logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी...थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया PRIME 18 NEWS कौशांबी...जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 25/2009 धारा 6/10 परीक्षा अधिनियम थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमृत लाल पुत्र राम दुलारे निवासी मुरादपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

17 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

कौशांबी...थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया PRIME 18 NEWS कौशांबी...जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 25/2009 धारा 6/10 परीक्षा अधिनियम थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमृत लाल पुत्र राम दुलारे निवासी मुरादपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी - चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रियता के साथ भागीदारी करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, सोमदत्त मिश्रा, पवन पाल, नन्हे तिवारी, लवकुश शास्त्री, चक्रेश मिश्रा, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुभाष सिंह, गोलू पाल, राजू पाल,ज्ञान चन्द्र केसरवानी, दिलीप पासी ,रामबरन पासी,कन्हैया साहू, बीरेंद्र कुमार सेन, सुनील कुमार, लोचन सिंह, सर्वजीत सिंह, रामराज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    कौशाम्बी -  चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना गया। 
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रियता के साथ भागीदारी करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, सोमदत्त मिश्रा, पवन पाल, नन्हे तिवारी, लवकुश शास्त्री, चक्रेश मिश्रा, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुभाष सिंह, गोलू पाल, राजू पाल,ज्ञान चन्द्र केसरवानी, दिलीप पासी ,रामबरन पासी,कन्हैया साहू, बीरेंद्र कुमार सेन, सुनील कुमार, लोचन सिंह, सर्वजीत सिंह, रामराज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशाम्बी में खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी! कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजीव सरोज, निवासी करारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव सरोज मंझनपुर में एक ठेकेदार के साथ काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही जा रही है।
    1
    कौशाम्बी में खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी!
कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजीव सरोज, निवासी करारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव सरोज मंझनपुर में एक ठेकेदार के साथ काम करता था।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही जा रही है।
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। वहीं सीओ मंझनपुर ने बताया कि, मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर का रहने वाला राजू सरोज पुत्र भैया लाल के में हुई है। अधेड़ को मिर्गी जैसी बीमारी होने की बात सामने आई है, जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    2
    निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। वहीं सीओ मंझनपुर ने बताया कि, मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर का रहने वाला राजू सरोज पुत्र भैया लाल के में हुई है। अधेड़ को मिर्गी जैसी बीमारी होने की बात सामने आई है, जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
अजय कुमार 
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कौशांबी-मंझनपुर में खेत के पास अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा रजबर मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कौशांबी-मंझनपुर में खेत के पास अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा रजबर मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कौशांबी-मंझनपुर में खेत के पास अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा रजबर मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।   
सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   
मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कौशांबी-मंझनपुर में खेत के पास अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा रजबर मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।   
सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   
मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • असाढ़ा गांव में नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश कौशाम्बी असाढ़ा गांव और चौराहे पर नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की लापरवाही के चलते वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर कब्जे की बात सामने आने के बाद राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कर नाले की सफाई और अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    2
    असाढ़ा गांव में नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
कौशाम्बी असाढ़ा गांव और चौराहे पर नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की लापरवाही के चलते वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर कब्जे की बात सामने आने के बाद राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कर नाले की सफाई और अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक इंद्राज के परिजनों से मिला,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग अझुवा कौशांबी👉👉👉आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मृतक इंद्राज के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।बता दें कि बीते कल शनिवार सुबह 6 बजे विद्युत विजलेंस टीम ने मृतक के घर क्षेत्र में छापा मारा था कटिया निकालते समय इंद्राज की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी घटना देख विद्युत विजलेंस टीम बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए थे।शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया आज रविवार सांत्वना और ढांढस बंधाने में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदित राज,विधान सभा सिराथू अध्यक्ष पंकज मौर्य विधानसभा उपाध्यक्ष सिराथू अरुण पासी,शनि कुमार आजाद जिला उपाध्यक्ष, राज खेमा जिला प्रभारी,विकास कुमार निर्मल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक इंद्राज के परिजनों से मिला,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग

अझुवा कौशांबी👉👉👉आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मृतक इंद्राज के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।बता दें कि बीते कल शनिवार सुबह 6 बजे विद्युत विजलेंस टीम ने मृतक के घर क्षेत्र में छापा मारा था कटिया निकालते समय इंद्राज की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी घटना देख विद्युत विजलेंस टीम बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए थे।शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया आज रविवार सांत्वना और ढांढस बंधाने में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदित राज,विधान सभा सिराथू अध्यक्ष  पंकज मौर्य विधानसभा उपाध्यक्ष सिराथू अरुण पासी,शनि कुमार आजाद जिला उपाध्यक्ष, राज खेमा जिला प्रभारी,विकास कुमार निर्मल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कौशांबी... क्रिकेट मैच की आड़ में लाखों के सट्टेबाज़ी, 1 से 3 ओवर के मैच में 5 हजार से 1 लाख रुपये तक दांव। खिलाड़ियों पर सट्टा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस की गाड़ी आते ही सट्टेबाजों में भगदड़, मौके से भागने का वीडियो सामने आया। कड़ा धाम क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है खेल। सवालों के घेरे में पुलिस की निगरानी, आखिर किसकी सह पर चल रहा था क्रिकेट सट्टे का खेल?
    1
    कौशांबी... क्रिकेट मैच की आड़ में लाखों के सट्टेबाज़ी, 1 से 3 ओवर के मैच में 5 हजार से 1 लाख रुपये तक दांव। खिलाड़ियों पर सट्टा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस की गाड़ी आते ही सट्टेबाजों में भगदड़, मौके से भागने का वीडियो सामने आया। कड़ा धाम  क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है खेल। सवालों के घेरे में पुलिस की निगरानी, आखिर किसकी सह पर चल रहा था क्रिकेट सट्टे का खेल?
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है लेकिन उसके बाद भी अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ा गया। 🚨 मूरतगंज में युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का वीडियो वायरल कौशांबी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत पलाहना रोड पर रवि पाल के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और जबरन NHAI की गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय उसी पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वालों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। रिपोर्ट — बबलू कुमार सरोज #कौशांबी #मूरतगंज #संदीपनघाट #मारपीट #वायरलवीडियो #BreakingNews #DailyDainikNews
    1
    सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है लेकिन उसके बाद भी अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ा गया।
🚨 मूरतगंज में युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का वीडियो वायरल
कौशांबी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत पलाहना रोड पर रवि पाल के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और जबरन NHAI की गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया।
वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय उसी पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वालों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्ट — बबलू कुमार सरोज
#कौशांबी #मूरतगंज #संदीपनघाट #मारपीट #वायरलवीडियो #BreakingNews #DailyDainikNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.