कौशाम्बी पुलिस को मिली बड़ी सफलता सोलर पैनल चोरी गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार कौशाम्बी। सैनी कोतवाली पुलिस ने सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी सोनू, मोहित, पिंटू और प्रांजुल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए सोलर पैनल बेचते थे, जबकि पिंटू लाल चोरी के सोलर पैनल खरीदता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल बरामद किए हैं। चोरी में प्रयुक्त लोडर वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सोलर पैनल चोरी की घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव में हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। #Kaushambi #KaushambiNews #BreakingNews #SainiPolice #KaushambiPolice #SolarPanelTheft #SolarPanel #CrimeNews #UPPolice #UttarPradesh #Fatehpur #CrimeNews #PoliceAction #KaushambiLive
कौशाम्बी पुलिस को मिली बड़ी सफलता सोलर पैनल चोरी गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार कौशाम्बी। सैनी कोतवाली पुलिस ने सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी सोनू, मोहित, पिंटू और प्रांजुल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए सोलर पैनल बेचते थे, जबकि पिंटू लाल चोरी के सोलर पैनल खरीदता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल बरामद किए हैं। चोरी में प्रयुक्त लोडर वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सोलर पैनल चोरी की घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव में हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। #Kaushambi #KaushambiNews #BreakingNews #SainiPolice #KaushambiPolice #SolarPanelTheft #SolarPanel #CrimeNews #UPPolice #UttarPradesh #Fatehpur #CrimeNews #PoliceAction #KaushambiLive
- इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया कौशाम्बी का मुंगौड़ा स्वाद चखने उमड़ी भीड़, विदेशी मेहमानों समेत लोगों ने जमकर की तारीफ; लाइव स्टॉल पर लग रही लंबी कतारें कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक व्यंजन मुंगौड़े का स्वाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशाम्बी के मुंगौड़े का लाइव प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।1
- माघ मेले में नैनी स्टेशन पर यात्रियों के ठहराव और सुरक्षा की तैयारी तेज एडीसीपी विजय आनंद के नेतृत्व में रेलवे-पुलिस की संयुक्त बैठक, भीड़ प्रबंधन पर भी मंथन प्रयागराज। नैनी माघ मेले के दौरान नैनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे और प्रयागराज पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को एडीसीपी विजय आनंद के नेतृत्व में रेलवे और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें यात्रियों की सुरक्षा, ठहराव, आवागमन और भीड़ प्रबंधन समेत अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने नैनी रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। स्टेशन के कंपाउंड में मेले के दौरान यात्रियों के संभावित ठहराव के लिए स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने भीड़ बढ़ने की स्थिति में यात्रियों के प्रवेश और निकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया। पुलिस अधिकारियों ने मेला अवधि में स्टेशन परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से स्टेशन तक पहुंचाने और बाहर निकालने की व्यवस्था पर चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की संख्या के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में एडीसीपी विजय आनंद, नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने माघ मेले के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।1
- रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रथम प्रयागराज आगमन पर फाफामऊ में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत प्रयागराज। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम प्रयागराज आगमन पर सोमवार को फाफामऊ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे फाफामऊ की सड़कों पर वाहनों का लंबा काफिला नजर आया। शांतिपुरम चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोहित मिश्रा का फूल-मालाओं और गुलदस्ते से स्वागत किया। क्रेन के माध्यम से पहनाई गई विशाल फूलों की माला आकर्षण का केंद्र रही। कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और ढोल-डीजे के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद आरपी रेस्टोरेंट में भी डॉ. रोहित मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वहीं फाफामऊ घोड़ा चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक अपने वाहनों के साथ पहुंचे। इस दौरान फाफामऊ की सड़कों पर वाहनों का लंबा काफिला दिखाई दिया। डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम प्रयागराज आगमन को लेकर फाफामऊ से शांतिपुरम तक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।3
- सैनी पुलिस टीम ने सोलर पैनल चोरी से संबंधित 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत हुई थी चोरी,चोरी के सोलर पैनल बरामद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सोलर पैनल चोरी की घटना से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है और चोरी के सोलर पैनल बरामद किए हैं। ग़ौरतलब हो कि थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत सोलर पैनल की चोरी हुई थी। पहली घटना के अंतर्गत दिनांक 13.09.2026 को थाना सैनी पर वादी नीरज पाण्डेय पुत्र राम नीवास पाण्डेय ग्राम डोरमा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि हाइवे किनारे स्थित उनकी आटा चक्की/तेल कारखाना पर लगे सोलर पैनल को बीती रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 317/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। दूसरी घटना के अंतर्गत दिनांक 14.09.2026 को थाना चरवा पर वादी सन्तोष कुमार केशरी पुत्र स्व० काशीनाथ केशरी निवासी मधबनी जनपद बलिया (कलपतरू प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजर) द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम पकसराई थाना चरवा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकी परिसर में लगे सोलर पैनल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना पर थाना चरवा पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा उक्त घटनाओं के शीघ्र व सफल अनारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। कार्यवाही के क्रम में सीआईडब्लू व थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी/सर्विलांस एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ से प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1. मोहित मौर्या पुत्र इन्दभवन मौर्या 2. सोनू मौर्या पुत्र चन्द्रहास मौर्या 3. प्रांजुल कुमार पुत्र कमलेश उर्फ पप्पू निवासीगण टेसाही बुजुर्ग थाना खागा जनपद फतेहपुर, 4. पिन्टू लाल पुत्र गजराज मौर्या निवासी बड़ी बाग मजरा कसराव थाना हथिगांव जनपद फतेहपुर को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे सर्विस रोड़ से अलीपुरजीता जाने वाली मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 19 सोलर प्लेट व घटना में प्रयुक्त 01 लोडर वाहन बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कडाई से पूछाताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें मिलकर दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में डोरमा गाँव हाइवे के किनारे एक आटा चक्की में पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर लगे 16 सोलर प्लेट को खोलकर चोरी कर लिये और इसी लोडर गाड़ी से लादकर ले गये थे तथा बाकी के तीन सोलर पैनल को हम लोगों ने अगले दिन चरवा की तरफ से एक सरकारी टंकी के पास लगे ट्यूबैल से चोरी किया था। इन सोलर पैनल को मैने पिन्टू लाल के घर रखवा दिया था। आज सभी सोलर प्लेट बेचने के लिये प्रयागराज जा रहे थे।1
- विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता का संदेश, पशुओं के काटने पर तत्काल उपचार जरूरी प्रयागराज, 28 सितंबर 2026। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज की ओर से लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश जारी किया गया। जागरूकता संदेश में कहा गया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते उचित सावधानी और उपचार से इससे बचाव संभव है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर, घोड़े सहित किसी भी गर्म खून वाले स्तनपायी पशु के काटने या खरोंचने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पशु के काटने पर घाव को साबुन और साफ पानी से कम से कम 15-20 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज टीकाकरण कराया जाना चाहिए। जागरूकता अभियान में लोगों से अपील की गई कि पशु के काटने के बाद घाव पर मिर्ची, हल्दी, तेल, चूना, मिट्टी या अन्य घरेलू पदार्थ न लगाएं और किसी भी तरह के अंधविश्वास या झाड़-फूंक में समय न गंवाएं। पशु स्वस्थ दिखाई दे रहा हो, तब भी काटने की घटना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने पालतू कुत्तों, बिल्लियों एवं अन्य पालतू जानवरों का नियमित रेबीज टीकाकरण कराने की अपील की है। जागरूकता ही रेबीज से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। जारीकर्ता: जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश टोल फ्री नंबर: 104 रिपोर्ट: सौरभ यादव लाइव इंडिया 24×74
- ब्रेकिंग न्यूज सोरांव: चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा! आज सोरांव में इतिहास रचा गया! गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी' और एसआईआर (SIR) की धांधली के खिलाफ तहसील का घेराव किया। ⚠️ प्रदर्शन की बड़ी बातें: ▪️ ब्लॉक से तहसील तक निकला विशाल विरोध मार्च। ▪️ बैरिकेडिंग पर पुलिस के साथ तीखी बहस। ▪️ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका गया पुतला! ▪️ CEC की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में मंजू मौर्या, शरद उपाध्याय मुन्ना, डॉ. जगत नारायण सिंह, दिनेश यादव, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी सहित तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- बस से उतरते ही दिव्यांग व्यक्ति की हुई अचानक मौत कौशाम्बी- बस से उतरते ही दिव्यांग व्यक्ति की अचानक हुई मौत। धाता बमरौली निवासी इंद्रपाल के रूप में हुई पहचान। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चौराहा का मामला1
- प्रयागराज-फूलपुर थाना प्रकरण में कथित आपत्तिजनक भाषा की जांच की मांग इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की फूलपुर थाना प्रकरण में कथित आपत्तिजनक भाषा की जांच की मांग इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर में कथित रूप से प्रवेश, घर में मिले मांस की जांच के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और थाना परिसर का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की गई है। समिति के अनुसार, उपलब्ध जानकारी में अधिवक्ता के घर से मिले मांस की पुलिस एवं पशु चिकित्सक द्वारा जांच कराई गई थी। समिति का दावा है कि जांच में मांस गाय का नहीं, बल्कि भैंस का बताया गया। समिति ने कहा कि इसके बावजूद संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई। गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोग फूलपुर थाने पहुंचे। इसी दौरान थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से मुस्लिम समुदाय और मस्जिद के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का दावा किया जा रहा है। अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि गिरफ्तारी का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है, लेकिन यदि वायरल वीडियो में किसी समुदाय या धार्मिक स्थल के विरुद्ध कानून का उल्लंघन करने वाली भाषा का प्रयोग प्रमाणित होता है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। समिति ने वायरल वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग, थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जांच में जिन लोगों की भूमिका प्रमाणित हो, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के दौरान कथित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कैसे हुआ और उस समय पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जांच कराई जाए। मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि समिति किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं कर रही है, बल्कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जिसकी भूमिका प्रमाणित हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग कर रही है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता आसिफ सलमानी, कादिर, आदिल, अदनान, रशीद, इकरार, जैदी, अकबर, हसीब, इब्ने साहब, साकिब अहमद अंसारी, मोहम्मद अहसन (अजहर), जुबैर अहमद, अदीब अली, रानू, सईफी, रिजवान, फरहान सिद्दीकी, ख्वाजा नौशाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।3
- काजीपुर बाजार में दो लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट वीडियो आया सामने जांच में जुटी पुलिस कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार में रविवार शाम दो लोगों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव कर उन्हें अलग कराते दिख रहे हैं। मामले में कोइलहा निवासी चन्दन सरोज ने थाने में शिकायत देकर काजीपुर निवासी बाराती पटेल पर महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।हालांकि, छेड़खानी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद की असली वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। #Kaushambi #SandeepanGhat #Kajipur #BreakingNews #ViralVideo #KaushambiNews #UPPolice1