विडियो देखें- हरिद्वार (उत्तराखंड) सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार 40 वर्षीय प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से चंडीघाट बस्ती का निवासी था और वर्तमान में कांगड़ी क्षेत्र में रह रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी कार चालक को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने पथराव भी किया। बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विडियो देखें- हरिद्वार (उत्तराखंड) सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार 40 वर्षीय प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से चंडीघाट बस्ती का निवासी था और वर्तमान में कांगड़ी क्षेत्र में रह रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी कार चालक को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने पथराव भी किया। बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- विडियो देखें-देहरादून (उत्तराखंड) देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र से सामने आया यह वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों के दिलों से कानून और पुलिस का डर खत्म हो गया है? क्यों लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे बनते जा रहे हैं? फिलहाल विषय पुलिस जांच का है। और उपरोक्त मामले में उचित दडंतात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।1
- नासा के आर्टेमिस मिशन के स्पेस क्राफ्ट ओरियन कैप्सूल में सवार अंतरिक्ष 10 अप्रैल की रात प्रशांत महासागर में लैंड करेंगे। लैंडिंग के दौरान स्पेस क्राफ्ट ओरियन की परीक्षा तब होगी , जब उसे 1,650 डिग्री सेल्सियस तापमान से होकर गुजरना होगा। चारों यात्री तेज रफ्तार के साथ पृथ्वी की ठीक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नासा ने प्रेस रिलीज कर आर्टेमिस 2 की ताजा जानकारी दी है। नासा के अनुसार इस मिशन में उन्होंने चंद्रमा के ऐतिहासिक निकट से गुजरते हुए मानव दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। अंतरिक्ष यात्रियों का दल हाई स्पीड से आग के गोले की तरह पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने जा रहा है। शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को प्रशांत महासागर में उतरेंगे। इस पल की सफलता का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अंतरिक्ष यात्री धरती पर उतरने के लिए जरूरी उपकरणों की जांच कर रहे हैं। साथ ही विकिरण प्रयोग कर रहे हैं। इनके अलावा ओरियन कैप्सूल के मैन्युअल उड़ान परीक्षण भी कर रहे हैं। यह तैयारियां बेहद जरूरी हैं और वैज्ञानिकों का कहना है कि चारों अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षित हैं और इन तैयारियों को खूब समझते हैं। नासा को इस मिशन की सफलता का पूरा भरोसा है और लैंडिंग तक कोई दिक्कत नहीं आएगी। आर्टेमिस ll मिशन पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर जीवन बसाने को लेकर पहला कदम है। सफलता का यह प्रयास अमेरिका का नहीं बल्कि समूचे विश्व का है। वर्तमान में दुनिया का हर कोई देश चांद और मंगल पर पहुंचने की ख्वाइश रखता है। इस दिशा में इसरो भी पीछे नहीं रहना चाहता, जबकि जापान और चायना भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- नैनीताल। सरोवर नगरी में एक युवक द्वारा मौत को गले लगाने का प्रयास करते हुए नैनी झील में छलांग लगा दी। वह तो गनीमत रही नाव चालकों की तत्परता से युवक को डूबने से बचा लिया गया। बता दे घटना करीब लगभग 11:30 बजे की है जब हल्द्वानी निवासी मृदुल कृष्ण पांडे 28 पुत्र श्री स्वर्गीय नवीन चंद्र पांडे निवासी तल्ला गोरखपुर हल्द्वानी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करते हुए अचानक फेडल बोड स्टैंड के पास से नैनी झील में चलांग लगा दी। नाव चालक जावेद द्वारा नाव चालकों को सूचना दी उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस के साथ नाव चालक संघ के उप सचिव विजय और विनोद द्वारा बहुत सूझबूझ के साथ डूबने से बचा लिया। जैसे ही युवक को झील से बाहर निकाला तो बहुत ठंड से कपकपाने लगा तो विजय ने और उप निरीक्षक सुनील ने मानवता का परिचय देते हुए कपड़ों की व्यवस्था कराकर उसे पहनाए और चौकी पर लाकर हीटर भी सेकाया और कपड़ों की व्यवस्था कर पहनाए। उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया युवक को डूबने से बचा लिया गया है। और उसके परिवार को सूचना दे दी है मां की जानकारी के अनुसार युवक को चक्कर आते हैं और ऐसा प्रतीक हो रहा है कि वह मानसिक तनाव में भी है।1
- कालाढूंगी। जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई छापेमारी कार्यवाही के अंतर्गत उपजिलाधिकारी कालाढुंगी विपिन पंत के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा कालाढूंगी मुख्य बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का निरीक्षण किया गया। मूल्य से अधिक दाम पर मदिरा बेचने की क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायत पर उक्त दुकान पर ओचक छापेमारी की कार्यवाही की गई। उपजिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन पंत के नेतृत्व में बुधवार को शाम 5:00 बजे बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा अपनी पहचान छुपाकर स्वयं ग्राहक बनकर विदेशी मदिरा की दुकान से रॉयल स्टैग का एक हाफ एवं एक क्वार्टर की बोतल खरीदते हुए गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया गया। बोतलों पर प्रदर्शित एमआरपी से क्रमशः हाफ 410 रुपया व क्वार्टर ₹200 रुपये कुल के सापेक्ष कुल 620 रुपए का भुगतान किया गया जो की एमआरपी से ₹10 अधिक पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक आधारित उक्त साक्ष्य के क्रम में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कालाढूंगी अन्य राजस्व कार्मिकों के साथ विदेशी मदिरा की दुकान पर अग्रेतर जांच हेतु पहुंचे वहां पर मदिरा की दुकान के बाहर गोपनीय तौर पर क्रेताओं से ओवर रेटिंग के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा अवगत कराया कि हमें भी एमआरपी से अधिक मूल्य अर्थात ओवर रेट पर शराब बेची गई है। उक्त साक्ष्य के आधार पर उपजिलाधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा क्रेता अजय कुमार निवासी ग्राम धापला निवासी कालाढूंगी के बयान अंकित किए गए। उनके द्वारा विक्रेता उपरोक्त से ओवर रेटिंग किया जाना स्वीकार किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के निर्देशन में स्टॉक पंजिका व बिक्री पंजिका की भी जांच की गई जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान के भीतर भौतिक रूप से मौजूद स्टॉक एवं स्टॉक पंजिका में अंकित बिक्री में अंतर पाया गया। इसके अतिरिक्त बिलिंग मशीन भी चालू हालत में नहीं पाई गई। सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग से भी स्पष्ट है कि ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं। दुकान के बाहर बोर्ड में रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं पाई गई। दुकान में उपस्थित सेल्स मैनेजर पंकज मेहरा द्वारा अवगत कराया गया कि दुकान पर मेरे अतिरिक्त अन्य तीन कार्मिक भी कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य ग्राहकों के द्वारा भी ओवररेट की बात कही गई। उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त शिकायत व साक्ष्यों के आधार पर सम्बंधित दुकान के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा भीलालकुआं तहसील अंतर्गत 4 मदिरा अनुज्ञापित दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी एवं अन्य लोगों के माध्यम से दुकानों से मदिरा की खरीद करवाई गई जिसमें पाया गया कि मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की जा रही है। इस प्रकार लालकुआं की चारों मदिरा की दुकानों देशी व विदेशी दुकान में मूल्य से अधिक धनराशि पर मदिरा की विक्रय होना पाया गया। राजस्व की टीम द्वारा अनुज्ञापी निर्मल उपाध्याय विदेशी मदिरा की दुकान, हरिश्चंद्र तिवारी देशी मदिरा, सुरेश सिंह नेगी की विदेशी मदिरा व कैलाश चंद्र पंत की देशी मदिरा की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इन चारों दुकानों में अधिक दाम ओवर रेटिंग के अतिरिक्त दुकान में बिलिंग मशीन खराब पाई गई, स्टॉक पंजिका भी अपूर्ण पाई गई, दुकान पर बिक्री पंजिका नहीं पाई गई, पुलिस का सत्यापन नहीं पाया गया और इन चारों दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई। इस संबंध में उप जिलाधिकारी द्वारा जिला अधिकारी को अपनी रिपोर्ट #uttarakhandupdate #kaladhungi #UttarakhandNews #nainital1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला क्षेत्र में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान आगर रोलकुडी, भूलखर्कवाल, बछुराडी, नाकोट और रसियारा गांवों के ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया निर्माण, खेतों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, राशन कार्ड, बिजली व्यवस्था और पेयजल से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण के लिए 18 अप्रैल को सोमेश्वर में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आगर रोलकुडी में पंचायत भवन की चारदीवारी, नदी पर पुलिया और मंदिर मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। भूलखर्कवाल और बछुराडी में पेयजल टैंक और सीसी मार्ग निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई। नाकोट गांव में श्मशान घाट पर स्नानागार और सीसी सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही गोलज्यू देवता मंदिर के विकास के लिए भी बजट देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर सब स्टेशन में अतिरिक्त ग्रिड शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, जिससे क्षेत्र में बिजली समस्या का समाधान हो सके।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1