logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SIT क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, नरसिंह मठ में किया पूजन SIT क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, नरसिंह मठ में किया पूजन काशी। SIT की क्लीन चिट के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय अयोध्या से काशी पहुंचे। मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ में उन्होंने स्वामी नरसिंह भारती की जीवित समाधि का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कोलाहल नरसिंह भगवान, राम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान राम की प्रतिमा, त्रिकोटेश्वर महादेव और संत ज्ञानेश्वर का दर्शन किया। काशी की गलियों में घूमते हुए बोले, “यह ज्ञान और प्रकाश देने वाली परम सुख की आध्यात्मिक नगरी है।” उनके साथ विजय चौधरी, विकास मेहरा, सुरेश जायसवाल, परशुराम उपाध्याय, समर्थ केसरी, राष्ट्रवादी सौरभ, रामकृष्ण गुप्ता, अनुपम खन्ना व संकल्प जी रहे। मठ में बिट्टू झा, नितिन शुक्ला, अभिनव दुबे, अनंत जोशी, सुजीत चौधरी, आशीष कोइराला व अनूप महाराज ने स्वागत किया।

7 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
7 hrs ago

SIT क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, नरसिंह मठ में किया पूजन SIT क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, नरसिंह मठ में किया पूजन काशी। SIT की क्लीन चिट के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय अयोध्या से काशी पहुंचे। मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ में उन्होंने स्वामी नरसिंह भारती की जीवित समाधि का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कोलाहल नरसिंह भगवान, राम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान राम की प्रतिमा, त्रिकोटेश्वर महादेव और संत ज्ञानेश्वर का दर्शन किया। काशी की गलियों में घूमते हुए बोले, “यह ज्ञान और प्रकाश देने वाली परम सुख की आध्यात्मिक नगरी है।” उनके साथ विजय चौधरी, विकास मेहरा, सुरेश जायसवाल, परशुराम उपाध्याय, समर्थ केसरी, राष्ट्रवादी सौरभ, रामकृष्ण गुप्ता, अनुपम खन्ना व संकल्प जी रहे। मठ में बिट्टू झा, नितिन शुक्ला, अभिनव दुबे, अनंत जोशी, सुजीत चौधरी, आशीष कोइराला व अनूप महाराज ने स्वागत किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भगवान वराह जयंती पर श्रद्धा एवं आस्था का संदेश भगवान वराह जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। भगवान विष्णु के वराह अवतार को धर्म, सत्य और पृथ्वी की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान वराह ने हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को उसके संकट से मुक्त किया था। यह पावन पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अधर्म के विरुद्ध खड़े होने तथा प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। भगवान वराह की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    1
    भगवान वराह जयंती पर श्रद्धा एवं आस्था का संदेश
भगवान वराह जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। भगवान विष्णु के वराह अवतार को धर्म, सत्य और पृथ्वी की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान वराह ने हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को उसके संकट से मुक्त किया था।
यह पावन पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अधर्म के विरुद्ध खड़े होने तथा प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। भगवान वराह की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगी नई गति: DJJS के बोध कार्यक्रम का केंद्र सरकार के साथ 2 साल का MoU न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट नई दिल्ली/गोरखपुर देश में नशे की बढ़ती समस्या के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल हुई है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान DJJS के बोध-नशा उन्मूलन कार्यक्रम ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय MSJE के साथ नशा मुक्त भारत अभियान NMBA के तहत दो वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।यह MoU मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत,IAS,निदेशक आस्तिक कुमार पांडेय,IAS तथा संयुक्त सचिव,ड्रग प्रिवेंशन एंड प्लानिंग डिवीजन डॉ. संदीप आर.राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।DJJS की ओर से इस अवसर पर साध्वी शिताभा भारती,ग्लोबल कोऑर्डिनेटर, बोध कार्यक्रम,के साथ गौरव गुप्ता एवं गौरव सगर ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।गोरखपुर से स्वामी अर्जुनानंद का बयान DJJS गोरखपुर उत्तर प्रदेश के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने बताया कि यह साझेदारी देश में नशे की रोकथाम एवं नशा मुक्ति के प्रयासों को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।उन्होंने कहा कि ‘बोध’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशे से दूर रहने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाएगा।क्या है लक्ष्य?इस समझौते का मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रयासों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता को मजबूत करते हुए नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है। इसके तहत जन-जागरूकता,रोकथाम और काउंसलिंग के कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलेगी इस अवसर पर पूज्य आशुतोष महाराज के शिष्य अश्वनी शर्मा अखंड भारत मिशन ने कहा,नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं,बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।सरकार और सामाजिक संस्थाओं की यह व्यापक साझेदारी निश्चित रूप से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनेगी और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी।यह साझेदारी एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगी नई गति: DJJS के बोध कार्यक्रम का केंद्र सरकार के साथ 2 साल का MoU
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
नई दिल्ली/गोरखपुर देश में नशे की बढ़ती समस्या के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल हुई है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान DJJS के बोध-नशा उन्मूलन कार्यक्रम ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय MSJE के साथ नशा मुक्त भारत अभियान NMBA के तहत दो वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।यह MoU मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत,IAS,निदेशक आस्तिक कुमार पांडेय,IAS तथा संयुक्त सचिव,ड्रग प्रिवेंशन एंड प्लानिंग डिवीजन डॉ. संदीप आर.राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।DJJS की ओर से इस अवसर पर साध्वी शिताभा भारती,ग्लोबल कोऑर्डिनेटर, बोध कार्यक्रम,के साथ गौरव गुप्ता एवं गौरव सगर ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।गोरखपुर से स्वामी अर्जुनानंद का बयान DJJS गोरखपुर उत्तर प्रदेश के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने बताया कि यह साझेदारी देश में नशे की रोकथाम एवं नशा मुक्ति के प्रयासों को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।उन्होंने कहा कि ‘बोध’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशे से दूर रहने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाएगा।क्या है लक्ष्य?इस समझौते का मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रयासों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता को मजबूत करते हुए नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है। इसके तहत जन-जागरूकता,रोकथाम और काउंसलिंग के कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलेगी इस अवसर पर पूज्य आशुतोष महाराज के शिष्य अश्वनी शर्मा अखंड भारत मिशन ने कहा,नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं,बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।सरकार और सामाजिक संस्थाओं की यह व्यापक साझेदारी निश्चित रूप से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनेगी और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी।यह साझेदारी एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पिता की तहरीर पर केस दर्ज, 17 वर्षीय किशोरी की तलाश में पुलिस
    1
    पिता की तहरीर पर केस दर्ज, 17 वर्षीय किशोरी की तलाश में पुलिस
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हेरिटेज हॉस्पिटल के पास युवती के अपहरण की खबर निकली अफवाह, पुलिस ने किया खंडन न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी, 12 सितंबर 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे युवती के अपहरण के वीडियो का वाराणसी पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन द्वारा जारी प्रेस-नोट में स्पष्ट किया गया है कि यह अपहरण नहीं बल्कि पारिवारिक मामला था। क्या था पूरा मामला?दरअसल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक लड़की को कार में बैठाकर ले जाने का दावा किया जा रहा था। सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रोहनियां को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही रोहनियां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वीडियो का अवलोकन कर आसपास पूछताछ की।ई-चालान ऐप से खुला राज पुलिस ने वीडियो में दिख रहे वाहन के नंबर के आधार पर ई-चालान ऐप से वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर वार्ता की, तो पता चला कि वाहन का संबंध बाबुरी, जनपद चंदौली से है।तत्पश्चात युवती के पिता से दूरभाष पर वार्ता की गई। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री किसी बात को लेकर नाराज थी और घर आने को तैयार नहीं हो रही थी तथा अपने दोस्त के साथ घूम रही थी, जिस कारण परिजन उसे अपनी कार से घर लेकर आए हैं।पुलिस ने युवती से भी दूरभाष पर वार्ता की, जिसने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लड़की और परिजनों से लिखित बयान भी लिया गया है।पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक सत्यापन/जांच की कार्यवाही की जा रही है और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने की अपील की है।
    1
    हेरिटेज हॉस्पिटल के पास युवती के अपहरण की खबर निकली अफवाह, पुलिस ने किया खंडन
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी, 12 सितंबर 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे युवती के अपहरण के वीडियो का वाराणसी पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन द्वारा जारी प्रेस-नोट में स्पष्ट किया गया है कि यह अपहरण नहीं बल्कि पारिवारिक मामला था।
क्या था पूरा मामला?दरअसल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक लड़की को कार में बैठाकर ले जाने का दावा किया जा रहा था। सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रोहनियां को प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही रोहनियां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वीडियो का अवलोकन कर आसपास पूछताछ की।ई-चालान ऐप से खुला राज पुलिस ने वीडियो में दिख रहे वाहन के नंबर के आधार पर ई-चालान ऐप से वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर वार्ता की, तो पता चला कि वाहन का संबंध बाबुरी, जनपद चंदौली से है।तत्पश्चात युवती के पिता से दूरभाष पर वार्ता की गई। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री किसी बात को लेकर नाराज थी और घर आने को तैयार नहीं हो रही थी तथा अपने दोस्त के साथ घूम रही थी, जिस कारण परिजन उसे अपनी कार से घर लेकर आए हैं।पुलिस ने युवती से भी दूरभाष पर वार्ता की, जिसने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लड़की और परिजनों से लिखित बयान भी लिया गया है।पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक सत्यापन/जांच की कार्यवाही की जा रही है और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने की अपील की है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यह संपूर्ण आयोजन पूरी तरह से शशिकांत गिरी जी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 12/9/2026 आज शिवपुर मंडल के महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें अतिथि के रूप में जिला मंत्री उदय नारायण पटेल एवं शिवपुर मंडल अध्यक्ष शशिकांत गिरि ने होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार को रखा, कार्यक्रम में उपस्थित शिवपुर मंडल के महामंत्री अनिरुद्ध चौहान, गोपाल भारद्वाज पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल जायसवाल नामवर राय मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सुरेश गुप्ता दासु राजभर शिवपुर विधानसभा संयोजक आईटी विभाग दीपक गुप्ता दीपू मुन्ना सिंह सचिन मिश्रा आनंद गुप्ता मिंटू तिवारी ममता पटेल ममता राय सोमनाथ गोड़ अमित पांडेय मनोज पांडेय मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी प्रवासी भाजपा के वरिष्ठ नेतागढ़ कार्यक्रम में उपस्थित रहे सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर): प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से पूरे एक महीने तक देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने का निर्णय लिया गया है। 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम: अभियान के पहले दिन (17 सितंबर) की शाम को सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों व बूथों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इसे दिवाली की तरह मनाने की योजना है। वड़नगर से काशी (वाराणसी) तक यात्राएं: प्रधानमंत्री के जन्मस्थान गुजरात के वड़नगर और उनकी कर्मभूमि-संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच विशेष जनसंपर्क और सेवा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो विभिन्न राज्यों से गुजरेंगी। स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यक्रम: देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान (2 अक्टूबर को विशेष तौर पर), और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। युवाओं और महिलाओं पर फोकस: स्कूलों-कॉलेजों में भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं, स्टार्टअप्स के लिए 'इन्नोवेशन चैलेंज' और महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। सरकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रसार: बैठकों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पार्टी संगठन और सरकार मिलकर इन आयोजनों के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों और आम जनता तक पहुंचाएं। *रामजी पटेल मीडिया प्रभारी*
    1
    यह संपूर्ण आयोजन पूरी तरह से  शशिकांत गिरी जी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
12/9/2026
आज शिवपुर मंडल के महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें अतिथि के रूप में जिला मंत्री उदय नारायण पटेल एवं शिवपुर मंडल अध्यक्ष शशिकांत गिरि ने होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार को रखा,
कार्यक्रम में उपस्थित शिवपुर मंडल के महामंत्री अनिरुद्ध चौहान, गोपाल भारद्वाज पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल जायसवाल  नामवर राय मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सुरेश गुप्ता दासु राजभर शिवपुर विधानसभा संयोजक आईटी विभाग दीपक गुप्ता दीपू मुन्ना सिंह सचिन मिश्रा आनंद गुप्ता मिंटू तिवारी ममता पटेल ममता राय सोमनाथ गोड़ अमित पांडेय मनोज पांडेय मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी प्रवासी भाजपा के वरिष्ठ नेतागढ़ कार्यक्रम में उपस्थित रहे
सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर): प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से पूरे एक महीने तक देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने का निर्णय लिया गया है।  
'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम: अभियान के पहले दिन (17 सितंबर) की शाम को सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों व बूथों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इसे दिवाली की तरह मनाने की योजना है।  
वड़नगर से काशी (वाराणसी) तक यात्राएं: प्रधानमंत्री के जन्मस्थान गुजरात के वड़नगर और उनकी कर्मभूमि-संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच विशेष जनसंपर्क और सेवा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो विभिन्न राज्यों से गुजरेंगी।  
स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यक्रम: देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान (2 अक्टूबर को विशेष तौर पर), और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।  
युवाओं और महिलाओं पर फोकस: स्कूलों-कॉलेजों में भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं, स्टार्टअप्स के लिए 'इन्नोवेशन चैलेंज' और महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं।  
सरकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रसार: बैठकों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पार्टी संगठन और सरकार मिलकर इन आयोजनों के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों और आम जनता तक पहुंचाएं।
*रामजी पटेल मीडिया प्रभारी*
    user_Ramji patel
    Ramji patel
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीवर लाइन में मिलीं बालू भरी बोरियां, एफआईआर दर्ज साजिश वाराणसी शिवाला, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिला बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा* *-महापौर व नगर आयुक्त ने शिवाला में लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज से होगी अराजक तत्वों की पहचान* *-मुख्य लाइन जाम कर सहायक गलियों में सीवर ओवरफ्लो कराने की साजिश, नगर निगम ने भेलूपुर थाने में दी तहरीर* वाराणसी : काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों के भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव का दृश्य बना। नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को पार्षदों व अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियों के समीप मौका मुआयना किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग की टीमें दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहकर जलजमाव निस्तारण में जुटी हुई हैं। इसके बावजूद पिछले दस दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नगर निगम को टारगेट कर जलभराव की भ्रामक फोटो व वीडियो प्रसारित की जा रही हैं। जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि दर्जनों जलभराव वाले प्वाइंट्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और निचले इलाकों से पानी पंपों के जरिए लगातार निकाला जा रहा है। महापौर ने बताया कि शुक्रवार की रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू निकाली गई। सीवर लाइन में इस प्रकार बालू भरी बोरियां मिलना सीधे तौर पर साजिश की ओर इशारा करता है, जो गहन जांच व विवेचना का विषय है। निगम प्रशासन क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस कृत्य के पीछे अवांछनीय तत्वों का हाथ होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निगम इस साजिश का पर्दाफाश करने में पूरी ताकत से जुटा है। उन्होंने सम्मानित शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सीवर लाइन या सरकारी परिसंपत्तियों के साथ ऐसी छेड़छाड़ करता दिखे तो तुरंत नगर निगम को सूचित करें। जलकल विभाग ने भेलूपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी की तहरीर अधिशासी अभियंता (जोन-2), जलकल विभाग, इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है है। तहरीर में शिवाला वार्ड संख्या-75 के अंतर्गत कूड़ा घर रत्नाकर पार्क के पास अग्रवाल रेडियों के निकट जलभराव समस्या के निस्तारण हेतु मुख्य सीवर लाइन सफाई के दौरान अत्यधिक मात्रा में बालू से भरे बोरे पाए गए। इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि अज्ञात लोगों द्वारा मुख्य सीवर लाइन को चोक कर जलकल विभाग एवं शहर की छवि धूमिल करने की नीयत से यह साजिश रची गई है। मौके पर मौजूद प्रमुख जन प्रतिनिधि व अधिकारी: निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सुरेश चौरसिया, चंद्रनाथ मुखर्जी, मदनमोहन तिवारी, विजय द्विवेदी, महेंद्र पटेल, इंद्रदेव सिंह, मनीष गुप्ता, सोमनाथ यादव, अक्षयवर सिंह, अतुल पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह एवं सचिव सुधीर वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    सीवर लाइन में मिलीं बालू भरी बोरियां, एफआईआर दर्ज
साजिश
वाराणसी 
शिवाला, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिला बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा*
*-महापौर व नगर आयुक्त ने शिवाला में लिया जायजा,  सीसीटीवी फुटेज से होगी अराजक तत्वों की पहचान*
*-मुख्य लाइन जाम कर सहायक गलियों में सीवर ओवरफ्लो कराने की साजिश, नगर निगम ने भेलूपुर थाने में दी तहरीर*
वाराणसी : काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों के भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव का दृश्य बना। नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है।
महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को पार्षदों व अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियों के समीप मौका मुआयना किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग की टीमें दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहकर जलजमाव निस्तारण में जुटी हुई हैं। इसके बावजूद पिछले दस दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नगर निगम को टारगेट कर जलभराव की भ्रामक फोटो व वीडियो प्रसारित की जा रही हैं। जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि दर्जनों जलभराव वाले प्वाइंट्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और निचले इलाकों से पानी पंपों के जरिए लगातार निकाला जा रहा है। महापौर ने बताया कि शुक्रवार की रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू निकाली गई। सीवर लाइन में इस प्रकार बालू भरी बोरियां मिलना सीधे तौर पर साजिश की ओर इशारा करता है, जो गहन जांच व विवेचना का विषय है। निगम प्रशासन क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस कृत्य के पीछे अवांछनीय तत्वों का हाथ होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निगम इस साजिश का पर्दाफाश करने में पूरी ताकत से जुटा है। उन्होंने सम्मानित शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सीवर लाइन या सरकारी परिसंपत्तियों के साथ ऐसी छेड़छाड़ करता दिखे तो तुरंत नगर निगम को सूचित करें।
जलकल विभाग ने भेलूपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी की तहरीर
अधिशासी अभियंता (जोन-2), जलकल विभाग, इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है है। तहरीर में शिवाला वार्ड संख्या-75 के अंतर्गत कूड़ा घर रत्नाकर पार्क के पास अग्रवाल रेडियों के निकट जलभराव समस्या के निस्तारण हेतु मुख्य सीवर लाइन सफाई के दौरान अत्यधिक मात्रा में बालू से भरे बोरे पाए गए। इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि अज्ञात लोगों द्वारा मुख्य सीवर लाइन को चोक कर जलकल विभाग एवं शहर की छवि धूमिल करने की नीयत से यह साजिश रची गई है।
मौके पर मौजूद प्रमुख जन प्रतिनिधि व अधिकारी:
निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सुरेश चौरसिया, चंद्रनाथ मुखर्जी, मदनमोहन तिवारी, विजय द्विवेदी, महेंद्र पटेल, इंद्रदेव सिंह, मनीष गुप्ता, सोमनाथ यादव, अक्षयवर सिंह, अतुल पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह एवं सचिव सुधीर वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    7 hrs ago
  • रामगढ़: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब भक्तों की लंबी कतार विधायक सुशील सिंह ने बाबा के दरबार में शीश नवाया न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां महाकापालिक योगिराज अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में चल रहे 427 वें जन्मोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही वहीं विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने भी बाबा के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। अंतिम दिन भी मठ परिसर हर-हर महादेव और बाबा कीनाराम की जयकारों से गूंजता रहा।
    1
    रामगढ़: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब
भक्तों की लंबी कतार विधायक सुशील सिंह ने बाबा के दरबार में शीश नवाया
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनियां महाकापालिक योगिराज अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में चल रहे 427 वें जन्मोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही वहीं विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने भी बाबा के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। अंतिम दिन भी मठ परिसर हर-हर महादेव और बाबा कीनाराम की जयकारों से गूंजता रहा।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेंहदी प्रतियोगिता में सनोवर बानो प्रथम, सानिया कन्नौजिया द्वितीय
    1
    मेंहदी प्रतियोगिता में सनोवर बानो प्रथम, सानिया कन्नौजिया द्वितीय
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.