केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के वर्ष 2025-26 का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राकेश निगम (प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक एवं अपर आयुक्त) तथा डॉ. सुरेंद्र नाथ (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उप आयुक्त) द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा दी गई परेड की सलामी ली और डॉ. राकेश निगम ने संबोधन में कहा कि सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड एक ऐसी निस्वार्थ स्वयंसेवी संस्था है, जो रेल परिसर में कर्मचारियों की सेवा और प्राथमिक चिकित्सा उपचार हेतु सदैव तत्पर रहती है। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष के दौरान ब्रिगेड द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित एक भव्य फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन डॉ. एस.एस. नायक (अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक एवं डिवीजनल कमांडर मेडिकल) और डॉ. आशीष अग्रवाल (अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं डिवीजनल कमांडर मेडिकल) द्वारा कराया गया। इस दौरान एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य ने वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और मंडल सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव ने ब्रिगेड के कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो साझा किया। ब्रिगेड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कानपुर से आए नए सदस्यों की टीम की उपस्थिति में अधिकारियों ने कानपुर में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की नई शाखा स्थापित करने की सहमति भी प्रदान की। कार्यक्रम में गत वर्ष में उत्कृष्ट और निस्वार्थ सेवा देने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और इस माह सेवानिवृत्त हो रहे दिनेश कुमार (डिवीजनल कमांडर प्रशासन एवं सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक) का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। ब्रिगेड को सशक्त बनाने में उनके योगदान हेतु उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

- Post by Journalist Satish Chandra1
- बाल कटवाने गए युवक पर ताबड़तोड़ हथौड़ों से हमला, गंभीर हालत में युवक को फरीदाबाद के BK अस्पताल लाया गया, घायल युवक के परिजन अस्पताल में रोने लगे, फतेहपुर बिल्लोच का मामला #news #faridabad #attack #crimenews #haryanaabtak1
- Post by रेनू सागर1
- Post by Ritesh Singh4
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by Ghatnaein News1
- आगरा के प्रसिद्ध दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। अस्पताल के बिस्तर से छात्र ने मोबाइल पर मैसेज टाइप कर बताया कि जब वह अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रहा था, तब एक अन्य लड़के ने उसे बुरी तरह पीटा। पीड़ित बच्चे के पिता ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इस वीडियो को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने की अपील की है। भावुक और गुस्से में भरे पिता ने स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए इंसाफ की मांग की है। घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए सोमवार को सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चेक करने की मांग की जा रही है। #AgraNews #SchoolViolence #JusticeForStudent #BreakingNews #ViralVideo #ChehalPehalNews1
- Post by Ritesh Singh1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1