Shuru
Apke Nagar Ki App…
6 साल बाद भी एंकाउंटर में मारा गया दुर्दांत विकास दुबे का नहीं बना मृत्यु प्रमाण पत्र। 6 साल बाद भी एंकाउंटर में मारा गया दुर्दांत विकास दुबे का नहीं बना मृत्यु प्रमाण पत्र। पंचायत नामा भरने के दौरान पिता का नाम रामकुमार की जगह राजकुमार लिखने से नहीं बन रहा मृत्यु प्रमाण पत्र। विकास दुबे की पत्नी ने ऋचा दुबे ने इस समस्या को लेकर कोर्ट में लगाई थी गुहार। आज सीएमओ हरिदत्त नेमी दस्तावेज जांचने पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस। पुलिस के अधिकारियों से बात कर जल्द रिपोर्ट आने के बाद नाम का सुधार होगा। नाम सुधार के बाद नगर निगम से बने का मृत्यु प्रमाणपत्र बाइट - हरिदत्त नेमी सीएमओ
पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
6 साल बाद भी एंकाउंटर में मारा गया दुर्दांत विकास दुबे का नहीं बना मृत्यु प्रमाण पत्र। 6 साल बाद भी एंकाउंटर में मारा गया दुर्दांत विकास दुबे का नहीं बना मृत्यु प्रमाण पत्र। पंचायत नामा भरने के दौरान पिता का नाम रामकुमार की जगह राजकुमार लिखने से नहीं बन रहा मृत्यु प्रमाण पत्र। विकास दुबे की पत्नी ने ऋचा दुबे ने इस समस्या को लेकर कोर्ट में लगाई थी गुहार। आज सीएमओ हरिदत्त नेमी दस्तावेज जांचने पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस। पुलिस के अधिकारियों से बात कर जल्द रिपोर्ट आने के बाद नाम का सुधार होगा। नाम सुधार के बाद नगर निगम से बने का मृत्यु प्रमाणपत्र बाइट - हरिदत्त नेमी सीएमओ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 ‘यमराज का द्वार’! बर्रा 80 फीट रोड में मौत के गड्ढे कानपुर के बर्रा की 80 फीट रोड बनी ‘यमराज का द्वार’! सड़क पर सैकड़ों गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से इनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आए दिन ई-रिक्शा पलटने और राहगीरों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जब नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया, तो आक्रोशित युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। युवा समाजसेवी अभिषेक यादव के नेतृत्व में युवाओं ने सड़क पर ‘यमराज’ को बुलाकर नगर निगम का ध्यान खींचा। बैनर पर लिखा था— ‘यमराज का द्वार—ग्रैंड ओपनिंग।’ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गड्ढे नहीं भरे गए, तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब देखना होगा—नगर निगम कब जागता है और बर्रा की इस जानलेवा सड़क की तस्वीर कब बदलती है?1
- कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरानी हमलों की खबरें आ रही हैं और पूरे इलाके में हवाई हमले के सायरन गूंज रहे हैं। स्थिति तेजी से बिगड़ती दिख रही है। #kuwait #america #middleeast #makkitv #viralpost1
- सीतापुर के मिर्ज़ापुरवा में 9 महीने तक स्कूल नहीं पहुंच पाते बच्चे, प्रशासन से स्थायी रास्ते की मांग सीतापुर के मिर्ज़ापुरवा में 9 महीने तक स्कूल नहीं पहुंच पाते बच्चे, प्रशासन से स्थायी रास्ते की मांग सीतापुर। जिले के सेउता विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड क्षेत्र स्थित ग्राम मिर्ज़ापुरवा, पोस्ट नरायणपुर में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बच्चे वर्ष के करीब 9 महीने तक सरकारी स्कूल नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण, विशेषकर बारिश के मौसम में, आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। रास्ते में पानी और कीचड़ भरने से छोटे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों की प्रशासन से स्पष्ट मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सीतापुर, खंड विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव से सरकारी स्कूल तक जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द पक्का एवं जलभराव मुक्त रास्ता बनाया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण चाहते हैं कि जब तक स्थायी मार्ग का निर्माण नहीं होता, तब तक बच्चों के विद्यालय आने-जाने के लिए अस्थायी सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को शिक्षा से वंचित होने से बचाने के लिए प्रशासन को इस मामले में केवल आश्वासन तक सीमित न रहकर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक मौके पर जांच कराते हैं और बच्चों के स्कूल पहुंचने के लिए स्थायी समाधान उपलब्ध कराते हैं। #सीतापुर #सेउता #मिर्ज़ापुरवा #नरायणपुर #सरकारीस्कूल #बच्चोंकीशिक्षा #शिक्षाकाअधिकार #ग्रामीणसमस्या #प्रशासनसेमांग #उत्तरप्रदेश1
- Post by Ramakant1
- फतेहपुर उन्नाव छात्र की पिटाई के बाद मौत, प्रधानाचार्य गिरफ्तार फतेहपुर उन्नाव छात्र की पिटाई के बाद मौत, प्रधानाचार्य गिरफ्तार प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी पुलिस की गिरफ्त में1
- कानपुर के बैरी गांव में मंडरा रहा हादसे का खतरा, जर्जर पोल और लटकते बिजली तारों से ग्रामीण परेशान कानपुर के बैरी गांव में मंडरा रहा हादसे का खतरा, जर्जर पोल और लटकते बिजली तारों से ग्रामीण परेशान कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिठूर रोड स्थित बैरी गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। बीआर अंबेडकर स्कूल के पास जर्जर बिजली के पोल और नीचे तक लटक रहे तार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के आसपास बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं और कई तार आपस में उलझे हुए नजर आते हैं। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ-साथ राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तारों की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द जर्जर पोल और लटकते तारों की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है।1
- कानपुर में परमानेंट ठिकाना बनाने की तैयारी में यमराज, बर्रा की 80 फीट रोड पर ‘यमलोक द्वार’ का उद्घाटन अपना कानपुर अब यमराज का परमानेंट ठिकाना बन सकता है। वजह है शहर की सड़कों पर बने सैकड़ों गहरे गड्ढे, जो रोज हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसकी शुरुआत बर्रा इलाके की 80 फीट रोड से हो चुकी है, जिसे यमराज ने मानो अपना दूसरा घर बना लिया है। इसी से तंग आकर सोमवार को स्थानीय युवाओं ने इस सड़क को प्रतीकात्मक रूप से 'यमलोक द्वार' घोषित कर दिया। यमराज बने एक शख्स ने फीता काटकर उद्घाटन किया और तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें यहां परमानेंट आना पड़ता है, क्योंकि गड्ढों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह यादव के मुताबिक, हर पांच मिनट में यहां कोई हादसा होता है। बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क और गड्ढे में फर्क करना नामुमकिन हो जाता है। बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम अब तक सोया हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।1
- नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया। घटना नेपाल के रसुवा जिले के टिमोरे गांव की है। बाढ़ और भूस्खलन के मलबे में दबी रहने के बाद 6 साल की बच्ची मनीषा को जिंदा बाहर निकाला गया।1
- राहुल गांधी पर FIR से बवाल! कानपुर में कांग्रेस vs पुलिस कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान और राहुल गांधी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानपुर में विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में निकाला जा रहा यह मार्च जैसे ही कोतवाली चौराहे पहुंचा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर एसीपी अमित पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए वापस लेने की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति शांत हो गई।1