भीषण गर्मी को लेकर CM योगी की अपील: सतर्क रहें, खुद और अपनों का रखें ख्याल ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती गर्मी को लेकर प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु अपने स्वभाव के अनुसार आ चुकी है और बढ़ता तापमान हमें सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसलिए सरकार ने प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। शासन के सभी स्तरों पर समन्वित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। साथ ही आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से कहा कि वे इस भीषण गर्मी में खुद का और अपने परिवार का विशेष ख्याल रखें। इसके साथ ही उन्होंने एक संदेश पत्र भी साझा किया है, जिसमें गर्मी से बचाव के उपाय बताए गए हैं।
भीषण गर्मी को लेकर CM योगी की अपील: सतर्क रहें, खुद और अपनों का रखें ख्याल ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती गर्मी को लेकर प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु अपने स्वभाव के अनुसार आ चुकी है और बढ़ता तापमान हमें सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसलिए सरकार ने प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। शासन के सभी स्तरों पर समन्वित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। साथ ही आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से कहा कि वे इस भीषण गर्मी में खुद का और अपने परिवार का विशेष ख्याल रखें। इसके साथ ही उन्होंने एक संदेश पत्र भी साझा किया है, जिसमें गर्मी से बचाव के उपाय बताए गए हैं।
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट :- शशिकान्त व्हाट्सऐप :- 9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रामेश्वर ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई रमाकांत (करीब 45 वर्ष) का 16 अप्रैल को गांव के ही सुनील बाराती और उसकी मां से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रमाकांत घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के आदी थे और घटना के समय नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद हुआ। इसी वजह से घटना की तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1
- Post by Anoopshukla1
- laljeetrathore bhadsen2
- *👆ब्रेकिंग न्यूज़ (📡📺 प्राइम टीवी 📺📡) चैनल की स्क्रीन पर लेटेस्ट अपडेट न्यूज़ जनपद उन्नाव से ✍️* 👉 उन्नाव जिले के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को देश की सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका ✍️ ➡️ बताते चलें कि 23 दिसंबर 2025 दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा सुनाए गए फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई ✍️ ➡️ वहीं अब सुप्रीम कोर्ट इस केस के मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद में करेगा सुप्रीम कोर्ट ✍️ *👉 ऐसे ही लेटेस्ट ख़बरों को प्राइम टीवी चैनल की स्क्रीन पर देखते रहिए सहयोगी क्षेत्रीय संवाददाता पत्रकार अनिल सिंह चौहान के साथ ✍️* *➡️प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से क्षेत्रीय संवाददाता (तहसील हसनगंज) ज़िला उन्नाव यूपी* 👉संपर्क सूत्र मो0न0*📞🪀9569621769*2
- Post by Sanjay Lal1
- उद्घाटन के दूसरे दिन ही धूल फांक रहा शाहाबाद का नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डा बाउंड्री बाल की अधूरी पुताई,अधूरी फर्श,अधूरी इंटरलॉकिंग,बिना बोर्ड के ही शुभारंभ हो गया रोडवेज बस स्टाफ, कमरों में ताला,कोई कर्मचारी भी नहीं, शाहाबाद,हरदोई। बड़े जोर-शोर और राजनीतिक उत्साह के बीच उद्घाटन हुआ शाहाबाद का नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डा महज एक दिन बाद ही अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। जिस बस अड्डे को क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था की रीढ़ बताया जा रहा था, वहां दूसरे ही दिन सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कल ही फीता काटकर बस अड्डे का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान बड़े-बड़े दावे किए गए—बेहतर सुविधा, नियमित बस संचालन और यात्रियों को राहत की बात कही गई। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। बस अड्डे पर न तो कोई बस खड़ी दिखाई दे रही है और न ही यात्रियों की आवाजाही। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बस अड्डे के कई कमरों पर ताले लटके हुए हैं। न कर्मचारी मौजूद हैं और न ही किसी प्रकार की संचालन व्यवस्था दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधा-अधूरा निर्माण होने के बावजूद जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया गया। कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, साफ-सफाई का अभाव है और बुनियादी सुविधाएं भी पूरी तरह से विकसित नहीं की गई हैं। यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है— क्या सिर्फ राजनीतिक दिखावे के लिए अधूरे प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया गया? क्या आम जनता की सुविधाओं से ज्यादा प्राथमिकता फोटो सेशन को दी जा रही है? क्षेत्रवासियों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि बस अड्डे का संचालन शुरू ही नहीं करना था तो उद्घाटन की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता है और कब तक यह बस अड्डा वास्तव में यात्रियों के लिए उपयोगी बन पाता है। फिलहाल, उद्घाटन के अगले ही दिन धूल फांकता यह बस अड्डा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।4
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब वे चुनावी दौरे के दौरान अचानक एक सड़क किनारे की छोटी सी दुकान पर रुक गए। यहां उन्होंने स्थानीय विक्रेता विक्रम से बातचीत की और उसके हाथ की बनी मशहूर ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दुकानदार से उसके परिवार, कामकाज और पढ़ाई के बारे में भी पूछा। उनका सहज और अपनापन भरा व्यवहार वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आया। इस मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो को कुछ ही समय में 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। खासतौर पर प्रधानमंत्री का हल्का-फुल्का मजाक—“प्याज तो खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता”—लोगों के बीच काफी चर्चा में है। इस एक पल ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, बल्कि दुकानदार विक्रम की जिंदगी में भी बदलाव ला दिया है। अब उसकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। विक्रम का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका छोटा सा काम उन्हें इतनी बड़ी पहचान दिला देगा। यह घटना एक साधारण मुलाकात से बढ़कर देश के आम नागरिकों के साथ जुड़ाव और सादगी की मिसाल के रूप में देखी जा रही है।3