पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, ईंट से सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, ईंट से सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज ठाकुरद्वारा। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामूवाला गनेश निवासी विवेक चौधरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उसका भाई शुभम चौधरी गन्ने की फसल देखने खेत पर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के आकाश चौधरी ने पीछे से पक्की ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में शुभम के सिर से खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शुभम के सीने पर भी ईंट से हमला किया और उसके बाएं हाथ की उंगलियों को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर गांव के ओमपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल शुभम को उपचार के लिए काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। अगले दिन पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश चौधरी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- मेरठ का मुस्लिम युवक शाकिल बना साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवभक्त में निकले1
- धामपुर के पास चकराजमल रेलवे स्टेशन से 200 मीटर लालटेन बाला मंदिर पर सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज, पथरी रसोली बवासिर सटिका माइग्रेन गैस दर्द BP शुगर थाईराइट2
- ईओ दिनेश कुमार ने कंठ रोड पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां पाई गई संबंधित को कारण बताओं नोटिस देते हुए कार्रवाई की बात की है।प्रातः 7.30 बजे पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित नगर के कांठ रोड पर स्थित *अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल* का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण मे कमिया पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन मे लगे कार्मिको का नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।1