बांका जिले के चांदन प्रखंड स्थित इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्लस-टू में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दसवीं कक्षा की छात्रा मानको हेंब्रम ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय की वार्डेन अन्ना लकड़ा ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद मानको हेंब्रम बाल्टी, कुर्सी और किताब लेकर दूसरे कमरे में चली गई थी, कहकर कि वह पढ़ाई करेगी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्रा दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन से लटकी मिली। तत्काल इसकी सूचना चांदन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, एफएसएल टीम तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार को छात्रा ने अपने भाई को फोन कर कहा था कि यदि माता-पिता उससे मिलने नहीं आए तो सोमवार को उसका जिंदा चेहरा नहीं देख पाएंगे। इस सूचना के आधार पर पुलिस मोबाइल कॉल, सीसीटीवी फुटेज, वार्डेन, सुरक्षा गार्ड और छात्राओं से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, छात्रा अत्यंत गरीब परिवार से थी और पढ़ाई में काफी मेधावी मानी जाती थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में होने वाली प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु उसके परिवार ने कर्ज लिया था। हालांकि, इन बातों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इन्हें भी जांच के दायरे में रखकर तथ्यों का सत्यापन कर रही है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीपीएम/बीपीआरओ अवनीश कुमार ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। विभागीय स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- mode gee ka bhasan dp dm hmm of sm jzgbryjb fhk ek baar baat nhi ho🌹 y will get y1
- तारापुर में 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित अनुमंडल भ्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और डीआईजी राकेश कुमार ने डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद के साथ विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम प्लस-टू किसान वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तावित है, जहां हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा आदर्श थाना हरपुर के नवनिर्मित भवन तथा असरगंज के रमानंद एवं परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन भी संभावित है। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- बिहार के मुंगेर क्षेत्र में बारिश न होने से किसान बुरी तरह परेशान हैं। किसानों के सामने इस समय एक साथ दो बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं—एक तो बारिश का न होना और दूसरी बिजली की भारी किल्लत। बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है, वहीं बिजली की समस्या ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है, जिससे किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।1
- अटपड़ा गाँव की सड़क अब तक पास नहीं हो पाई है। संहोला रोड और अटपड़ा रोड की हालत बेहद खराब बनी हुई है।1
- मद्रास उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश में झारखंड के देवघर में हुई भगदड़ की घटना के पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के आदेश को रद्द कर दिया है। यह आदेश राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकारी नौकरियों के आवंटन के मानदंडों को प्रभावित करता है। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि सरकारी नौकरियों का आवंटन इस तरह की घटनाओं के पीड़ितों के परिजनों को स्वत: नहीं दिया जा सकता। इस आदेश से उन परिवारों को झटका लगा है जो इस दुर्घटना के बाद सरकारी सहायता की उम्मीद कर रहे थे।1
- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बांका में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ द्वारा एक भव्य संध्या मार्च निकाला गया और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शास्त्री चौक से गांधी चौक तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "वीर शहीद अमर रहें" के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष बिकास कुमार कश्यप ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। वहीं सचिव संतोष कुमार यादव ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।1
- अनाहत सिंह ने स्क्वैश में एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी गई है।1
- सन्हौला घोघा मुख्य मार्ग स्थित एस एच 84 महेशपुर गाँव के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उप चालक केवन में फंस गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें निकालने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सके। अंततः जेसीबी की मदद से केवन को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया और उन्हें सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीआर 10 जी ए 4429 नंबर का ट्रक कहलगॉव के केरिया से चावल लोड करके सन्हौला की ओर जा रहा था। महेशपुर गाँव के तीखे मोड़ पर सन्हौला की ओर से आ रही ओडी 16 एम 5417 नंबर की ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक मुख्य मार्ग पर ही क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।3