संपूर्णानगर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलियम पदार्थों और उर्वरकों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एस एस बी ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को संपूर्णानगर थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पेट्रोल पंप संचालकों और खाद विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 49वीं वाहिनी बसही, कमलापुरी,शारदापुरी और 39वीं वाहिनी गद्दनिया, मिर्चिया के कंपनी कमांडेंट व अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सीमा पार डीजल, पेट्रोल और यूरिया की अवैध आपूर्ति को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे भारी मात्रा में सामान ले जाने वाले संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस या SSB को दें। निरीक्षक कृष्ण कुमार ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यापारी तस्करी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पुलिस और SSB सख्त, पंप संचालकों के साथ की बैठक भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पुलिस और SSB सख्त, पंप संचालकों के साथ की बैठक

- Post by Mandeep Singh1
- Post by Sanjay Kumar1
- राणाप्रतापनगर में लोगों के आशियानों में लगी आग झोपड़ियों में बंधी पशुओं को बचाने के चक्कर मे दो ग्रामीण झुलसे 19 April 2026 यानि बीते रविवार को हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में लगी आग ने कई घर जलकर राख कर दिया, वही आग की चपेट में आने से एक युवक भी झुलस गया। बता दे कि थाना हजारा क्षेत्र की ग्राम राणा प्रताप नगर में दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कानों के चलते आग लग गई जिसमें कई घर जला कर रख कर दिए। हालांकि सैकड़ों ग्रामीणों की सहायता से घंटों देर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर रख हो चुका था। वही इस आग से अपने जानवरों को बचाने के लिए प्रभुनाथ पुत्र बंसी राम भी झुलस गया। जिसको सीएससी पलिया लाया गया लेकिन 45% जला होने के चलते प्राथमिक उपचार के लिए साल अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व की तराई से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी कैंप के पास प्रकृति का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक विशालकाय अजगर ने एक बंदर को अपना शिकार बना लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत-नेपाल सीमा, बसही एसएसबी कैंप के पास (दुधवा बफर जोन)। विशालकाय अजगर द्वारा बंदर का शिकार। एसएसबी जवानों और राहगीरों ने कैद किया मंजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। दुधवा नेशनल पार्क के घने जंगलों से निकलकर वन्यजीव अक्सर सीमावर्ती इलाकों में आ जाते हैं। ताजा मामला बसही एसएसबी कैंप के पास का है, जहाँ झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक भारी-भरकम अजगर ने अचानक एक बंदर पर हमला कर दिया। अजगर ने बंदर को अपनी मजबूत कुंडली में इस कदर जकड़ा कि उसे हिलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते अजगर ने बंदर को पूरा निगल लिया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवानों ने इस दुर्लभ लेकिन डरावने दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।जंगल से सटे गांवों में इस वीडियो के वायरल होने के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन अजगर और अन्य हिंसक वन्यजीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पालतू पशुओं और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। वन विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून और उमस भरे मौसम में सरीसृप (Reptiles) अक्सर ठिकानों से बाहर निकलते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग झाड़ियों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें।2
- *पढ़ुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता मवेशी चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे* लखीमपुर खीरी* लखीमपुरअपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- Post by न्यूज़ पेपर1
- "गौशाला के नाम पर अब पैसा तो नहीं मांगोगे ?" कान पकड़ उठक बैठक कर रहे युवक सीतापुर की एक गौशाला की कमिया उजागर करने पहुंचे थे, जहां ग्राम प्रधान अपने गुर्गों संग आ गया फिर ग्राम प्रधान इन चारों युवक की उठक बैठक करते वीडियो बनाई अब माफी मांगने वाले प्रांजल मिश्रा, हरिओम तिवारी और शिवा शुक्ला की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है1
- @Kailashgupta ब्रेकिंग न्यूज़ बिजुआ लखीमपुर खीरी के दुजाई पुरवा गाव मे एक हिंसक जानवर ढाई वर्षी भैंस को मार डाला यह घटना गोला वनरेंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरियाबाद मजरा दुजाई पुरवा में बीती रात हुई जिससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया ग्राम दुजाई पुरवा निवासी रामनरेश पुत्र झब्बा का परिवार रात करीब 11 बजे भोजन के बाद सो गया था सुबह लगभग 5 बजे उनके पुत्र प्रमोद ने पशुओ को चारा डालने के लिए देखा तो भेस की पड़िया गायब मिली आश पास तलाश करने पर घर के पास ही पड़िया का आधखाया शव मिला जिससे परिवार सदमे मे हैं ग्रामीणों के अनुसार इलाके मे लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है उसकी गतिविधिया बढ़ गई हैं और ऐसी घटनाएं अक्शर सामने आ रही हैं रात के समय ग्रामीण घरों से बाहर निकालने में डर रहे है और पशुपालकों को अपने मवेशियों सुरक्षा की चिंता सता रही है घटना की सूचना मिलने पर गोला वनरेंज संजीव तिवारी ने क्षेत्र में गस्त बढ़ाने और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजने का आदेश दिया हालांकि वन विभाग की कोई भी अभी तक घटना अस्थल पर नहीं पहुंची ग्रामीणों ने तत्काल कारवाई कर हिंसक पशु को पकड़ने और इलाके मे गस्त बढ़ाने की मांग की है इस घटना के बाद से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है1