Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ziya khan
छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सरकारी विभाग को शिक्षक ने लगाया चूना, फर्जी मेडिकल बिल का खेल डिस्क्रिप्शन शिक्षा विभाग में मेडिकल प्रतिपूर्ति के नाम पर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। विभागीय जांच में एक एलबी शिक्षक पर फर्जी मेडिकल बिल और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करीब 12 लाख रुपये की सरकारी राशि हड़पने और फिर लगभग 30 लाख रुपये का अतिरिक्त क्लेम लेने की साजिश रचने का आरोप है।1
- बिलासपुर जिले के किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे उद्यानिकी फसलों का बीमा। उद्यानिकी फसल उत्पादन कर रहे किसानों के लिए टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद के लिये। खरीफ वर्ष 2026 27 अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित। फसल बीमा योजना छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी के द्वारा संचालित की जा रही है। शुक्रवार 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। उप संचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार। जिले के इच्छुक ऋणी एवं अऋणी कृषक 31 जुलाई 2026 तक। निकटतम लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या। भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर। अपने उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते है।1
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृक्षारोपण गुरुवार की रात 8:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चकरभाठा थाना मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा में थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की आधारशिला है। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि पौधे वर्षा के संतुलन, भूजल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम योगदान देते हैं। फलदार एवं छायादार वृक्ष मनुष्य, पशु-पक्षियों तथा अन्य जीवों के लिए भोजन और आश्रय का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीपल, बरगद, नीम, तुलसी और बेल जैसे पौधों का धार्मिक, औषधीय एवं सामाजिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से पीएसआई अनिकेत अतुल राजपूत, अर्चना साहू, एएसआई राधे ध्रुव, एचसी भरत सोनी, विजय शर्मा, आशा, इंद्र पटेल, किंडो जी, सतपुरन जांगड़े, जीवन जायसवाल सहित थाना चकरभाठा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहें । चकरभाठा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।1
- क्या ग्रामीण मरीजों को बनाया जा रहा है निशाना? अस्पताल और एंबुलेंस नेटवर्क पर उठे सवाल बिलासपुर में निजी अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि एंबुलेंस सर्विस की आड़ में कमीशन का बड़ा खेल चल रहा है, जिसमें दूर-दराज़ के ग्रामीण और आदिवासी मरीजों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल से जुड़ा है, जहां एक आदिवासी परिवार को बेहतर इलाज का भरोसा देकर एंबुलेंस चालक बिलासपुर के तोरवा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सवाल है कि क्या इसके पीछे कमीशन का नेटवर्क काम कर रहा है?1
- बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बिलासपुर सहित प्रमुख रेलवे पर चेहरा पहचानेंगे हाईटेक कैमरे तुरंत होगा एक्शन बिलासपुर रेलवे स्टेशनों पर अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए। बिलासपुर रेलवे जोन में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से मजबूत करने की तैयारी की गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के साथ फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल RPF, शासकीय रेल पुलिस GRP और संबंधित जिलों की पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।1
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण POWER NEWS 24 BHARAT हर खबर पर नजर 👁️1
- थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी एवं फरार वारंटियो पर की गई कड़ी कार्यवाही थाना सिरगिटटी द्वारा पुलिस 08 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एवं 03 वारंटियो को गिरफ्तार कर कुल 11 आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया।1