मौदहा नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा हजारों की तादाद पर सिद्ध झाल रहे मौजूद सुरक्षा के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी क्षेत्र अधिकारी कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद मौदहा (हमीरपुर)। 27 मार्च को कस्बा मौदहा में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत स्थल स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति मंदिर से हुआ, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी देवी मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के बाल रूप, रामदरबार सहित विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। दोपहर में झांकियों का विधिवत आरती-पूजन किया गया, जिसके बाद “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभायात्रा अरतरा चौराहा, इलाही तालाब, देवी चौराहा, गुड़ाही बाजार, नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, जीजीआईसी चौराहा, उपरौस पानी की टंकी, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग से होते हुए फत्तेपुर गांधी विद्यालय मार्ग से गुजरकर मीरा तालाब के सामने बड़ी देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। जगह-जगह राम भक्तों द्वारा शीतल पेय, पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर झांकियों की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे कस्बे की सड़कों और घरों को भगवा ध्वज एवं तोरण द्वारों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिनकी निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

- सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ, बांदा में नमाजियों ने प्रार्थना की बांदा: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और उपचार सकारात्मक असर दिखा रहा है। बांदा में निम्नीपार स्थित मस्जिद में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में नमाजियों ने उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी। अफसाना शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आमजन उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने निम्नी वाली मस्जिद में मांगी दुआ।1
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को रौंदा,एक की मौके पर मौत, म्रतक बच्चू सोनकर साडू की बेटी की बरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहे थे बागी गांव, जिला अस्पताल लाते समय बाइक चालक की रास्ते में हुई मौत, बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला कुरारा कस्बे के पेट्रोल पम्प के पास का।4
- Post by I न्यूज ब्यूरो चीफ सुशील शर्मा1
- ग्रामीणों ने माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद जवारे को सिर पर रखकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।2
- हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत ग्राम मनकहरी जरियाटीला में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आग लगने से डेढ़ बीघा की फसल जलकर राख हो गई। किसान राधा चरन पुत्र श्रीचन्द्र का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि कैसे वह अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण करेंगे। राधा चरन ने सरकार और विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी फसल ही उनकी जीविका का साधन है, जो अब जलकर राख हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है और कहा है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो उनका परिवार कैसे चलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द किसान को मुआवजा दिलाया जाए और विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्या आपको लगता है कि विद्युत विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और किसान को मुआवजा दिलाने में मदद करनी चाहिए?3
- *चोरी के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम रेहुँची के रहने वाले पवन कुमार राजपूत द्वारा 26 मार्च को थाना कालिंजर पर सूचना दी कि 25 मार्च रात्रि को उनके घर का ताला तोड़कर उनकी सोने/चांदी के आभूषण चोरी किए गए हैं।थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। 27मार्च को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को खोरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की पायल, व 4 बिछिया आभूषण बरामद हुए है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया।अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त विजय उर्फ धमकू पुत्र देशराज निवासी ग्राम रेहुंची थाना कालिंजर जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- कंचन पुरवा काली देवी मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने कन्या पूजन कर किया भव्य कन्या भोज।1
- *चैत्र नवरात्रि/रामनवमी पर सरस्वती ज्ञान मंदिर में भक्ति और संस्कृति का भव्य संगम* *नवरात्रि पर विद्यालय में धार्मिक आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकियां और किया हवन पूजन* फतेहपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर गोधइया विद्यालय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान छोटे-छोटे बाल गोपालों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न धार्मिक स्वरूपों का सजीव प्रदर्शन कर नवरात्रि और रामनवमी के महत्व को दर्शाया। विद्यालय परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हवन-पूजन के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सभी के उज्ज्वल भविष्य, देश एवं समाज में सद्भावना, प्रेम और शांति की कामना की। विद्यालय प्रबंधन शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल धार्मिक भावना का विकास होता है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ने का कार्य होता है। विद्यालय हमेशा से ऐसे प्रोग्राम करता रहता है जिससे बच्चों में शैक्षणिक विकाश के साथ सामाजिक सांस्कृतिक परंपराओं का विकाश होता है इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध राज सिंह, राजेंद्र वर्मा, रामचंद्र, रामबीर, काजल,ज्योति, विनीता, आयुषी, प्रियंका, प्रियांशी, दिव्यांशी आदि के साथ सभी विद्यालय के बच्चे उपस्थिति रहे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और विद्यालय परिवार ने मिलकर नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।2