार्टी का बैनर भी यहां भगवान के चरणों में अर्पित किया साथ ही यही से हुंकार भरी है हमारी 27 को लेकर पूरी तैयारी है केंद्र सरकार के कई नाम हमारे साथ जुड़ रहे है और हम जो सरकार की नीति है उसके खिलाफ है जो ब्रह्मांड विरोधी बातें केंद्र सरकार द्वारा की जा रही हमारा विरोध उसको लेकर है और हमेशा रहेगा। शंकराचार्य पर लगे आरोपों को लेकर अलंकार ने कहा कि जो भी आरोप है बे बुनियाद है निराधार है ऐसे व्यक्ति द्वारा आरोप लगाना ये निंदनीय है जिसके ऊपर स्वयं 21 से ज्यादा मुकदमे हो उसको इस तरह बोलने का कोई हक नहीं है। हम शंकराचार्य जी के साथ है और अगर कोई गिरफ्तारी होती है तो हम उसका विरोध करेंगे।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • कौशांबी जनपद के बिल्कुल बगल में स्थित प्रयागराज जनपद में युवाओं को चढ़ा रील बनाने का भूत । उत्तर प्रदेश पुलिस ने मार मार के उतार दिया रीलबाजी का नशा ।
    1
    कौशांबी जनपद के बिल्कुल बगल में स्थित प्रयागराज जनपद में युवाओं को चढ़ा रील बनाने का भूत । 
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मार मार के उतार दिया रीलबाजी का नशा ।
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🏥 संजीवनी हॉस्पिटल में अब शुरू हो चुका है 🩸 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर यह जनपद कौशाम्बी का पहला अत्याधुनिक ब्लड बैंक है, जहां अब मरीजों और उनके परिजनों को 50 किलोमीटर दूर अन्य जिलों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 🌟 अब एक ही स्थान पर उपलब्ध सुविधाएं: ✅ सुरक्षित एवं प्रमाणित ब्लड उपलब्धता ✅ ब्लड कंपोनेंट्स (RBC, Platelets, Plasma आदि) की सुविधा ✅ आपातकालीन सेवाएं ✅ प्रशिक्षित एवं अनुभवी स्टाफ ✅ आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सेंटर 👩‍⚕️ हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. मनीषा चौधरी ने बताया कि इस ब्लड बैंक का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी मरीज की जान सिर्फ रक्त की कमी के कारण खतरे में न पड़े। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूरे कौशाम्बी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। ❤️ क्यों है यह खास? 🔴 अब नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज या अन्य जिलों में 🔴 इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा रक्त 🔴 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दुर्घटना, ऑपरेशन व गंभीर मरीजों को बड़ी राहत 🔴 क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती 📢 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर – एक कदम जीवन बचाने की ओर!
    1
    🏥 संजीवनी हॉस्पिटल में अब शुरू हो चुका है
🩸 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर
यह जनपद कौशाम्बी का पहला अत्याधुनिक ब्लड बैंक है, जहां अब मरीजों और उनके परिजनों को 50 किलोमीटर दूर अन्य जिलों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
🌟 अब एक ही स्थान पर उपलब्ध सुविधाएं:
✅ सुरक्षित एवं प्रमाणित ब्लड उपलब्धता
✅ ब्लड कंपोनेंट्स (RBC, Platelets, Plasma आदि) की सुविधा
✅ आपातकालीन सेवाएं
✅ प्रशिक्षित एवं अनुभवी स्टाफ
✅ आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सेंटर
👩‍⚕️ हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. मनीषा चौधरी ने बताया कि इस ब्लड बैंक का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी मरीज की जान सिर्फ रक्त की कमी के कारण खतरे में न पड़े।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूरे कौशाम्बी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।
❤️ क्यों है यह खास?
🔴 अब नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज या अन्य जिलों में
🔴 इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा रक्त
🔴 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दुर्घटना, ऑपरेशन व गंभीर मरीजों को बड़ी राहत
🔴 क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती
📢 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर – एक कदम जीवन बचाने की ओर!
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • "उमा शंकर जी के यहां छापा इसलिए पड़ा क्योंकि कुछ लोग जापान गए हैं अगर जापान ना जाते तो छापा ना पड़ता।" -अखिलेश यादव, उन्नाव
    1
    "उमा शंकर जी के यहां छापा इसलिए पड़ा क्योंकि कुछ लोग जापान गए हैं अगर जापान ना जाते तो छापा ना पड़ता।"
-अखिलेश यादव, उन्नाव
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.