खंडवा:ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, दादा गुरु की यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल,CM मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया खंडवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु जी की चौथी "नर्मदा यात्रा" के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया और भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पूर्व दादा गुरुजी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
खंडवा:ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, दादा गुरु की यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल,CM मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया खंडवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु जी की चौथी "नर्मदा यात्रा" के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया और भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पूर्व दादा गुरुजी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
- खंडवा जिले के छनेरा नगर में आज एक बेहद खास और गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज उर्फ बबलू महाराज के पिताजी, श्री गौरीशंकर भारद्वाज जी का शतायु जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। ईश्वर की कृपा से श्री गौरीशंकर भारद्वाज जी ने 100 वर्ष पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन संत बुखारदास बाबा तपोभूमि स्थल, मेला ग्राउंड माली परिसर छनेरा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री गौरीशंकर भारद्वाज जी ने संत बुखारदास बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और नगर के नागरिकों ने बारी-बारी से उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जन्मदिन की बधाइयाँ दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने दादा जी के दीर्घायु जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए भंडारे (भोजन प्रसादी) का भी आयोजन किया गया। परिवारजनों ने बताया कि 100 वर्ष का जीवन पूरा करना ईश्वर का विशेष आशीर्वाद होता है, और इस अवसर को समाज के साथ मिलकर मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।1
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- नर्मदा परिक्रमा से आंनद और माँ नर्मदा की साक्षात कृपा मिलती है- श्रद्धालु जनसेवक पत्रकार कृष्णा गुप्ता खंडवा-नर्मदा परिक्रमा श्रद्धालु ओम्कारेश्वर से लेकर भरूच तक (लगभग 3,500 किमी) पैदल या वाहन से माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। इस कठिन आध्यात्मिक यात्रा में श्रद्धालु सादगी, नियम और समर्पण के साथ नर्मदा मैया के तटों से गुजरते हैं। यह यात्रा जल, संस्कृति, तप और जन-कल्याण का एक अद्भुत संगम है1
- बाइक पर सवार विनोद पिता तकत सिंह 28 साल निवासी जामली थाना जावर और मनीष पिता मायाराम 38 साल निवासी पुनासा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 मोके पर पहुँची। और पायलेट नाशिर खान ओर आरक्षक फजल मंसुरी के द्वारा दोनों घायलों की मदद करते हुए डायल 112 से उपचार के लिए मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉक्टर शांता तिर्की द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।1
- Post by Danish Raza Khan1
- बुरहानपुर में एक सफाईकर्मी का दर्द और संघर्ष इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में झाड़ू लेकर वह पिछले पांच वर्षों से न्याय की गुहार लगाते हुए जनसुनवाई और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल पाई है। लालबाग क्षेत्र निवासी संजय, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, का आरोप है कि उससे रिश्वत की मांग की गई थी। संजय का कहना है कि जब उसने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसे काम से हटा दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उस समय के सेक्टर अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिससे उसका रोजगार छिन गया। संजय का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार अधिकारियों और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। इस दौरान वह कई बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुका है, लेकिन उसकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। रोजगार छिनने के बाद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। सफाईकर्मी संजय ने आरोप लगाया कि उसने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब थक-हार कर उसने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उसे जल्द न्याय और रोजगार नहीं मिला, तो वह अपने परिवार के साथ श्मशान घाट पर आत्मदाह करने जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएगा। हालांकि इस मामले में जब अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है और जल्द ही सफाईकर्मी की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।1
- सनावद थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की घटना है जहाँ एक माँ अपने तीन मासूमों के साथ कुएं में कूद गई घटना मे तीनों मासूमों की मौत हो चुकी है और माँ रस्सी पकड कर बाहर आ गई पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है फ़िलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है1
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खंडवा जिले के पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर में स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। यह अवसर दादा गुरुजी की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन का था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर मंदिर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा की। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।1