हेडलाइट खराब व तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, महिला व बच्चे समेत तीन घायल जोकीहाट/अररिया जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत काकन चौक पर मंगलवार के देर संध्या करीब 7 बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला व बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी घायल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद अज़ीम, उनकी पत्नी तथा उनके एक पुत्र के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि सभी घायल काकन गांव निवासी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया।प्रत्यक्षदर्शी नियाज़ अहमद ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और उसका हेडलाइट भी खराब था, जिसके कारण चालक को सड़क किनारे चल रहे लोगों का अंदाजा नहीं हो सका और यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते लोगों की मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

- अररिया जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। गैस आपूर्ति का बैकलॉग 2.1 है। जिले में कुल 55 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और वर्तमान में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों एवं कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न गैस एजेंसियों में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में कॉमर्शियल एलपीजी गैस की आपूर्ति भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित की गई है। गैस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय है, जिसका दूरभाष संख्या 06453-222309 है। 17 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 84 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष 50 शिकायतों को संबंधित एजेंसियों को भेजा गया है। अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष कार्यरत हैं, जिनके नंबर अररिया अनुमंडल के लिए 06453-222020 एवं फारबिसगंज अनुमंडल के लिए 06455-295202 जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील किया जाता है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस से जुड़ी समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।1
- टेढ़ागाछ में मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण से स्वरोजगार को बढ़ावा, युवा व महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ, प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित सामुदायिक भवन, सुहिया चौक में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), किशनगंज द्वारा मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एफपीओ चालनईया किसान उत्पादक संगठन के सहयोग से संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं RSETI किशनगंज के निदेशक सुजीत कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सक्रियता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इसे अत्यंत उपयोगी और प्रभावी पहल बताया।प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों से आए युवक-युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें मोमबत्ती निर्माण की पूरी प्रक्रिया—कच्चे माल के चयन से लेकर आकर्षक डिजाइन, रंग संयोजन, सुगंधित मोमबत्तियों की तैयारी, पैकेजिंग और विपणन तक—व्यावहारिक तरीके से सिखाया जा रहा है। इससे प्रतिभागी बाजार की मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने में सक्षम बनेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं और बेरोजगारी कम करने में सहायक हैं। विशेष रूप से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार की आय में योगदान दे सकती हैं। प्रशिक्षकों—प्रीति आनंद, अजमल येजदानी, सुभाष कुमार मंडल एवं सुनीता बोदरा—ने सरल और प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। समापन पर प्रतिभागियों ने संतोष जताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा और भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।3
- Post by Md Abu Farhan1
- जलालगढ़ एवं कस्बा प्रखंड के विभिन्न घाटों में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य जलालगढ़ एवं कस्बा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों, तालाबों और नदी किनारों एवं अपने घरों में गड्ढा बनाकर उदीत हो रहे सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। आज आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। तड़के सुबह से ही व्रती महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य की उपासना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठ गीतों और “छठ मैया की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे क्षेत्र में शांति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।1
- Bangla se kasamh chauk Tak ka rasta kharab salon beet Gaya abhi tak theek nahin hua media wale Aaye kitne Gaye kuchh Kam nahin hota Hai kam karvane wale koi hai hi nahin2
- वीडियो देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा।अररिया जिला में जो आंधी आई थी जिससे करोड़ों की मक्का का फसल बर्बाद हो गया और किसानों की स्थिति दयनीय हो गई।1
- पैक्स चुनाव को लेकर हुआ बड़ा बदलाव जानिए अब पैक्स का सदस्य बनने के लिए आपको पात्रता जानना होगा , ऑनलाइन के जरिए आप सदस्य बन सकते हैं। पैक्स अध्यक्ष की जरूरत नहीं पड़ेगी।।1
- Post by Md Abu Farhan1
- Post by Pintu Singh2