बूंदी भूड में अफसरों की चौपाल, विधायक-जिलाधिकारी-एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं इंटर कॉलेज, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर प्रशासन गंभीर, जल्द समाधान का भरोसा पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूंदी भूड में रविवार को प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला, जब पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गांव में विशाल जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में अधिकारियों के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने गांव की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। ग्रामीणों ने गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना, विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, आवास, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, सड़क निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग उठाई। कई ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत भी अधिकारियों से की। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की समस्याओं का जल्द और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता करेंगे और समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी और कहा कि सरकार सिलाई, ब्यूटी पार्लर समेत कई रोजगारपरक प्रशिक्षण योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ ग्रामीणों को लेना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव के विकास के लिए हरसंभव बजट उपलब्ध कराया जाएगा और प्रशासन का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन गांव की हर समस्या के समाधान के लिए संवेदनशील है। चौपाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, नायब तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- पीलीभीत में बवाल के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, गांव से हटाई जाएगी शराब की दुकान शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुआ था टकराव एसडीएम, आबकारी टीम और पुलिस से ग्रामीणों की हुई थी तीखी झड़प लाठीचार्ज और एफआईआर के बाद मामला पहुंचा राजनीतिक गलियारों तक डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गांव में पहुंचकर लगाई चौपाल, दिया भरोसा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के निर्देश गांव से शराब दुकान हटाकर इंटर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया प्रशासन ने कहा— दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा |1
- जब तक आप जिंदा है तब तक कामयाब हो जाओ उनके जाने उनके जाने के बाद कोई ऐसा सच नहीं है जो कामयाब बना दे1
- पीलीभीत के अमरिया हाईवे पर क्षमता से अधिक भूसा लादकर दौड़ रहे वाहन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। इन ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में गंभीर चिंता पैदा हो गई है।1
- पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के सिलसिले में बिहार के बक्सर से विशाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। विशाल का पुराना आपराधिक इतिहास है और एसटीएफ को शक है कि वह हत्या की साजिश या अंजाम देने से जुड़े अहम राज जानता है।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दहेज लोभी पति ने स्कॉर्पियो न मिलने पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और छत से नीचे फेंक दिया। महिला के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की तलाश में जुटी है।1
- पीलीभीत के बूँदी भूड़ में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पूरनपुर विधायक ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यान से सुना।1
- चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार - महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार - महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट1
- पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। उनकी बाइक अचानक फिसलने से यह भीषण दुर्घटना हुई, जिससे इलाके में शोक छा गया।1