मुजफ्फरनगर में महिला उत्पीड़न के मामलों पर आयोग सख्त, आज बबिता चौहान करेंगी जनसुनवाई मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान गुरुवार को जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करेंगी।जनसुनवाई को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वैयक्तिक सहायक,माननीया अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पत्रांक 129 रा.म.आ. दिनांक 21 अगस्त 2026 के अनुसार अध्यक्ष बबिता चौहान की अध्यक्षता में 27 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।बैठक में जनपद में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों को भी गंभीरता से सुना जाएगा।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद की किसी भी महिला को किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वह अपने प्रार्थना पत्र के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर सीधे आयोग की अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्या रख सकती है।महिलाओं की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी है तो वे निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
मुजफ्फरनगर में महिला उत्पीड़न के मामलों पर आयोग सख्त, आज बबिता चौहान करेंगी जनसुनवाई मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान गुरुवार को जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करेंगी।जनसुनवाई को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वैयक्तिक सहायक,माननीया अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पत्रांक 129 रा.म.आ. दिनांक 21 अगस्त 2026 के अनुसार अध्यक्ष बबिता चौहान की अध्यक्षता में 27 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।बैठक में जनपद में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों को भी गंभीरता से सुना जाएगा।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद की किसी भी महिला को किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वह अपने प्रार्थना पत्र के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर सीधे आयोग की अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्या रख सकती है।महिलाओं की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी है तो वे निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
- चरथावल क्षेत्र में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में रोहाना मार्ग पर अलावलपुर चौकी के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी ईंटें भी बिखर गईं। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक पलटने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।1
- मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत2
- *पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी की रकम कराई वापस* *पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी की रकम कराई वापस* *सहारनपुर:* बड़गांव पुलिस ने एक गरीब व्यक्ति ब्रजपाल निवासी जड़ौदा पांडा के खाते से साइबर ठगी के जरिए निकली गई 90 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना व उनकी पुलिस टीम का आभार जताया।1
- चोरी की वारदात का पर्दाफाश: एक अभियुक्ता गिरफ्तार, 4.40 लाख रुपये सहित आभूषण बरामद । मुजफ्फरनगर: थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई पूरी धनराशि 4 लाख 40 हजार रुपये तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए थाना पुरकाजी पुलिस ने जांच एवं सुरागरसी के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है तथा चोरी की गई सम्पूर्ण धनराशि और आभूषण बरामद कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ है।1
- मुज़फ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी मुज़फ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व कब्जे से 72000 नशीले कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन (अनुमानित कीमत करीब 6,65,000/- रुपये) तथा तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार की बरामदगी ।3
- चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा: पुरकाजी पुलिस ने अभियुक्ता को दबोचा, 4.40 लाख की पूरी रकम बरामद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सम्पूर्ण धनराशि 4 लाख 40 हजार रुपये तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है।थाना पुरकाजी पुलिस ने बुधवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम 4 लाख 40 हजार रुपये और कान की एक बाली बरामद हुई है।घटना के संबन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...1
- मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर महिला के परिजनों का जबरदस्त हंगामा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर महिला के परिजनों का जबरदस्त हंगामा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे1
- नाबालिग से गैंगरेप पर भड़के सपा सांसद पीड़ित परिवार से मिले हरेंद्र मलिक बोले—दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा SLUG = नाबालिग से गैंगरेप पर भड़के सपा सांसद, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बोले-दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा ANCHOR = मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में नाबालिग बालिका के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। घटना को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सांसद ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना बेहद जरूरी है। घटना को बताया बेहद गंभीर, शर्मनाक और पीड़ादायक पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना अत्यंत गंभीर, शर्मनाक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ इस तरह की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का दबाव या भय महसूस नहीं होना चाहिए और कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथी समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने एसपी के आदेश के बावजूद भी लापरवाही भारत ने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़िता के परिवार से ली घटना की जानकारी सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना से संबंधित जानकारी ली। परिवार ने सांसद को घटना के बाद की परिस्थितियों और अपनी चिंताओं से अवगत कराया। सांसद ने परिजनों की बात सुनते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वे परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। सपा सांसद ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित परिवार की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए : हरेंद्र मलिक सांसद हरेंद्र मलिक ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध कितना भी गंभीर हो, कानून के दायरे में दोषियों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़िता को हर स्तर पर न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। राकेश शर्मा भी रहे मौजूद, बोले—न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा भी सांसद हरेंद्र मलिक के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है। राकेश शर्मा ने कहा कि नाबालिग बालिका के साथ हुई इस गंभीर घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिल सके। सरकार से सपा की मांग—पीड़िता को मिले जल्द न्याय सपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ-साथ उसके परिवार की सुरक्षा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक ने परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता परिवार के साथ खड़े हैं तथा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।मुलाकात के दौरान सपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी पीड़ित परिवार की बातमजबूती से रखी जाएगी। सांसद हरेंद्र मलिक और राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा की पीड़ित परिवार से हुई यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रामलीला टिल्ला की घटना को लेकर इलाके में गंभीर चिंता का माहौल है। सपा नेताओं ने एक स्वर में पीड़िता को न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। BYTE = हरेंद्र मलिक ( सपा सांसद )4