शिक्षा जगत में मचे घमासान को लेकर गरीब कमजोरों का तथस्ट होना आवश्यक है........ इंग्लिश मीडियम के नाम पर शिक्षा जगत में मची लूट खसोट के विरुद्ध भेदभाव से परे सस्ती व समान शिक्षा के उद्देश्य से अभय कुमार प्रजापति के नेतृत्व में एडीवी कोचिंग सेंटर पुतसर संतकबीरनगर के छात्रों द्वारा उठाई गई बदलाव की आवाज आज प्रत्यक्ष रूप से देश के कोने कोने में बुलंद होनी तेज हो गई जो मूवमेंट के लिए बड़े ही गर्व की बात है। चूंकि आम जनता इस बात को भली भांति समझने लगी है कि जब बच्चा वही और स्कूल वही तो हरसाल एडमिशन शुल्क कैसा, किताब कापी और ड्रेसेज आदि पर भारी कमीशनखोरी क्यों तथा इसके अलावा बच्चों को एक तरीके से बंधक बनाकर तरह तरह से अभिभावकों का शोषण आम बात हो गई है। अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान का उक्त कोचिंग सेंटर को विद्यालय में परिवर्तित करने का प्रयास शिक्षा माफियाओं के लिए सरदर्द बनता जा रहा है कि कहीं आम आवाम की रुझान बढ़ गई तो मनमानी/तानाशाही बिल्कुल बंद हो जाएगी। रहा सवाल विरोधियों द्वारा भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से एडीवी इन्वेंशन एकेडमी के स्थापना में खलल उत्पन्न करने की तो हमारा सामाजिक संगठन कोई अपराध नहीं बल्कि मौके पर उपलब्ध साधन संसाधन के अनुसार समस्त जिम्मेदारो को लिखित में प्रक्रिया अंडरप्रासेस लेने का अनुरोध करते हुए जनहित से जुड़े इस नेक प्रयोजन पर शासन प्रशासन और सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यरत है। जिस देश की जनता को लूटने के लिए अनेकों प्रकार के गोरख धंधे सिस्टम को तार तार करते हो तो निचले पायदान के जीवन स्तर को उठाने के लिए मुझे किसी तानाशाह एवं क्रप्ट तौर तरीकों के अनुमति की कोई जरूरत नहीं। अतः डंके की चोट पर सारा कुछ पारदर्शी रखते हुए बतौर शोशल मिडिया चुनौती प्रस्तुत करते हैं,रोक सको तो रोककर दिखाओ,जनता जनार्दन के सामूहिक उत्थान के लिए प्रत्येक विध्न बाधाओं से टकराने के लिए बिल्कुल सज्ज हूं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस खुले जंग में।🙏

- ककरहा गांव में दिनदहाड़े आटा चक्की पर हमला, नकदी-जेवर लूटे; पीड़ित ने आईजी गोरखपुर से मांगी इंसाफ की गुहार धनघटा थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश में हमलावरों ने आटा चक्की पर धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को बेरहमी से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया गया और उंगली तक काट दी गई। गंभीर आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर ही सुलह का दबाव बनाकर तहरीर बदलवा दी। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अब आईजी गोरखपुर का दरवाजा खटखटाया है। घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी ककरहा निवासी राजेश कुमार पुत्र कृष्णानंद ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। बीते 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे दबंग उनके घर में घुस आए और पत्नी को भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 24 व 25 फरवरी को भी रास्ते में रोककर लगातार गाली-गलौज की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चक्की पर हमला, पिता को बचाने आए बेटे को बनाया निशाना पीड़ित के मुताबिक 26 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे आधा दर्जन से अधिक नामजद व अज्ञात लोग गोलबंद होकर उनकी आटा चक्की पर पहुंचे और हमला बोल दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। पिता को बचाने आए पुत्र शिवेष पाण्डेय को दबंगों ने इतना पीटा कि उसका दाहिना हाथ टूट गया और उंगली कट गई। हमलावर चक्की के गल्ले से 20 हजार रुपये नकद और गले से सोने की माला भी लूट ले गए। पुलिस पर गंभीर आरोप, ‘तहरीर बदलवाकर मामला दबाने की कोशिश’ घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पीड़ितों को थाने ले गई, लेकिन वहां स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक घटना दर्ज करने के बजाय मनमाफिक तहरीर लिखवाई और समझौते का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, घायलों का समुचित मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया और प्रार्थी व एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल तक जबरन उठा ली गई। दहशत में परिवार, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार लगातार धमकियों और पुलिस की कथित लापरवाही से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आईजी गोरखपुर को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।1
- मित्रों, सोकर उठ गए हैं तो आइए आज के दिन का प्रारंभ करते हैं! प्रभु आप की जय हो✍️1
- मेरे बड़े भांजे आदर्श निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकमनाएं 🎂🎂🎁🎉1
- संतकबीरनगर । जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात, अग्निशमन एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान सीएम डैशबोर्ड, i-GOT कर्मयोगी पोर्टल, CCTNS रैंकिंग, लंबित प्रार्थना पत्रों तथा महिला संबंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तकनीकी प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने थानों पर लंबित महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों के मामलों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय से प्राप्त सम्मन एवं गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जन-सुनवाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा प्रतिदिन ऑर्डर बुक का अवलोकन सुनिश्चित करें। बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त CCTNS डेटा सिंक्रोनाइजेशन को नियमित करने, ई-सम्मन एवं ई-साक्ष्य के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा e-Office के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सीएम डैशबोर्ड पर लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।1
- अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली। डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- बोकड़ा देवी मंदिर एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र है, जो खासकर पकड़ी जंगल (Pakadi Jungle) क्षेत्र में स्थित माना जाता है। यह मंदिर माता दुर्गा के स्वरूप मां बोकड़ा देवी को समर्पित है। यह मंदिर जंगल के बीच स्थित होने के कारण बहुत रहस्यमय और शांत वातावरण देता है। � स्थानीय लोगों में माता के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास है। भक्त यहां अपनी मनोकामना (मनौती) लेकर आते हैं और पूरी होने पर पूजा-अर्चना करते हैं। खासकर नवरात्रि के समय यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।1
- 🔴 बड़हलगंज में बैनर हटाने पर विवाद 🔴 अंबेडकर जयंती से पहले बवाल 🔴 बहुजन समाज में भारी आक्रोश 🔴 बैनर फाड़ने का आरोप 🔴 पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग 🔴 आंदोलन की चेतावनी1
- अंबेडकर नगर । पत्रकार सुयश कुमार मिश्रा को मैंने भेज दिया जेल । अब किसके दम पर यहां बैठी हो धरने पर? कुछ तो शर्म करो साहब... *भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती!*1