गया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच भीषण बवाल; मोहनपुर की घटना ने सुशासन के दावों पर उठाए सवाल! गया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच भीषण बवाल; मोहनपुर की घटना ने सुशासन के दावों पर उठाए सवाल! नमस्कार, मैं हूँ आपके साथ एमजे अंसारी। बिहार में कानून व्यवस्था को क्या हो गया है? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यहाँ पुलिस और ग्रामीणों के बीच की उत्तेजना और हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हिंसा का तांडव: वीडियो में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच सीधा टकराव देखा जा सकता है। प्रशासनिक विफलता: कानून का डर खत्म हो रहा है या जनता का गुस्सा प्रशासन पर भारी पड़ रहा है? सियासी उबाल: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को साझा कर बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली और 'क्राइम-करप्शन' पर सरकार को घेरा है। मोहनपुर की यह चिंगारी पूरे बिहार की पुलिसिंग व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है। आखिर क्यों बार-बार पुलिस और जनता आमने-सामने आ रहे हैं? क्या संवाद की कमी है या व्यवस्था का भ्रष्टाचार लोगों को उग्र कर रहा है?

- बड़ी खबर: सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत सुरियारी टेकुना गांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक तेज गर्जन के साथ आसमानी बिजली एक नारियल के पेड़ पर आ गिरी। बिजली गिरते ही नारियल के पेड़ ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगा। आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि इस घटना की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पेड़ की ऊंचाई और आग की लपटों के कारण काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सावधानी संदेश: खराब मौसम के दौरान बिजली कड़कने पर ऊंचे पेड़ों, खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें और सुरक्षित पक्के मकानों की शरण लें।1
- Post by Gaurav dutt1
- नरकटियागंज4
- Post by Csi news1
- आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार के अध्यक्षता मे बाल श्रम उन्मूलन दिवस 2026 के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन अररिया के सभागार मे बैठक की गई | इस कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, श्रम अधीक्षक अररिया एवं जिला प्रशासन अररिया के सयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया, आयोजित कार्यक्रम मे सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभू कुमार रजक, अध्यक्ष एवं सदस्य बाल कल्याण समिति अररिया दीपक कुमार वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी बबलू पाल, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के कोषाध्यक्ष मो. मुख्तार आलम, जिला समन्वयक दीपक कुमार पासवान,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर सौरव प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज ममता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी फारबिसगंज अमित कश्यप इत्यादि ने अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु अपना-अपना विचार दिया और श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम का धन्यवादज्ञापन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के कोषाध्यक्ष मो. मुख्तार आलम ने किया |1
- Post by Jankari Adda1
- Post by Davesh Raj1
- आपको बता दूं 4 मई को होने जा रहा है Bihar digital factory news का आगाज1