छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजगामार चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 58 वर्षीय सालिक राम के रूप में हुई है, जो पोल्ट्री फार्म में चौकीदार के रूप में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी चेचबाई (50) का गला काट दिया और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह शव के साथ गांव में घूमता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते उसने यह वारदात की। पुलिस ने शव और हथियार बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना इलाके में गहरे सदमे और आक्रोश का कारण बनी हुई है।

- मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हु किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय केन्द्र सरकार ने 22 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि को दी मंजूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार से किया था अनुरोध प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार इंदौर, 23 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के लिए विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के लक्ष्य में 22 लाख मीट्रिक टन की महत्वपूर्ण वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वृद्धि के साथ अब मध्यप्रदेश का कुल गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। यह निर्णय राज्य में किसानों से अधिक मात्रा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ खरीदी के लक्ष्य में वृद्धि के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में एक बड़ा कदम है, जिससे उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही राज्य में खाद्यान्न प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है और उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूँ खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों से, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी को प्रस्ताव भेजा था।1
- लोग ब्रेकर पर ही अपनी गाड़ी लगा देते है जिससे आम जन परेशान होता है और लाइन में लगने को मजबूर हो जाता है वह पर खड़े लोग तो डायरेक्शन देते है नदारत रहते है आज शाम की बात है देखिए कैसे लोग रोड को अपन घर समझते है और कही भी रोड पर पार्क कर देते है2
- Post by Vishal Jadhav1
- Post by Ck_news1
- Post by PM NEWS1
- होटल कस्तूरी के कमरे से 2 तोला सोना अनुमानित कीमत ₹ 3 लाख गायब, मैनेजर ने बिना सूचना के खोला कमरा* अगर आप किसी होटल में ठहरते हैं तो सावधान हो जाइए कहीं आपके कमरे की डुप्लीकेट चाबी होटल के मैनेजर या मालिक के पास तो नहीं है इस चीज की पूरी तरह से आप तहकीकात कर लीजिए फिर अपने कमरे पर कोई भी कीमती सामान या नगद रुपए छोड़कर जाएगा दरअसल विगत 19 अप्रैल को मैहर शहर के कस्तूरी होटल में ठहरे दंपति के कमरे से 2 तोला (₹3 लाख) सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने होटल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को छतरपुर से एक दंपति शादी समारोह में शामिल होने मैहर आया था। उन्होंने होटल कस्तूरी में कमरा लिया और अपने कमरे में 2 तोला सोना का समान कमरे मे छोड़कर चला गया जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख रखकर आनंदम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में चले गए। कुछ समय बाद दंपति को याद आया कि वे सोने का समान कमरे में ही छोड़ आए हैं। जब वे वापस होटल पहुंचे और कमरे में गए, तो वहां रखा समान गायब मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। मामला सामने आने पर होटल मैनेजर ने स्वीकार किया कि उसने कमरे को लॉक बदलने के लिए खोला था। वहीं होटल मालिक ने इसे मैनेजर की गलती बताते हुए कार्रवाई की बात कही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना ग्राहक की जानकारी के होटल का कमरा खोला ही क्यों गया। यह घटना न केवल होटल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला “अमानत में खयानत” और चोरी की श्रेणी में आ सकता है। पुलिस को इस घटना का संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। सवाल यह भी है: क्या होटल संघ अपने बनाए नियमों का पालन कर रहे हैं? क्या ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है? होटल में ठहरने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। कमरे में कीमती सामान छोड़ने से पहले उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।1
- ब्लैंकेट की कहानी गिग वर्कर की जुबानी इसमें काम करना कितना सही है1
- Post by Ck_news1