Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रेन में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती बिशारतगंज। दिल्ली-बरेली-टनकपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12036 में ड्यूटी कर रहे गार्ड पप्पू राम मीना की रविवार को बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े। गार्ड की हालत बिगड़ते ही बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी नरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गार्ड पप्पू राम मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
SURAJ SAGAR
ट्रेन में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती बिशारतगंज। दिल्ली-बरेली-टनकपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12036 में ड्यूटी कर रहे गार्ड पप्पू राम मीना की रविवार को बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े। गार्ड की हालत बिगड़ते ही बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी नरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गार्ड पप्पू राम मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली में 15 अगस्त को सजेगी ‘बॉलीवुड की एक शाम फौजी भाइयों के नाम’, देशभक्ति से सराबोर होगा कार्यक्रम बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली में पूर्व सैनिकों की ओर से ‘बॉलीवुड की एक शाम फौजी भाइयों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीबुड की सिंगर संजीवनी भेलानडे आ रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें देशप्रेम और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों के योगदान और उनके त्याग को भी याद किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और शहर के गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पूर्व एयर मार्शल ए.के. गोयल होंगे। उनकी मौजूदगी में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को देश की सेवा तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान प्रथमेश गुप्ता , राजेंद्र कुमार सक्सेना ,रणवीर सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।1
- श्रावण मास में भोलेनाथ की आरती, आराधना और जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव-शंभु : महंत दिनेश शर्मा उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास में शिव की भक्ति, आरती, आराधना और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं पुरानी अनाज मंडी परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत दिनेश शर्मा ने यह विचार व्यक्त करते हुए भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं प्रेषित की। पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती में बड़ी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर शिवाशीष ग्रहण कर रहे हैं आज मंदिर परिसर में नगर के सर्राफा व्यवसाई मनीष गोयल ने अपनी पत्नी श्रीमती रेनू गोयल एवं बेटे सिद्धार्थ गोयल और तमाम शिव भक्तों के साथ बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया आरती में सम्मिलित होने वाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, नवनीत बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, विक्रम वर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे1
- भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, CPR प्रशिक्षण भी हुआ बरेली, 09 अगस्त 2026। जैन समाज की संस्था महावीर निर्वाण समिति, बरेली (रजि.) द्वारा केल्विन नेचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के पांचवें शिविर का आयोजन रविवार को महावीर वाटिका, जैन मंदिर, रामपुर गार्डन, संजय कम्युनिटी हॉल के निकट किया गया। शिविर में दोपहर 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। महावीर निर्वाण समिति ने कहा कि जैन समाज सर्व समाज की सेवा के अपने दायित्व को समझता है और इसी भावना के साथ समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में ESIC अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा के सानिध्य में आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए आमजन द्वारा दी जा सकने वाली CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का डेमॉन्स्ट्रेशन एवं प्रशिक्षण भी दिया गया। मरीजों के साथ मौजूद लोगों को CPR की आवश्यकता और उसके प्राथमिक चरणों की जानकारी दी गई। शिविर में मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के हृदय रोग, अस्थि रोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया अग्रवाल, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार, फिजीशियन डॉ. प्रवीन बास एवं डॉ. सचिन अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशी संघी एवं डॉ. रुचिन अग्रवाल, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार जैन एवं डॉ. पी.के. जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन जैन, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत अग्रवाल, होम्योपैथ डॉ. राजीव शर्मा तथा आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. कनिका जैन ने मरीजों की जांच एवं उपचार किया। मेदांता अस्पताल की जांच टीम द्वारा पीएफटी, बीएमडी, ईसीजी, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल और वजन सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। इसके अलावा डॉ. आर.के. सिंह द्वारा एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड, डॉ. नीरू साहनी द्वारा पैथोलॉजी जांच तथा डॉ. मनीष गोयल द्वारा एमआरआई एवं सीटी स्कैन की जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई गई। कन्हैया लाल रतन लाल एवं देवेन्द्र जैन द्वारा भी मरीजों को दवाएं भारी छूट पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। फॉलोअप चिकित्सा के लिए डॉ. अनिल जैन द्वारा दी जा रही सेवाओं का भी मरीज निरंतर लाभ उठा रहे हैं। महावीर निर्वाण समिति एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख निर्यातक केल्विन नेचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सेवा प्रदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को प्रथम श्रेणी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की। — सतेंद्र कुमार जैन, अधिवक्ता आयोजक शिविर महावीर निर्वाण समिति, बरेली भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, CPR प्रशिक्षण भी हुआ बरेली, 09 अगस्त 2026। जैन समाज की संस्था महावीर निर्वाण समिति, बरेली (रजि.) द्वारा केल्विन नेचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के पांचवें शिविर का आयोजन रविवार को महावीर वाटिका, जैन मंदिर, रामपुर गार्डन, संजय कम्युनिटी हॉल के निकट किया गया। शिविर में दोपहर 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। महावीर निर्वाण समिति ने कहा कि जैन समाज सर्व समाज की सेवा के अपने दायित्व को समझता है और इसी भावना के साथ समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में ESIC अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा के सानिध्य में आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए आमजन द्वारा दी जा सकने वाली CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का डेमॉन्स्ट्रेशन एवं प्रशिक्षण भी दिया गया। मरीजों के साथ मौजूद लोगों को CPR की आवश्यकता और उसके प्राथमिक चरणों की जानकारी दी गई। शिविर में मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के हृदय रोग, अस्थि रोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया अग्रवाल, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार, फिजीशियन डॉ. प्रवीन बास एवं डॉ. सचिन अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशी संघी एवं डॉ. रुचिन अग्रवाल, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार जैन एवं डॉ. पी.के. जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन जैन, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत अग्रवाल, होम्योपैथ डॉ. राजीव शर्मा तथा आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. कनिका जैन ने मरीजों की जांच एवं उपचार किया। मेदांता अस्पताल की जांच टीम द्वारा पीएफटी, बीएमडी, ईसीजी, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल और वजन सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। इसके अलावा डॉ. आर.के. सिंह द्वारा एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड, डॉ. नीरू साहनी द्वारा पैथोलॉजी जांच तथा डॉ. मनीष गोयल द्वारा एमआरआई एवं सीटी स्कैन की जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई गई। कन्हैया लाल रतन लाल एवं देवेन्द्र जैन द्वारा भी मरीजों को दवाएं भारी छूट पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। फॉलोअप चिकित्सा के लिए डॉ. अनिल जैन द्वारा दी जा रही सेवाओं का भी मरीज निरंतर लाभ उठा रहे हैं। महावीर निर्वाण समिति एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख निर्यातक केल्विन नेचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सेवा प्रदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को प्रथम श्रेणी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की। — सतेंद्र कुमार जैन, अधिवक्ता आयोजक शिविर महावीर निर्वाण समिति, बरेली1
- बरेली -लापरवाही की वजह से टूट रही है सड़के एक तरफ सड़क डाली जाती है तो दूसरी तरफ टूट जाती है यह तस्वीर है मॉडल टाउन गेट के पास की जहां पर गेट के पास ऊंचा स्लिप डाल दिया गया और रोड को छोड़ दिया गया पब्लिक ने ईटों को हटाकर रास्ता बना लिया इसमें प्रशासन की लापरवाही या पब्लिक की कहेंगे सड़क से निकलते लोग1
- बदायूं राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन बदायूं कछला आज जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पवित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l1
- सतीश साहू जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश1
- चांदी की पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा महाकाल काशी के कोतवाल कालभैरव और मां अन्नपूर्णा के साथ देंगे भक्तों को दर्शन, पालकी यात्रा में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां चांदी की पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा महाकाल काशी के कोतवाल कालभैरव और मां अन्नपूर्णा के साथ देंगे भक्तों को दर्शन, पालकी यात्रा में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां1
- कादरचौक में HT लाइन की चपेट में कांबी कांबड़ियो की ट्राली, एक की मौत, आधा दर्जन झुलसे बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए। बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।1
- विबियापुर कायस्थान से डाक कांवड़ का जत्था कछला के लिए रवाना विबियापुर कायस्थान से डाक कांवड़ का जत्था कछला के लिए रवाना फतेहगंज पश्चिमी। बरेली जिला के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव विबियापुर कायस्थान से रविवार को डाक कांवड़ का जत्था पवित्र जल भरने के लिए कछला घाट रवाना हुआ। कांवड़ियों के रवाना होते ही पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनके साथ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कांवड़ियों का जत्था कछला घाट पहुंचकर गंगा जल भरेगा। इसके बाद डाक कांवड़ के माध्यम से जल लेकर सोमवार 10 अगस्त को गांव स्थित शिव मंदिर विबियापुर कायस्थान पहुंचेगा, जहां भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना और गंगाजल से जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कांवड़ियों के साथ ग्रामीणों ने बोल बम के जयकारों से वातावरण को शिवमय कर दिया। सोमवार को शिव मंदिर में होने वाले भव्य जलाभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।2