logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण मास को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, शिवालयों व कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देवरिया, 29 जुलाई। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ (30 जुलाई) से पहले जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक और प्रमुख जलभराव घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस एवं पैरा पुलिस बल की तैनाती की गई है। आठ प्रमुख शिवालयों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे श्रावण मास के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे। प्रशासन ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था मंदिर परिसर से उचित दूरी पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीमों की तैनाती, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी सक्रिय रहेगा, जिसके माध्यम से किसी भी समस्या या स्वास्थ्य संबंधी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी। सरयू नदी सहित प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

2 hrs ago
user_खबर पूर्वांचल न्यूज
खबर पूर्वांचल न्यूज
Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

श्रावण मास को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, शिवालयों व कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देवरिया, 29 जुलाई। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ (30 जुलाई) से पहले जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक और प्रमुख जलभराव घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस एवं पैरा पुलिस बल की तैनाती की गई है। आठ प्रमुख शिवालयों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे श्रावण मास के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे। प्रशासन ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था मंदिर परिसर से उचित दूरी पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीमों की तैनाती, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी सक्रिय रहेगा, जिसके माध्यम से किसी भी समस्या या स्वास्थ्य संबंधी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी। सरयू नदी सहित प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन
    1
    बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में योग, यज्ञ, हवन और ध्यान का भव्य आयोजन | Om Fitness Yoga Sansthan | Guru Purnima 2026
    1
    गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में योग, यज्ञ, हवन और ध्यान का भव्य आयोजन | Om Fitness Yoga Sansthan | Guru Purnima 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • न्यू कॉलोनी पार्क, गौरा घाट और सोहनाग मोड़ पर मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान ! उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला थाना, बरहज और सलेमपुर की मिशन शक्ति टीमों ने क्रमशः न्यू कॉलोनी पार्क, गौरा घाट और सोहनाग मोड़ सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
    4
    न्यू कॉलोनी पार्क, गौरा घाट और सोहनाग मोड़ पर मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान ! 
उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिला थाना, बरहज और सलेमपुर की मिशन शक्ति टीमों ने क्रमशः न्यू कॉलोनी पार्क, गौरा घाट और सोहनाग मोड़ सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर ब्रेकिंग 🚨 जिला अस्पताल में खाना देने आई 10 साल की बच्ची लापता, पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति पर ले जाने का आरोप 🚨 गोरखपुर के जिला अस्पताल से एक 10 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला? मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी परिवार पिछले चार वर्षों से गोरखपुर में रह रहा है। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दूसरी बेटी दीपिका शर्मा अपनी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची। खाना खिलाने के बाद वह रात करीब 9 बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अस्पताल और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बड़ी बहन ने बताया कि खाना खाते समय पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके पास आया और घर का पता पूछने लगा। उसने कहा कि अगर किसी को घर जाना है तो वह छोड़ देगा। पहले उसने बड़ी बहन से चलने को कहा, लेकिन मना करने पर छोटी बहन के पीछे पड़ गया। बाद में जब वह घर के लिए निकली तो आरोपी भी उसके पीछे गया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी में बच्ची को आरोपी की बाइक पर बैठते हुए देखा गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
    1
    गोरखपुर ब्रेकिंग 🚨
जिला अस्पताल में खाना देने आई 10 साल की बच्ची लापता, पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति पर ले जाने का आरोप
🚨
गोरखपुर के जिला अस्पताल से एक 10 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी परिवार पिछले चार वर्षों से गोरखपुर में रह रहा है। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दूसरी बेटी दीपिका शर्मा अपनी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची। खाना खिलाने के बाद वह रात करीब 9 बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची।
परिजनों ने अस्पताल और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।
अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बड़ी बहन ने बताया कि खाना खाते समय पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके पास आया और घर का पता पूछने लगा। उसने कहा कि अगर किसी को घर जाना है तो वह छोड़ देगा। पहले उसने बड़ी बहन से चलने को कहा, लेकिन मना करने पर छोटी बहन के पीछे पड़ गया। बाद में जब वह घर के लिए निकली तो आरोपी भी उसके पीछे गया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी में बच्ची को आरोपी की बाइक पर बैठते हुए देखा गया है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Furniture Manufacturer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, लार पुलिस की बड़ी कार्रवाई मठ कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद देवरिया। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। विगत रात्रि संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना लार पुलिस ने मठ कॉलेज के पास स्थित खंडहर कमरे के निकट छापेमारी कर गिरधारी यादव (24 वर्ष) पुत्र रामानंद यादव निवासी नदौली, थाना लार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना लार पर मुकदमा अपराध संख्या 217/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गिरधारी यादव के विरुद्ध पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, धमकी सहित कई संगीन मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट का यह नया मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज पांचवां आपराधिक मामला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, अमृतेश सिंह, मंजीत खरवार तथा विपुल गिरी शामिल रहे।
    2
    अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, लार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मठ कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
देवरिया। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। विगत रात्रि संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना लार पुलिस ने मठ कॉलेज के पास स्थित खंडहर कमरे के निकट छापेमारी कर गिरधारी यादव (24 वर्ष) पुत्र रामानंद यादव निवासी नदौली, थाना लार को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना लार पर मुकदमा अपराध संख्या 217/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गिरधारी यादव के विरुद्ध पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, धमकी सहित कई संगीन मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट का यह नया मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज पांचवां आपराधिक मामला है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, अमृतेश सिंह, मंजीत खरवार तथा विपुल गिरी शामिल रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.