logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर, 76 यूनिट रक्त एकत्रित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कसूहन स्थित चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 76 यूनिट रक्तदान किया। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए तथा बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर जनसेवा में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आमजन के हित में अनेक योजनाएं शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू करना केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को समय-समय पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इस मौके पर सुरेंद्र खरकभूरा, संजय चहल, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, सतीशा देवी, संदीप गुरूकुल खेड़ा, रमेश राणा, एडवोकेट अजय अलीपुरा, सत्यनारायण मखंड, रोहताश खटकड़, प्रवीण गर्ग, पंकज करसिंधु, सतपाल अत्री, विकास श्योकंद, योगेश कसूहन, सत्यवान दुर्जनपुर, मा. रामप्रसाद, शीशपाल शास्त्री, साहिल मखंड, दयानंद शर्मा, दर्शन भौंगरा मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_JAGRITI MANCH
JAGRITI MANCH
Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
5 hrs ago
840bf8a1-4f91-4d22-b831-2c19b151c76d

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर, 76 यूनिट रक्त एकत्रित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कसूहन स्थित चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 76 यूनिट रक्तदान किया। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए तथा बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर जनसेवा में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आमजन के हित में अनेक योजनाएं शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू करना केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को समय-समय पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इस मौके पर सुरेंद्र खरकभूरा, संजय चहल, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, सतीशा देवी, संदीप गुरूकुल खेड़ा, रमेश राणा, एडवोकेट अजय अलीपुरा, सत्यनारायण मखंड, रोहताश खटकड़, प्रवीण गर्ग, पंकज करसिंधु, सतपाल अत्री, विकास श्योकंद, योगेश कसूहन, सत्यवान दुर्जनपुर, मा. रामप्रसाद, शीशपाल शास्त्री, साहिल मखंड, दयानंद शर्मा, दर्शन भौंगरा मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • टोहाना में सीआईए पुलिस ने लाखों का नशा सहित दो आरोपी काबू। सीआईए पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 269 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आ रहे थे। डीएसपी टोहाना जय भगवान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए की टीम मंगलवार को गांव जमालपुर शेखां से रतिया रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अकांवाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद कुलां की तरफ से एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार आती दिखाई दी, जिसका नंबर HR 26 CW 3737 था। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सिलेविंड निवासी गुरमेल सिंह और सुखा सिंह के रूप में बताई। नियमानुसार पहले दोनों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पॉलीथिन में हेरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर यह 269 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप से की है। इस संबंध में थाना सदर में धारा 21(C)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।
    1
    टोहाना में सीआईए पुलिस ने लाखों का नशा सहित दो आरोपी काबू।
सीआईए पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 269 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आ रहे थे।
डीएसपी टोहाना जय भगवान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए की टीम मंगलवार को गांव जमालपुर शेखां से रतिया रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अकांवाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद कुलां की तरफ से एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार आती दिखाई दी, जिसका नंबर HR 26 CW 3737 था। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सिलेविंड निवासी गुरमेल सिंह और सुखा सिंह के रूप में बताई।
नियमानुसार पहले दोनों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पॉलीथिन में हेरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर यह 269 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप से की है।
इस संबंध में थाना सदर में धारा 21(C)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते। किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।
    1
    ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा 
यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते।
किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।
    user_शान ए उकलाना न्यूज
    शान ए उकलाना न्यूज
    Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • फतेहाबाद सिविल अस्पताल में स्टाफ की घोर लापरवाही: मरीज परेशान, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल
    1
    फतेहाबाद सिविल अस्पताल में स्टाफ की घोर लापरवाही: मरीज परेशान, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • रोहतक मे दिवाली की तर्ज़ पर मनाया जा राहा PM मोदी का जन्म दिवस्, लड़ियों व दीपों से सजाया गया रैलवै एलिवेटेड ट्रैक रोहतक मे दिवाली की तर्ज़ पर मनाया जा राहा PM मोदी का जन्म दिवस्, लड़ियों व दीपों से सजाया गया रैलवै एलिवेटेड ट्रैक
    1
    रोहतक मे दिवाली की तर्ज़ पर मनाया जा राहा PM मोदी का जन्म दिवस्, लड़ियों व दीपों से सजाया गया रैलवै एलिवेटेड ट्रैक
रोहतक मे दिवाली की तर्ज़ पर मनाया जा राहा PM मोदी का जन्म दिवस्, लड़ियों व दीपों से सजाया गया रैलवै एलिवेटेड ट्रैक
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत
    1
    गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत
गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • अरब सागर में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद बढ़ा तनाव नई दिल्ली | FojiNews24 उत्तर अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं से जुड़ी एक गंभीर समुद्री घटना सामने आई है। 15 सितंबर 2026 को एक पाकिस्तानी नौसैनिक पोत और भारतीय नौसेना के एक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत के बीच टक्कर हुई। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी पोत तेज गति से भारतीय जहाज के करीब आया और असुरक्षित तरीके से करीब आने के दौरान दोनों जहाजों की टक्कर हुई। रिपोर्टों में पाकिस्तानी जहाज की पहचान PNS Hunain के रूप में की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचा और वह मरम्मत के लिए बंदरगाह लौट गया, जबकि भारतीय युद्धपोत ने अपना मिशन जारी रखा। भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के Charge d’Affaires को तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के आचरण को “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर” बताया तथा 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के प्रावधानों का पालन करने की बात कही। इस समझौते के अनुच्छेद 10 के तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से कम से कम 3 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखने का प्रावधान है। पाकिस्तान का अलग दावा पाकिस्तान ने घटना को लेकर अलग रुख अपनाया है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि घटना उसके Exclusive Economic Zone (EEZ) में नौसैनिक अभ्यास के दौरान हुई और उसने भारतीय पोत की गतिविधियों पर आपत्ति जताई है। इसलिए घटना की परिस्थितियों को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं। FojiNews24 की पड़ताल: उपलब्ध विश्वसनीय रिपोर्टों से यह पुष्टि होती है कि 15 सितंबर को अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक पोतों के बीच टक्कर हुई थी। हालांकि, टक्कर की पूरी जिम्मेदारी और घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग हैं। इसलिए इसे सीधे “भारत-पाक युद्ध” या “समुद्री युद्ध” कहना अभी तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं होगा।
    1
    अरब सागर में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद बढ़ा तनाव
नई दिल्ली | FojiNews24
उत्तर अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं से जुड़ी एक गंभीर समुद्री घटना सामने आई है। 15 सितंबर 2026 को एक पाकिस्तानी नौसैनिक पोत और भारतीय नौसेना के एक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत के बीच टक्कर हुई।
भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी पोत तेज गति से भारतीय जहाज के करीब आया और असुरक्षित तरीके से करीब आने के दौरान दोनों जहाजों की टक्कर हुई।
रिपोर्टों में पाकिस्तानी जहाज की पहचान PNS Hunain के रूप में की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचा और वह मरम्मत के लिए बंदरगाह लौट गया, जबकि भारतीय युद्धपोत ने अपना मिशन जारी रखा।
भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के Charge d’Affaires को तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के आचरण को “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर” बताया तथा 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के प्रावधानों का पालन करने की बात कही।
इस समझौते के अनुच्छेद 10 के तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से कम से कम 3 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखने का प्रावधान है।
पाकिस्तान का अलग दावा
पाकिस्तान ने घटना को लेकर अलग रुख अपनाया है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि घटना उसके Exclusive Economic Zone (EEZ) में नौसैनिक अभ्यास के दौरान हुई और उसने भारतीय पोत की गतिविधियों पर आपत्ति जताई है। इसलिए घटना की परिस्थितियों को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं।
FojiNews24 की पड़ताल: उपलब्ध विश्वसनीय रिपोर्टों से यह पुष्टि होती है कि 15 सितंबर को अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक पोतों के बीच टक्कर हुई थी। हालांकि, टक्कर की पूरी जिम्मेदारी और घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग हैं। इसलिए इसे सीधे “भारत-पाक युद्ध” या “समुद्री युद्ध” कहना अभी तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं होगा।
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग
    1
    अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे 
से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग
अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे 
से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, बिढाईखेड़ा में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव बिढाईखेड़ा में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर निशुल्क आंखों का जांच शिविर लगाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व मंत्री बबली ने शुरुआत की। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा नहीं, बल्कि पूरा सेवा महीना है। पिछले साल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैंप लगाया गया था, लेकिन इस बार मांग बढ़ने पर इसे पूरे महीने चलाया जाएगा। उनका लक्ष्य हलके के हर परिवार, बुजुर्गों, माताओं और बच्चों की आंखों की जांच कराना है। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे, दवाइयां दी जा रही हैं और डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन भी सुनिश्चित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है। वहीं, टोहाना में मेडिकल कॉलेज के सवाल पर जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही टोहाना के गांव रसूलपुर में संत रविदास महाराज के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया था। इसके लिए जमीन अधिग्रहित हो चुकी है और जल्द ही मुख्यमंत्री स्वयं आकर इसका शिलान्यास करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिले भर में सेवा कार्य चल रहे हैं। बबली द्वारा लगाया गया यह शिविर अनुकरणीय है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, बिढाईखेड़ा में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर
टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव बिढाईखेड़ा में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर निशुल्क आंखों का जांच शिविर लगाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व मंत्री बबली ने शुरुआत की।
इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा नहीं, बल्कि पूरा सेवा महीना है। पिछले साल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैंप लगाया गया था, लेकिन इस बार मांग बढ़ने पर इसे पूरे महीने चलाया जाएगा। उनका लक्ष्य हलके के हर परिवार, बुजुर्गों, माताओं और बच्चों की आंखों की जांच कराना है। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे, दवाइयां दी जा रही हैं और डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन भी सुनिश्चित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है।
वहीं, टोहाना में मेडिकल कॉलेज के सवाल पर जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही टोहाना के गांव रसूलपुर में संत रविदास महाराज के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया था। इसके लिए जमीन अधिग्रहित हो चुकी है और जल्द ही मुख्यमंत्री स्वयं आकर इसका शिलान्यास करेंगे।
जिला अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिले भर में सेवा कार्य चल रहे हैं। बबली द्वारा लगाया गया यह शिविर अनुकरणीय है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.