दंगा नियंत्रण में माहिर होगी पीलीभीत पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ विशेष प्रशिक्षण पीलीभीत।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर विधि भूषण मौर्य ने जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दंगा नियंत्रण से संबंधित आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट, दंगा नियंत्रण शील्ड, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने की सही प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं आपात परिस्थितियों में सावधानी बरतने के तरीकों को भी समझाया गया। जवानों को शील्ड और लाठी के समन्वित प्रयोग के माध्यम से उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति का अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस बल को अलग-अलग परिस्थितियों में दंगाइयों से निपटने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयमित एवं संतुलित बल प्रयोग के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को समझाया कि किसी भी संवेदनशील स्थिति में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक कार्रवाई अत्यंत आवश्यक होती है।क्षेत्राधिकारी बीसलपुर ने सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर इस प्रकार की ड्रिल आयोजित कर पुलिस बल को सतर्क एवं प्रशिक्षित बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने दंगा नियंत्रण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी
दंगा नियंत्रण में माहिर होगी पीलीभीत पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ विशेष प्रशिक्षण पीलीभीत।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर विधि भूषण मौर्य ने जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दंगा नियंत्रण से संबंधित आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट, दंगा नियंत्रण शील्ड, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने की सही प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं आपात परिस्थितियों में सावधानी बरतने के तरीकों को भी समझाया गया।
जवानों को शील्ड और लाठी के समन्वित प्रयोग के माध्यम से उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति का अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस बल को अलग-अलग परिस्थितियों में दंगाइयों से निपटने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयमित एवं संतुलित बल प्रयोग के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को समझाया कि किसी भी संवेदनशील स्थिति में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक कार्रवाई अत्यंत आवश्यक होती है।क्षेत्राधिकारी बीसलपुर ने सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर इस प्रकार की ड्रिल आयोजित कर पुलिस बल को सतर्क एवं प्रशिक्षित बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने दंगा नियंत्रण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी
- पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने बूँदी भूड़ लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याये।1
- उत्तर प्रदेश में कोरोना के बाद अब हंता वायरस का बढ़ता खतरा सामने आया है। लोगों को इस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक और सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।1
- Post by Sudheer Kumar1
- पीलीभीत के कुर्रेया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मिट्टी माफिया के संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर से बड़े पैमाने पर अखरोट तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 760 किलो अखरोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।1
- एक छोटे पिल्ले और बछड़े के प्यार भरे दुलार का मनमोहक दृश्य सामने आया। यह बेज़ुबान जीवों का सच्चा प्रेम दिखाता है कि इंसान भले ही नफरत सीख गया हो, पर जानवर सिर्फ प्यार करना जानते हैं।1
- @मनदीप मकान बिक्री के लिए जिस किसी को खरीदा है सड़क पर संपर्क करें1
- पीलीभीत में पूर्णागिरि सीमा यात्रा का भव्य शुभारंभ सनातन जागरण और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का बड़ा संदेश विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा पूर्णागिरि सीमा यात्रा का आयोजन किया गया, जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा जिला मंत्री प्रवीण मोहन एवं जिला संयोजक परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ,1