कोकर से लापता 18 महीने की अदिति का अब तक नहीं मिला सुराग जन इंसाफ मंच ने बढ़ाया मदद का हाथ रांची के कोकर खोरहा टोली से 9 मई को लापता हुई 18 महीने की मासूम अदिति पांडे का करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटी की तलाश में परिजन लगातार दर-दर भटक रहे हैं। घर का माहौल गम और बेचैनी से भरा हुआ है, जबकि माता-पिता की आंखें अपनी मासूम बच्ची की एक झलक पाने को तरस रही हैं। परिजनों के अनुसार, 9 मई से ही अदिति अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। हालांकि अब तक मिले कुछ अधूरे साक्ष्य जांच में ज्यादा मददगार साबित नहीं हो पाए हैं। इधर, इस संवेदनशील मामले में अब सामाजिक संगठन भी आगे आने लगे हैं। सोमवार को जन इंसाफ मंच के सक्रिय सदस्य एवं पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मोइजुद्दीन और समाजसेवी रेखा कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मोहम्मद मोइजुद्दीन ने बताया कि जन इंसाफ मंच के मोहम्मद शानुल हक और मोहम्मद शहाबुदीन के निर्देशन में उनकी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मंच की पूरी टीम बच्ची की तलाश में प्रशासन का सहयोग करेगी और जब तक अदिति सकुशल घर नहीं लौटती, तब तक उनका प्रयास जारी रहेगा। पीड़ित परिवार ने भी समाज और सामाजिक संगठनों से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन के साथ-साथ समाज का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। 18 महीने की मासूम अदिति की गुमशुदगी ने पूरे रांची को झकझोर कर रख दिया है। अब हर किसी की नजर पुलिस जांच और सामाजिक संगठनों की कोशिशों पर टिकी है कि आखिर कब यह मासूम अपने परिवार तक सुरक्षित लौट पाएगी।

- रांची के कोकर खोरहाटोली से डेढ़ साल की अदिति पांडे रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। परिवार ने बच्ची को ढूंढने में जनता से मदद की गुहार लगाई है।1
- कटोरिया बाईपास के लिए किसानों की जमीन तो ले ली गई, लेकिन उन्हें अब तक इसका हक नहीं मिला है। सड़क बनने के बावजूद भूस्वामियों को अपने मुआवजे और अधिकारों का इंतज़ार है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।1
- रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म गैप में गिरकर घसीटने लगी। ड्यूटी पर तैनात RPF महिला सिपाही साविता गारी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और उसकी जान बचाई। इस बहादुरी से महिला के बच्चे को मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा मिला।1
- बारलौंग में सड़क हाद'सा, एक की मौत, परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार1
- गोला पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व केमिकल बरामद1
- रांची जिले में 'भादवा रानी' नाम की एक नई कविता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय साहित्य प्रेमियों में इस रचना को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।1
- Running Train में G*u*n Wa*ve ! RPF Ranchi ने 2 Accused को दबोचा | Kriyayoga Express News Running Train में G*u*n Wa*ve ! RPF Ranchi ने 2 Accused को दबोचा | Kriyayoga Express News चलती ट्रेन में यात्रियों को डराने और अवैध हथियार लहराने वाले दो युवकों को आरपीएफ रांची ने गिरफ्तार किया। यह घटना 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस में सामने आई, जहां सामान्य कोच में अफरा-तफरी मच गई थी। आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से अवैध देशी पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया। फिलहाल मामले की जांच जीआरपी रांची द्वारा की जा रही है। वीडियो में देखें पूरा मामला, RPF की कार्रवाई और यात्रियों के बीच मचा हड़कंप। #RPF #RanchiNews #TrainNews #JharkhandNews #CrimeNews Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. We do not promote violence, illegal activities, or harmful behavior shown or discussed in this content. RPF Ranchi, Ranchi News, Train Crime News, Kriyayoga Express, Howrah Hatia Express, Illegal Pistol in Train, Running Train Viral News, Jharkhand Crime News, Train Passenger News, RPF Action, Railway Security Force, Ranchi Railway Station, GRP Ranchi, Train Viral Video, India Railway News, Breaking News Ranchi, Crime News Hindi, Hindi News Live, Railway Crime 2026, General Coach News, Train Threat News, Weapon Recovered in Train, RPF Heroic Action, Jharkhand Latest News #RPF #RanchiNews #TrainCrime #JharkhandNews #BreakingNews #IndianRailways #KriyayogaExpress #RailwayNews #CrimeNews #HatiaExpress #RPFAction #HindiNews #TrainViralNews #LiveNews #PublicAwareness1
- रामगढ़ में आयोजित एक सेलिब्रेशन कार्यक्रम के दौरान कई महिला क्रिएटर्स से खास बातचीत की गई। उन्होंने अपने अनुभवों और क्रिएशन के सफर के दिलचस्प पहलू साझा किए। यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने वाला रहा।1
- बंगाल में नई सरकार ने अपनी पहली बड़ी घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण ऐलान का प्रभाव पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची जिले पर भी पड़ सकता है। स्थानीय निवासी और व्यापारी इसके संभावित नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।1