Shuru
Apke Nagar Ki App…
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राठ नगरपालिका की टीम ने ददरी गांव पहुंचकर बीमार गायों का इलाज करवाया। जो गाय प्रेग्नेंट है और एक बीमार बछड़े को बेहतर इलाज के लिए नगरपालिका राठ गौशाला लाया जाएगा। यह देखकर अच्छा लगा कि नगरपालिका टीम गायों की देखभाल में जुटी है। नगरपालिका टीम ने गांव में पहुंचकर गायों की जांच की और उनका इलाज शुरू किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि गायों की देखभाल के लिए वे नियमित रूप से गांव का दौरा करते हैं और बीमार गायों का इलाज करवाते हैं। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- झांसी। प्राथमिक विद्यालय कलरया में विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं नवप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अनन्या खरे ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। इस मौके पर पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्षेत्र सहारिया जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लगातार प्रयास कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि अब अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं। कार्यक्रम में सोम मिश्र, विश्व ज्योति, रेखा रानी, रतन कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा विदाई ले रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- वारंगल में छापा और खुला ‘सोने का राज’! सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से सवा करोड़ का गोल्ड और लाखों की कैश बरामद #spanishfootball #smallbusiness #personalgrowth #lifelessons #housing #entrepreneurship #HomeMaintenance #BudgetFriendly #celebritynews #TruckForSale1
- रिंकू लहचूरा जिला झांसी निकालने के लिए गली नहीं है गंदगी पड़ी हुई है ना तो ना लिया ना तो गाली है यहां कि कंधे किस कांड डाला रहता है रिंकू लहचूरा4
- जनपद महोबा: विकास खंड पनवाड़ी के ग्राम नेपुरा में विभागीय लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आंगनबाड़ी विभाग ने 18 महीने पहले मृत हो चुकी महिला को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि निर्धारित समय में जवाब न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।1
- जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 10.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 05.03.2026 को मेरी दो नाबालिग पुत्रियां एक साथ कपड़ा खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थी । जब देर शाम मेरी दोनो पुत्रियां वापस नही लौटी तो मैने अपनी बड़ी पुत्री के फोन पर सम्पर्क किया तो मुझे बताया हम दोनो बहनें सोनीपत जा रहे है, जब अगले दिन मेरी पुत्रियों द्वारा मुझे विवाह कर लेने के बारे में बताया गया । मेरी पुत्रियां नाबालिग है, मेरी पुत्रियां शिवली बाजार से कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा नाम के व्यक्ति जबरन ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1. विशाल पुत्र अज्ञात निवासी कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए, पीड़िताओं की बरामदगी कर, पीड़िताओं के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराते हुए, बयान अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/65(1) बीएनएस व ¾ एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज को थाना रूरा गेट के पास से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- #महोबा। जिला पुरुष चिकित्सालय के वार्ड संख्या-3 में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वार्ड के ड्यूटी स्टाफ रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ रूम में आराम करते या आपसी बातचीत में व्यस्त रहते हैं, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई तीमारदारों ने शिकायत की है कि जरूरत पड़ने पर भी स्टाफ तुरंत उपलब्ध नहीं होता, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रहता है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। वहीं, इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- कुरारा क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में गेहूं कटवाने गए युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। हार्वेस्टर को लेकर हुई कहासुनी बनी विवाद की वजह। कई लोगों पर मिलकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत ll1